Search Suggest

बाल विकास के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर

इस आर्टिकल में बाल विकास के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर (Child Development and Pedagogy MCQ in Hindi) दिए गए हैं। इन प्रश्नों में वृद्धि एवं विकास की संकल्पना, बालक की वृद्धि एवं विकास, बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक यथा वंशानुक्रम एवं वातावरण, बाल विकास का मनोविश्लेषणात्मक सिद्धांत (सिग्मंड फ्रायड) आदि टॉपिक पर चर्चा की गई है।

MCQ On Child Development and Pedagogy

इस आर्टिकल में दिए गए बाल विकास के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (बहुविकल्पी) मनोविज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे CTET, RTET, REET, RPSC TEACHER EXAM, लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

बाल विकास प्रैक्टिस टेस्ट पेपर, बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र टेस्ट में सभी प्रकार के प्रश्न जैसे साधारण एक लाइन वाले ज्ञानात्मक, सुम्मेलित करने वाले, सत्य/असत्य कथन वाले, विश्लेषणात्मक अध्ययन वाले, निम्न कथनों पर विचार किजिए आदि प्रकार के उच्च गुणवत्ता वाले प्रश्नों का निर्माण किया गया है। आशा ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि आप इन प्रश्नों का अध्ययन करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे।

Q. 1. यह किसने कहा था कि ‘विकास व्यक्ति के अधिकतम संगठन और एकीकरण की पूर्णता की प्रक्रिया है’ ?

  1. गैसल
  2. ई बी हरलॉक
  3. हरबर्ट सोरेन्स
  4. ईरा गोर्डन

4. ईरा गोर्डन

Q. 2. “विकास सार्थक वृद्धि के अभाव में भी संभव है।” यह कथन हैं –

  1. सत्य
  2. असत्य
  3. कुछ कह नहीं सकते
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

1. सत्य

Q. 3. किसका मानना है कि विकास, अभिवृद्धि की अपेक्षा गुणात्मक परिवर्तन का विशिष्ट द्योतक है –

  1. गैसल
  2. ई बी हरलॉक
  3. हरबर्ट सोरेन्स
  4. ईरा गोर्डन

3. हरबर्ट सोरेन्स

Q. 4. वृद्धि एवं विकास एक दूसरे से –

  1. अंतर्संबंधित और अंतर्निर्भर है
  2. विपरीत है
  3. समान है
  4. अलग-अलग है

1. अंतर्संबंधित और अंतर्निर्भर है

Q. 5. विकास के बारे में कौन सा कथन असत्य है –

  1. विकास शारीरिक पक्ष से संबंधित है
  2. विकास जीवन पर्यंत चलने वाली क्रमिक और प्रगतिशील श्रंखला है
  3. विकास व्यक्ति के कार्यात्मक पक्ष को दर्शाता है
  4. विकास के फलस्वरूप व्यक्ति में नवीन विशेषताएं और नवीन योग्यताएं प्रकट होती है

1. विकास शारीरिक पक्ष से संबंधित है

Q. 6. वृद्धि के बारे में कौनसा कथन सही है –

  1. वृद्धि व्यक्ति के किसी विशिष्ट पक्ष या शारीरिक पक्ष को दर्शाता है
  2. वृद्धि व्यक्ति के जीवन काल के एक निश्चित समय तक होती है
  3. वृद्धि व्यक्ति के संरचनात्मक पक्ष को दर्शाताा है
  4. उपर्युक्त सभी कथन सही है

4. उपर्युक्त सभी कथन सही है

Q. 7. असत्य कथन को छांटिए –

  1. विकास वृद्धि से अधिक व्यापक है
  2. विकास सार्थक वृद्धि के अभाव में भी संभव है
  3. वृद्धि का मापन में अवलोकन नहीं किया जा सकता
  4. विकास को गुणात्मक परिवर्तन कह सकते हैं

3. वृद्धि का मापन में अवलोकन नहीं किया जा सकता

Q. 8. बालक के विकास के सिद्धांतों के बारे में कौन सा सिद्धांत यह कहता है कि बालक में कोई आकस्मिक परिवर्तन नहीं होता है ?

  1. विकास व्यक्तिगत प्रक्रिया है
  2. विकास एक सतत प्रक्रिया है
  3. विकास एकीकृत रूप में होता है
  4. विकास एक सुव्यवस्थित क्रम में होता है

