Search Suggest

भारत का संविधान Pdf | Constitution of India in hindi PDF

इस आर्टिकल में भारत का संविधान Pdf हिंदी माध्यम (Indian Constitution Pdf in hindi language) में दी गई है।

भारत का संविधान Pdf का यह संस्करण 9 नवंबर 2015 तक यथाविद्यमान है। यह संस्करण विधि और न्याय मंत्रालय भारत सरकार (विधायी विभाग) राजभाषा खंड नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित किया गया है।

विषयभारत का संविधान PDF
फाइल प्रकारPDF
फाइल साइज़1 MB
माध्यमहिंदी
अपडेटेड9 नवंबर 2015
प्रकाशनविधि और न्याय मंत्रालय भारत सरकार
पेज544

भारत का संविधान एक ऐसा जीवन्त लिखित दस्तावेज है जिससे शासन प्रणाली संचालित होती है। इसकी सुनम्यता और सौम्यता इसके संशोधनों में अन्तर्निहित है। भारत के संविधान के इस संस्करण को, जिसमें संविधान (100 वां संशोधन) अधिनियम 2015 तक के, जिसमें भारत और बांग्लादेश की सरकारों के बीच राज्यक्षेत्रों के अर्जन और अन्तरण के ब्यौरे अंतर्विष्ट हैं और जिसे इसमें उपाबंध के रूप में सम्मिलित किया गया है। संसद द्वारा 9 नवंबर 2015 तक किए गए सभी संशोधन सम्मिलित हैं और अद्यतन किया गया है।

संविधान जम्मू-कश्मीर राज्य को, अनुच्छेद 370 और संविधान (जम्मू-कश्मीर को लागू होना) आदेश, 1954 में यथा plउपबंधित कुछ अपवादों और उपांतरणों के साथ लागू होता है। यह आदेश निर्देश की सुविधा की दृष्टि से परिशिष्ट 1 में सम्मिलित किया गया है। अपवादों और उपांतरणों का पुनर्कथन परिशिष्ट 2 में सम्मिलित किया गया है। संविधान (44 वां संशोधन) अधिनियम 1978 और संविधान (88 वां संशोधन) अधिनियम 2003 से संबंधित संवैधानिक संशोधनों के, जो अभी तक प्रवृत्त नहीं हुए हैं, पाठ को समुचित स्थानों पर सम्मिलित किया गया है।

भारत का संविधान Pdf में निम्नलिखित बिंदुओं को व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत किया गया है –

  • भाग 1 – संघ और उनका राज्य क्षेत्र
  • भाग 2 – नागरिकता
  • भाग 3 – मूल अधिकार
  • भाग 4 – राज्य की नीति के निर्देशक तत्व
  • भाग 4 क – मूल कर्तव्य
  • भाग 5 – संघ
  • भाग 6- राज्य
  • भाग 7 – पहली अनुसूची के भाग ख के राज्य
  • भाग 8 – संघ राज्य क्षेत्र
  • भाग 9 – पंचायत
  • भाग 9 क – नगरपालिकाएं
  • भाग 9 ख – सहकारी संस्थाएं
  • भाग 10 – अनुसूचित और जनजाति क्षेत्र
  • भाग 11 – संघ-राज्य संबंध
  • भाग 12 – वित्त, संपत्ति, संविदाएं और वाद
  • भाग 13 – भारत के राज्य क्षेत्र के भीतर व्यापार, वाणिज्य और समागम
  • भाग 14 – संघ और राज्यों के अधीन सेवाएं
  • भाग 14 क – अधिकरण
  • भाग 15 – निर्वाचन
  • भाग 16 – कुछ वर्गों के संबंध में विशेष उपबंध
  • भाग 17 – राजभाषा
  • भाग 18 – आपात उपबंध
  • भाग 19 – प्रकिर्ण
  • भाग 20 – संविधान का संशोधन
  • भाग 21 – अस्थाई, संक्रमणकालीन और विशेष उपबंध
  • भाग 22 – संक्षिप्त नाम, प्रारंभ, हिंदी में प्राधिकृत पाठ और निरसन

भारत का संविधान PDF –

My name is Mahendra Kumar and I do teaching work. I am interested in studying and teaching competitive exams. My qualification is B.A., B.Ed., M.A. (Pol.Sc.), M.A. (Hindi).

Post a Comment