ग्लोबल वार्मिंग क्या है? इसके प्रमुख कारण लिखिए।

ग्लोबल वार्मिंग क्या है? इसके प्रमुख कारण लिखिए।

Answer :
ग्लोबल वार्मिंग (वैश्विक उष्णता) पृथ्वी और समुंद्र के वातावरण के औसत तापमान में वृद्धि को कहते हैं। वैश्विक उष्णता औद्योगिक क्रांति से ग्रीन हाउस गैसों में वृद्धि के परिणामस्वरूप पृथ्वी के निचले वायुमंडल के औसत तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी है।
यह मानव द्वारा वन विनाश और जीवाश्म ईंधन के जलने से कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य ग्रीन हाउस गैसों की वृद्धि के कारण होता है।
रेफ्रिजरेटर, कूलरों, एयर कंडीशनर और दूसरी मशीनों के अधिकाधिक इस्तेमाल का नतीजा यह हुआ है कि वातावरण में क्लोरोफ्लोरोकार्बन में जबरदस्त वृद्धि हुई है। इससे सूर्य से निकलने वाली घातक पराबैंगनी किरणों से सुरक्षा करने वाली ओजोन परत में छेद हो गया है।
पृथ्वी ग्रीन हाउस प्रभाव के चलते गर्म होती जा रही है। पृथ्वी के अंदर सामान्य दर से लगातार अधिक गर्म होने की प्रक्रिया को ही ग्लोबल वार्मिंग या भूमंडलीय ताप में वृद्धि कहा जाता।
और अधिक पढ़ें : ग्रीन हाउस प्रभाव और ग्लोबल वार्मिंग क्या है

My name is Mahendra Kumar and I do teaching work. I am interested in studying and teaching competitive exams. My qualification is B.A., B.Ed., M.A. (Pol.Sc.), M.A. (Hindi).

Post a Comment