Search Suggest

भारत की स्थिति, आकार और विस्तार

इस आर्टिकल में भारत की स्थिति आकार और विस्तार, भारत का अक्षांशीय विस्तार, भारत का अक्षांशीय व देशांतरीय विस्तार, भारत का आकार व विस्तार, भारत और पड़ोसी देश, भारत के साथ पड़ोसी देशों के साथ सीमा की लम्बाई, भारत में कुल राज्य और केंद्र शासित प्रदेश आदि टॉपिक पर चर्चा की गई है।

भारत का अक्षांशीय व देशांतरीय विस्तार

ग्लोब पर भारत की स्थिति उतरी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा के उत्तर में 8° 4′ से 37° 6′ अक्षांश तक तथा 68° 7′ से 97° 25′ पूर्वी देशांतर तक फैला हुआ है।

भारतीय भू-भाग एशिया महाद्वीप के पूर्व और पश्चिम के मध्य में स्थित है। कर्क रेखा अर्थात् 23½° उत्तरी अक्षांश देश के लगभग मध्य भाग से गुजरती हुई भारत को लगभग दो बराबर हिस्सों में विभाजन करती है।

कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम से होकर गुजरती है। पूरे भारत का लगभग अधिकांश क्षेत्र मानसूनी जलवायु वाले क्षेत्र में आता है लेकिन कर्क रेखा इसे उष्ण तथा उपोषण कटिबंध में बांटती है।

भारत का सबसे उत्तरी छोर हिमालय पर्वत था दक्षिणी छोर कन्याकुमारी है। 82½° पूर्वी देशांतर रेखा (मिर्जापुर, इलाहाबाद) का स्थानीय समय भारत का प्रमाणित समय माना जाता है।

82½° पूर्वी देशांतर भारत के 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओड़ीसा तथा आंध्र प्रदेश से होकर गुजरती है। यहां का समय ग्रीनविच समय (Greenwich Time) से 5 घंटे 30 मिनट आगे है। संपूर्ण भारत का अक्षांशीय विस्तार 6° 4′ उतरी अक्षांश से 37° 6° उत्तरी अक्षांश के मध्य है।

भारत की कुल अक्षांशीय दूरी लगभग 30° है। (29°2′)

भारत की कुल देशांतरीय दूरी लगभग 30° है। (29°5)

भारत का आकार व विस्तार

भारत की ज्यामितीय आकृति लगभग चतुष्कोणीय (Quadrangular) है। प्रायद्वीपीय भारत (दक्षिण भारत) त्रिभुजाकार (Triangular) आकृति में होने के कारण हिंद महासागर (Indian Ocean) को दो शाखाएं अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में विभाजित करता है। हिंद महासागर और उसकी शाखाएं अरब सागर व बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में तटीय सीमा बनाती है।

भारत उत्तर से दक्षिण तक लगभग 3214 किलोमीटर तथा पूर्व से पश्चिम तक 2933 किलोमीटर चौड़ाई में विस्तृत है। भारत का क्षेत्रफल लगभग 32.88 लाख (32 लाख 87 हजार 263) वर्ग किलोमीटर है। क्षेत्रफल के अनुसार यह विश्व का सातवां बड़ा देश है। (पहला स्थान रूस का)।

भारत का क्षेत्रफल संपूर्ण विश्व के क्षेत्रफल का 2.42% है। इसकी स्थलीय सीमा लगभग 15200 किलोमीटर तथा मुख्य भूमि के तटीय भाग की सीमा लगभग 6100 किलोमीटर है। द्वीपों सहित देश की कुल तटीय सीमा 7515.5 किमी है।

इस प्रकार भारत की कुल सीमा 22716.5 (15200+7516.5) किमी है। गुजरात की तटीय सीमा सबसे लंबी (1200 किलोमीटर) है। भारत के 9 राज्य तटरेखा के साथ लगे हुए है।