2. विकास एक सतत प्रक्रिया है

Q. 9. विकास के सिद्धांतों से संबंधित कथनों में कौन सा कथन सही नहींं है –

  1. विकास की गति कभी तीव्र और कभी धीमी हो सकती है परंतु विकास की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है
  2. सभी व्यक्तियों का विकास उनके अपनेेेेे तरीके से होता है
  3. बालक का भाषा संबंधी विकास एक निश्चित क्रम में होताा है
  4. विकास शरीर के बाहरी (परिधि) भाग से शुरू होकर केंद्र भाग की ओर बढ़ता है

4. विकास शरीर के बाहरी (परिधि) भाग से शुरू होकर केंद्र भाग की ओर बढ़ता है

Q. 10. विकास –

  • (a) व्यक्ति की क्षमताओं के प्रकट होनेेेे और विस्तार होने के रूप में है
  • (b) निश्चित व्यवहार पैटर्न प्रतिरूप/ प्रतिमान में व्यक्त करता है
  • (c) केवल मात्रात्मक मापन है
  • (d) विकास व्यक्ति के सम्पूर्ण संगठन पक्षों में परिवर्तन है

कूट :

  1. कथन a, b और c सही है
  2. कथन a, b और d सही है
  3. कथन b, c और d सही है
  4. कथन a, b, c और d सही है

2. कथन a, b और d सही है

Q. 11. बालक के गामक (Locomotion) विकास का सही क्रम है –

  1. बैठना – घुटने चलना – चलना
  2. बैठना – चलना घुटने – चलना
  3. घुटने चलाना – चलाना – दौड़ना
  4. लेटना – घुटने चलना – चलना

1. बैठना – घुटने चलना – चलना

Q. 12. निम्न में से कौन सा कथन सत्य है –

  1. बालक और बालिकाओं की वृद्धि और विकास की दर में भिन्नता होती है
  2. बालिकाएं बालकों की तुलना में जल्दी परिपक्व हो जाती है
  3. विकास लंबवत न होकर वर्तुलाकार होता है
  4. उपर्युक्त सभी कथन सही है

4. उपर्युक्त सभी कथन सही है

Q. 13. किसने बुद्धि पर वंशानुक्रम का प्रभाव जानने केेेेे लिए कालीकॉक नामक सैनिकों के वंशजों पर अध्ययन किया।

  1. क्लिनबर्ग
  2. गाडर्ड
  3. कैटल
  4. विनशिप

2. गाडर्ड

Q. 14. विकास बालक के …….. और उसके ……. की निरंतर अंतर्क्रिया केे परिणामस्वरूप होता है –

  1. शरीर, अंग
  2. समाज, व्यवहार
  3. वंशानुक्रम, वातावरण
  4. मष्तिष्क, व्यवहार

3. वंशानुक्रम, वातावरण

Q. 15. यदि बालक शारीरिक रूप से विकलांग हैैैैैै तो उसका सामाजिक व्यवहार भी इससे प्रभावित होता है। यह कथन विकास के कौन से सिद्धांत की और इशारा करता है।

  1. विकास सामान्य से विशिष्ट की ओर होताा है
  2. विकास अंतर्क्रिया का परिणाम है
  3. विकास एकीकृत रूप में होता है
  4. विकास के विभिन्न पक्ष अंतर्संबंधित है

4. विकास के विभिन्न पक्ष अंतर्संबंधित है

Q. 16. बालक का विकास लंबवत न होकर वर्तुलाकार होता है, ऐसा क्यों ?

  1. विकास को परिपक्व और स्थाई बनाने के लिए
  2. लक्ष्य निर्देशित व्यवहार प्राप्त करने के लिए
  3. विभिन्न अंगों के विकास में सामंजस्य और संबंध बनाने के लिए
  4. अधिगम प्राप्ति के लिए

