Search Suggest

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023

09 जनवरी 2023 को राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 प्रदान किए गए।

• राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 सूची 

09 जनवरी 2023 को राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 प्रदान किए गए। इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए प्राप्त आवेदनों पर सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विचार किया था।

• राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 विजेताओं की सूची

अर्जुन पुरस्कार (26)

अर्जुन पुरस्कार लगातार 4 वर्षों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक विजेता तैयार करने के लिए कोचों को जाता है।

  • 1. श्री ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी)
  • 2. सुश्री अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी)
  • 3. श्री श्रीशंकर एम (व्यायाम)
  • 4. सुश्री पारुल चौधरी (व्यायाम)
  • 5. श्री मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाज़ी) 
  • 6. सुश्री आर वैशाली (शतरंज)
  • 7. श्री मोहम्मद शमी (क्रिकेट)
  • 8. श्री अनुष अग्रवाल (घुड़सवार)
  • 9. सुश्री दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज)
  • 10. सुश्री दीक्षा डागर (गोल्फ़)
  • 11. श्री कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी)
  • 12. सुश्री पुखरामबम सुशीला चानू (हॉकी)
  • 13. श्री पवन कुमार (कबड्डी)
  • 14. सुश्री रितु नेगी (कबड्डी)
  • 15. सुश्री नसरीन (खो-खो)
  • 16. सुश्री पिंकी (लॉन बॉल्स)
  • 17. श्री ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग)
  • 18. सुश्री ईशा सिंह (शूटिंग)
  • 19. श्री हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वाश)
  • 20. सुश्री अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)
  • 21. श्री सुनील कुमार (कुश्ती)
  • 22. सुश्री अंतिम (कुश्ती)
  • 23. सुश्री नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु)
  • 24. सुश्री शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी)
  • 25. श्री इलूरी अजय कुमार रेड्डी (ब्लाइंड क्रिकेट)
  • 26. सुश्री प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफ-टाइम श्रेणी) (03)

  • 1. श्री जसकीरत सिंह ग्रेवाल (गोल्फ़)
  • 2. श्री भास्करन ई (कबड्डी)
  • 3. श्री जयन्त कुमार पुसीलाल (टेबल टेनिस)

द्रोणाचार्य (नियमित श्रेणी) (05)

  • 1. श्री ललित कुमार (कुश्ती)
  • 2. श्री आर.बी. रमेश (शतरंज)
  • 3. श्री महावीर प्रसाद सैनी (पैरा एथलेटिक्स)
  • 4. श्री शिवेन्द्र सिंह (हॉकी)
  • 5. श्री गणेश प्रभाकर देवरुखकर (मलखंब)

ध्यानचंद पुरस्कार (03)

ध्यानचंद पुरस्कार खेलों के विकास में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है।

  • 1. सुश्री मंजूषा कंवर (बैडमिंटन)
  • 2. श्री विनीत कुमार शर्मा (हॉकी)
  • 3. सुश्री कविता सेल्वराज (कबड्डी)

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2023 (2)

यह किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

1. चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी (बैडमिंटन) 

2. रंकीरेड्डी सात्विक साई राज (बैडमिंटन)

मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी (02)

अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी दी जाती है।

1. ओवर ऑल विजेता विश्वविद्यालय - गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर

2. प्रथम उपविजेता विश्वविद्यालय - लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार (02)

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार कॉर्पोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों में) और ऐसे व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने खेल को बढ़ावा देने और विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

1. नवोदित/युवा प्रतिभा की पहचान एवं पोषण - जैन डीम्ड यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु 

2. कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन - ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेट लिमिटेड

My name is Mahendra Kumar and I do teaching work. I am interested in studying and teaching competitive exams. My qualification is B.A., B.Ed., M.A. (Pol.Sc.), M.A. (Hindi).

Post a Comment