भारत का दक्षिणतम बिंदु इंदिरा पॉइंट (Indira Point) है जो ग्रेट निकोबार द्वीप में 6°45′ उत्तरी अक्षांश पर स्थित है। पूर्व में इसका नाम पिग्मिलियन पॉइंट (Pigmillion Point) था। यह भूमध्य रेखा से 876 किलोमीटर दूर है। भारत का सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल (Indira Call) जम्मू कश्मीर राज्य में है। सबसे पूर्वी बिंदु किबिथूू (अरुणाचल प्रदेश) और सबसे पश्चिमी बिंदु सरक्रिक (गुजरात) है।

भारत की स्थिति आकार और विस्तार

भारत और पड़ोसी देश

भारत की स्थल सीमा पर (7 देशों की सीमाएं) पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश है। नेपाल और भूटान, भारत व चीन के मध्य अंतस्थ राज्य (Buffer State) है।

  • उत्तर पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान।
  • उत्तर में नेपाल, चीन व भूटान।
  • पूर्व में म्यांमार, बांग्लादेश।
  • दक्षिण में श्रीलंका और मालदीव।

भारत के साथ पड़ोसी देशों के साथ सीमा की लम्बाई

  • पाकिस्तान – 3310 किलोमीटर
  • अफगानिस्तान – 80 किलोमीटर (सबसे कम)
  • चीन – 3917 किलोमीटर
  • नेपाल – 1752 किलोमीटर
  • भूटान – 587 किलोमीटर
  • म्यांमार – 1458 किलोमीटर
  • बांग्लादेश – 4096 किलोमीटर (सबसे ज्यादा)

भारत के साथ सीमा बनाने वाले देशों की सीमा रेखाओं के नाम

  • भारत – चीन – मैकमोहन रेखा
  • भारत – पाकिस्तान- रेडक्लिफ रेखा
  • भारत –  अफगानिस्तान- डूरण्ड रेखा
  • भारत – श्रीलंका – पाक जलसंधि व मन्नार की खाड़ी
  • मिनीकॉय व मालद्वीप – 8° चैनल
  • मिनिकॉय व लक्ष्यद्वीप – 9° चैनल
  • लिटिल अंडमान और कार निकोबार – 10°

    चैनल

भारत में कुल राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

भारत देश में कुल 28 राज्य एवं 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान व सबसे छोटा राज्य गोवा है।

हाल ही में अगस्त 2019 में धारा 370 (Article 370) रद्द करके जम्मू कश्मीर राज्य को राज्य का दर्जा हटाकर उसमें से 2 केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू कश्मीर बनाए गए हैं। जिसके बाद भारत में कुल 9 केंद्र शासित प्रदेश हो गए हैं और राज्यों की संख्या 28 हो गई है।

Also Read :

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

  1. भारत का आकार किस आकृति के समान है?

    उत्तर : भारत की ज्यामितीय आकृति लगभग चतुष्कोणीय (Quadrangular) है। प्रायद्वीपीय भारत (दक्षिण भारत) त्रिभुजाकार (Triangular) आकृति में है।

  2. भारत का अक्षांशीय व देशांतरीय विस्तार क्या है?

    उत्तर : ग्लोब पर भारत की स्थिति उतरी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा के उत्तर में 8° 4′ से 37° 6′ अक्षांश तक तथा 68° 7′ से 97° 25′ पूर्वी देशांतर तक फैला हुआ है।

  3. वर्तमान में भारत में कुल कितने राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश है?

    उत्तर : भारत देश में कुल 28 राज्य एवं 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं।
    अगस्त 2019 में धारा 370 (Article 370) रद्द करके जम्मू कश्मीर राज्य को राज्य का दर्जा हटाकर उसमें से 2 केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू कश्मीर बनाए गए हैं। जिसके बाद भारत में कुल 9 केंद्र शासित प्रदेश हो गए हैं और राज्यों की संख्या 28 हो गई है।

My name is Mahendra Kumar and I do teaching work. I am interested in studying and teaching competitive exams. My qualification is B.A., B.Ed., M.A. (Pol.Sc.), M.A. (Hindi).

إرسال تعليق