1. विकास को परिपक्व और स्थाई बनाने के लिए

Q. 17. विकास में भूमिका होती है –

  1. वंशानुक्रम की
  2. परिपक्वता की
  3. अधिगम की
  4. उपर्युक्त सभी की

4. उपर्युक्त सभी की

Q. 18. किसका मत है कि बुद्धि की श्रेष्ठता का कारण प्रजाति है ?

  1. क्लिनबर्ग
  2. गाडर्ड
  3. कैटल
  4. विनशिप

1. क्लिनबर्ग

Q. 19. बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक है –

  1. वंशानुक्रम और वातावरण
  2. सांस्कृतिक वातावरण
  3. परिवार एवं समाज
  4. उपर्युक्त सभी

4. उपर्युक्त सभी

Q. 20. किस प्रसिद्ध मनोविश्लेषक ने कहा था कि व्यक्ति के विकास में जातीय संस्कृति का बड़ा हाथ होता है, जातीय संस्कृति के अनुरूप ही व्यक्ति का विकास होता है।

  1. सिग्मंड फ्रायड
  2. युंग
  3. ऑलपोर्ट
  4. एरिक्सन

2. युंग

Q. 21. यह किसका मानना था कि बालक की मूल शक्तियां उसके वंशानुक्रम पर निर्भर करती है ?

  1. थार्नडाईक
  2. कार्ल पियर्सन
  3. सिग्मंड फ्रायड
  4. युंग

1. थार्नडाईक

व्याख्या – थार्नडाईक ने 50 जुड़वां बच्चों की समााता जाााे के लिए उनका अध्ययन 6 प्रकार की मानसिक परीक्षाओं के आधार पर किया।

Q. 22. किसके अनुसार यदि माता-पिता की लंबाई अधिक है तो बालकों की लंबाई भी अधिक होगी और यदि माता-पिता की लंबाई कम होती हैै तो उनकेे बालकों की लंबाई भी कम होगी।

  1. थार्नडाईक
  2. कार्ल पियर्सन
  3. सिग्मंड फ्रायड
  4. युंग

2. कार्ल पियर्सन

Q. 23. प्रतिष्ठित और गुणवान माता-पिता की संतान प्रतिष्ठा प्राप्त करती है। बाल विकास पर वंशानुक्रम के प्रभाव संबंधित यह मत किसका है ?

  1. कार्ल पियर्सन
  2. विनशिप
  3. सिग्मंड फ्रायड
  4. गाडर्ड

2. विनशिप

व्याख्या – विनशिप, रिचर्ड एडवर्ड के परिवार का अध्ययन करके इस निष्कर्ष पर पहुंचा।

Q. 24. व्यवसायिक कुशलता पर वंशानुक्रम केेेेेे प्रभाव को जानने के लिए किसने अमेरिका केेेे 885 वैज्ञानिकों के परिवारों पर अध्ययन किया।

  1. क्लिनबर्ग
  2. पियर्सन
  3. एरिक्सन
  4. कैटल

4. कैटल

Q. 25. समाज कल्याण केंद्रों में पलनेेे वाले अनाथ और बेसहारा बच्चों का विकास निर्भर करता है –

  1. वंशानुक्रम पर
  2. वातावरण पर
  3. वंशानुक्रम एवं वातावरण पर
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

2. वातावरण पर

Q. 26. मानव विकास का कौनसा उपागम आण्विक कहलाता है?

  1. मनोविश्लेषण
  2. व्यवहारवादी
  3. संज्ञानात्मक
  4. मनोसामाजिक

3. संज्ञानात्मक

Q. 27. सूची A का सूची B से मिलना किजिए –

सूची A (मानव विकास सिद्धांत)सूची B (प्रतिपादन)
a. मनोविश्लेषणात्मक1. सिग्मंड फ्रायड
b. व्यवहारवादी2. एरिक्सन
c. संज्ञानात्मक3. वाटसन
d. मनोसामाजिक4. जीन प्याजे

कूट :

  1. a-3, b-4, c-1, d-2
  2. a-1, b-3, c-4, d-2
  3. a-2, b-4, c-3, d-1
  4. a-2, b-4, c-1, d-3

