Search Suggest

बोलिवेरियन अल्टरनेटिव फॉर द अमेरिका [ALBA, अल्बा]

इस आर्टिकल में अंतर्राष्ट्रीय संगठन बोलिवेरियन अल्टरनेटिव फॉर द अमेरिका (ALBA) की स्थापना, मुख्यालय, सदस्य देश, अल्बा के उद्देश्य, अल्बा की विदेश नीति आदि के बारे में चर्चा की गई है।

अल्बा (ALBA) की स्थापना

बोलिवियन अल्टरनेटिव फॉर द अमेरिका (Bolivian Alternative for the Americas) अल्बा (ALBA) की स्थापना 14 दिसंबर 2004 को क्यूबा में हुई। ALBA के संस्थापक ह्यूगो शावेज़ माने जाते हैं। 14 दिसंबर 2004 को राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज़ और फिदेल कास्त्रो द्वारा क्यूबा-वेनेज़ुएला समझौते प्रस्ताव के द्वारा अल्बा संगठन की स्थापना की गई। शुरुआत में अल्बा के दो सदस्य वेनेजुएला और क्यूबा (संस्थापक देश) थे। अल्बा का मुख्यालय काराकस (वेनेजुएला) में है।

अल्बा (ALBA) के सदस्य देश

अल्बा (ALBA) के सदस्य देश – 10 पूर्ण सदस्य – क्यूबा, वेनेजुएला, बोलीविया, निराकागुआ, डोमिनिका, एंटीगुआ और बरबूडा, ग्रेनाडा, सेंट विंसेंट और ग्रेनाडा, सेंट लूसिया, सेंट किट्स और नेविस।

  • पर्यवेक्षक राष्ट्र – हैती, ईरान, सीरिया।
  • लंबित सदस्य – सूरीनाम।
  • पूर्व सदस्य – ह्योंडूरास, इक्वेडोर।
  • उद्देश्य – समाजवादी लोकतंत्र आधारित व्यवस्था का प्रवर्तन
  • प्रतिनिधित्व – लेटिन अमेरिका व कैरीबियाई क्षेत्र की आर्थिक भागीदारी जनसंख्या व भू-भाग के छोटे से हिस्से का।

अल्बा (ALBA) संगठन विचार के जन्मदाता : सिमोन बोलिवर

सिमोन बोलिवर : अल्बा (ALBA) संगठन विचार के जन्मदाता माने जाते हैं। दक्षिणी अमेरिका का स्वतंत्रता सेनानी, वृहद कोलंबिया (वेनेज़ुएला, कोलंबिया, इक्वाडोर) की स्थापना करने हेतु सर्वप्रथम इस संगठन की स्थापना का प्रस्ताव रखा। सिमोन बोलिवर इस संगठन की स्थापना संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिद्वंद्वी के रूप में करना चाहता था।

वर्तमान में अल्बा के निम्न क्षेत्रीय संगठनों के साथ आर्थिक, व्यापारिक और सामाजिक एवं राजनीतिक संबंध हैं –

  • यूरोपीय संघ
  • दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क)
  • MERCOSUR

अल्बा (ALBA) की विदेश नीति

अमेरिका के वर्तमान संस्थागत शासन को घुटनों पर टिका कर नवीन बहुध्रुवीय विश्व का उदय करना। इसके लिए आवश्यक है संयुक्त राज्य अमेरिका के वैश्विक सुपर पावर स्वरूप को खंडित करना।

दी बैंक ऑफ अल्बा एवं निधिकरण

2008 में स्थापित। ALBA ने 1 खरब $ की प्रारंभिक पूंजी से इस बैंक की स्थापना की।

SUCRE (सूक्रे) – अल्बा (ALBA) द्वारा जारी की गई क्षेत्रीय इलेक्ट्रॉनिक व्यापारिक मुद्रा। अल्बा देशों के बीच अमेरिकी डॉलर के उपयोग को कम करने के लिए।

अल्बा का मुख्य लक्ष्य गरीबी को कम करने के लिए और व्यापार समझौतों के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक सुधार को बढ़ावा देना है।

अल्बा महासचिव – सच्चा सर्जियो लोरेंटी सोलिज़ओ।

सूरीनाम को फरवरी 2012 के 11वें शिखर सम्मेलन में एक विशिष्ट अतिथि देश के रूप में अल्बा (ALBA) में शामिल किया गया।

16 वां शिखर सम्मेलन 14 दिसंबर 2018 को हवाना (क्यूबा) में आयोजित किया गया। प्रथम शिखर सम्मेलन 14 दिसंबर 2004 हवाना (क्यूबा) में आयोजित किया गया।

2018 में इक्वेडोर को अल्बा संगठन निकाल दिया गया।

अल्बा, ALBA

Also Read :

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

  1. अल्बा (ALBA) संगठन की स्थापना कब हुई थी?

    अल्बा (ALBA) की स्थापना 14 दिसंबर 2004 को क्यूबा में हुई। 14 दिसंबर 2004 को राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज़ और फिदेल कास्त्रो द्वारा क्यूबा-वेनेज़ुएला समझौते प्रस्ताव के द्वारा।

  2. अल्बा (ALBA) संगठन के संस्थापक कौन थे?

    अल्बा (ALBA) संगठन के संस्थापक ह्यूगो शावेज़ माने जाते हैं।

  3. अल्बा (ALBA) संगठन का मुख्य उद्देश्य क्या है?

    अल्बा (ALBA) संगठन का मुख्य उद्देश्य समाजवादी लोकतंत्र आधारित व्यवस्था का प्रवर्तन है।

  4. अल्बा (ALBA) संगठन विचार के जन्मदाता माने जाते हैं?

    सिमोन बोलिवर अल्बा (ALBA) संगठन विचार के जन्मदाता माने जाते हैं। दक्षिणी अमेरिका का स्वतंत्रता सेनानी, वृहद कोलंबिया (वेनेज़ुएला, कोलंबिया, इक्वाडोर) की स्थापना करने हेतु सर्वप्रथम इस संगठन की स्थापना का प्रस्ताव रखा। वह इस संगठन की स्थापना संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिद्वंद्वी के रूप में करना चाहता था।

My name is Mahendra Kumar and I do teaching work. I am interested in studying and teaching competitive exams. My qualification is B.A., B.Ed., M.A. (Pol.Sc.), M.A. (Hindi).

إرسال تعليق