2. a-1, b-3, c-4, d-2

Q. 28. सिगमंड फ्रायड के मनोविश्लेषण सिद्धांत के अनुसार –

  1. व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास बौद्धिक योग्यता के आधार पर होता है
  2. व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास सांस्कृतिक आधार पर होता है
  3. मन की कार्यपद्धती संघर्षों के रूप में प्रदर्शित होती है
  4. व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास सामाजिक कारकों से होता है

3. मन की कार्यपद्धती संघर्षों के रूप में प्रदर्शित होती है

Q. 29. सूची A का सूची B से मिलना किजिए –

सूची A (मानसिक स्तर)सूची B (आधारित)
a. चेतन स्तर1. जिसके प्रति हम जागरूक है
b. पूर्व चेेेतन (प्राकचेतन)2. जिसके प्रति हम जागरूक नहीं है
c. अचेतन3. जिसके प्रभाव के बारे में हम जानते नहीं है

कूट :

  1. a-3, b-2, c-1
  2. a-3, b-1, c-2
  3. a-2, b-1, c-3
  4. a-1, b-2, c-3

4. a-1, b-2, c-3

Q. 30. फ्रायड के मनोविश्लेषण सिद्धांत में सम्मिलित नहीं है :

  1. मानसिक स्तर
  2. मनोवृतियां
  3. रक्षा युक्तियां
  4. मनोलैंगिक विकास
  5. उद्दीपन अनुक्रिया

5. उद्दीपन अनुक्रिया

Q. 31. लिबिडो क्या है ?

  1. एक मनोवृति
  2. जीवन मनोवृति की उर्जा
  3. लैंगिकिय संतुष्टि
  4. उपर्युक्त सभी

4. उपर्युक्त सभी

व्याख्या – फ्रायड के अनुसार इदम, अहम, परमअहम लिबिडो के ही रूप है। लिबिडो से ही मानसिक शक्तियों का विकास होता है।

Q. 32. फ्रायड के अनुसार मनोवृति है –

  1. रक्षा युक्तियां
  2. आंतरिक कायिक उत्तेजनाएं
  3. प्रतिक्रिया निर्माण
  4. बौद्धिक संरचना

2. आंतरिक कायिक उत्तेजनाएं

Q. 33. अचेतन स्तर के बारे में कौन सा कथन सत्य है –

  1. बालक की दमित कामवृत्ति से अचेतन स्तर का निर्माण होता हैै
  2. अचेतन मन अहम और परमअहम से संबंधित है
  3. मन का लगभग 90% (3/4) हिस्सा अचेतन ही है
  4. उपर्युक्त सभी कथन सही है

4. उपर्युक्त सभी कथन सही है

Q. 34. सूची A का सूची B से मिलना किजिए –

सूची A (मनोलैगिंक अवस्थाएं)सूची B (अवधि)
a. मुखीय1. 18 माह से 3 वर्ष तक
b. गुदीय2. जन्म से 18 माह
c. उतरलैंगिक3. 5 वर्ष से यौवनारंभ तक
d. सुप्तावस्था4. 3 से 5 वर्ष तक
e. जननांगिय5. किशोरावस्था

कूट :

  1. a -4, b -1, c -3, d -2, e -5
  2. a -1, b -3, c -4, d -2, e -5
  3. a -2, b -1, c -4, d -3, e -5
  4. a -4, b -2, c -1, d -3, e -5

3. a -2, b -1, c -4, d -3, e -5

Q. 35. सूची A का सूची B से मिलान किजिए –

सूची A (मनोलैगिंक अवस्थाएं)सूची B (जीवन ऊर्जा का क्षेत्र)
a. मुखीय1. मुख
b. गुदीय2. गुदा
c. उतरलैंगिक3. अलैंगिक
d. सुप्तावस्था4. विपरीतलिंगीय
e. जननांगिय5. जननांग

कूट :

  1. a -4, b -1, c -3, d -2, e -5
  2. a -1, b -3, c -4, d -2, e -5
  3. a -1, b -2, c -5, d -3, e -4
  4. a -4, b -2, c -1, d -3, e -5

3. a -1, b -2, c -5, d -3, e -4

Q. 36. सिग्मंड फ्रायड के अनुसार मनोलैंगिक विकास अवस्था है –

  1. मुखीय एवं गुदीय अवस्था
  2. उत्तरलैंगिक अवस्था
  3. सुप्तावस्था
  4. जननांगिय अवस्था
  5. उपर्युक्त सभी

5. उपर्युक्त सभी

Q. 37. सिग्मंड फ्रायड की रक्षा युक्तियां और उनके प्रयोग संबंधित कौनसा मिलान सही है।

  • a. तर्कसंगतीकरण – अपराध भाव परिवर्तन के लिए
  • b. दमन – अवांछनीय/अस्वीकार्य विचारों को अचेेनत मन में दबा देने के लिए
  • c. प्रतिस्थापन – सांवेगिक प्रतिक्रियाओं को एक व्यक्ति या परिस्थिति से दूसरे स्थान पर प्रतिस्थापित करने के लिए
  • d. प्रक्षेपण – अपनी गलती से उत्पन्न चिंता को बाहरी वातावरण पर प्रक्षेपित करना अचेेनत की संरचना विकेंद्रीकृत होनी चाहिए।
  • e. अन्तर्वेशन – अन्य व्यक्ति के व्यवहार को स्वयं के व्यवहार की तरह अपनाना

कूट :

  1. a, b और c सही है
  2. a, b और d सही है
  3. a, c और d सही है
  4. a, b, c और d सही है

4. a, b, c और d सही है

Q. 38. निचे दिए गए बाल विकास के सिद्धांत संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य का सही मिलान है –

  • a. मनोविश्लेषणात्मक – बालक के प्रारम्भिक अनुभवों का उसके बाद के विकास में महत्व पर बल देता है और अचेतन अभिप्रेरणा को महत्वपूर्ण मानता है
  • b. व्यवहारवादी – बालक के विकास में उद्दीपन अनुक्रिया की साहचर्यता को उसके अधिगम के लिए महत्वपूर्ण मानता है
  • c. संज्ञानात्मक – व्यक्ति के प्रत्यक्षीकरण और उसके संगठन पर बल देता है
  • d. मनोसामाजिक – व्यक्तित्व विकास के लिए सामाजिक कारकों के महत्त्व पर बल देता है

कूट :

  1. कथन a, b और c सही है
  2. कथन a, b और d सही है
  3. कथन a, c और d सही है
  4. कथन a, b, c और d सही है

4. कथन a, b, c और d सही है

Q. 39. सिग्मंड फ्रायड किस मनोलैंगिक अवस्था को लिंगिय संघर्ष, अपराधबोध और चिंता के रूप में देखते हैं –

  1. मुखीय एवं गुदीय अवस्था
  2. उत्तरलैंगिक अवस्था
  3. सुप्तावस्था
  4. जननांगिय अवस्था

2. उत्तरलैंगिक अवस्था

Q. 40. फ्रायड के अनुसार व्यक्ति के व्यक्तित्व के मुख्य गत्यात्मक (Dynomic) घटक है –

  1. इदम (Id)
  2. अहम (Ego)
  3. परम अहम (Super Ego)
  4. उपर्युक्त सभी

4. उपर्युक्त सभी

Q. 41. अलमारी में रखी पुस्तक जब हम वहां नहीं पाते हैं तो परेशान हो जाते हैं, कुछ देर बाद सोचने पर पता चलता है कि पुस्तक तो हमने दोस्त को दे दिया है। यह व्यक्ति के किस मानसिक स्तर सेेे संबंधित हैै ?

  1. चेतन
  2. अर्द्धचेतन
  3. अचेतन
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

2. अर्द्धचेतन

Q. 42. फ्रायड के अनुसार चेतन स्तर का संबंध है ?

  1. अहम और इदम
  2. इदम और सुपर इगो
  3. अहम और सुपर इगो
  4. इदम

3. अहम और सुपर इगो

Also Read :

My name is Mahendra Kumar and I do teaching work. I am interested in studying and teaching competitive exams. My qualification is B.A., B.Ed., M.A. (Pol.Sc.), M.A. (Hindi).

Post a Comment