Search Suggest

[Solved] CTET 2021 Question Paper L-1

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा CTET परीक्षा जो 31 जनवरी 2021 को संपन्न। प्रथम पेपर (L-1) के हल प्रश्न पत्र CTET 2021 solve Question Paper.

CTET 31 Jan 2021 Question Paper 1 With Answer Key

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा CTET परीक्षा जो 31 जनवरी 2021 को संपन्न हुए थी। प्रथम पेपर (L-1) के प्रश्न उत्तर व्याख्या सहित दिए गए हैं। जो प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।

MCQ CTET 2021 Hold on 31 Jan 2021 Question Paper with Answer Key

इस आर्टिकल में बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र संबंधित 30 प्रश्न, गणित विषय के शिक्षा शास्त्र संबंधित 12 प्रश्न, पर्यावरण अध्ययन के शिक्षा शास्त्र संबंधित 13 प्रश्न, हिंदी भाषा -1 शिक्षण शास्त्र संबंधित 09 प्रश्न, हिंदी भाषा शिक्षण शास्त्र संबंधित 09 प्रश्न उत्तर सहित दिए गए हैं।

CTET 2021 Solved Question Paper 1 (class 1-5)

भाग -1 बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र

प्रश्न 01. जीन पियाजे अपने संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत में, संज्ञानात्मक सूचनाओं को.…...... के रूप में वर्णित करते हैं ।

(अ) उद्दीपन - अनुक्रिया संबंध

(ब) विकास का समीपस्थ क्षेत्र

(स) स्कीमा/मनोबंध

(द) मनोवैज्ञानिक उपकरणों

 

प्रश्न 02. जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत में पूर्व संक्रियात्मक अवस्था में विकास का मुख्य गुण क्या होता है?

(अ) विचार/सोच में केंद्रीकरण

(ब) परिकल्पित - निगमनात्मक सोच

(स) सरंक्षण और पदार्थों को क्रम बंद करने की क्षमता

(द) अमूर्त सोच का विकास

 

प्रश्न 03. विकास के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सही है ?

(अ) विकास केवल विद्यालय में होने वाले अधिगम से ही होता है।

(ब) विकास केवल बाल्यावस्था के दौरान ही होता है।

(स) विकास बहुआयामी होता है।

(द) विकास की दर सभी संस्कृतियों में सभी के लिए समान होती है।

 

प्रश्न 04. लेव वाइगोत्सकी का सामाजिक सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य, अधिगम प्रक्रिया में........ के महत्व पर जोर देता है।

(अ) गुणारोपण                     (ब) अभिप्रेरणा

(स) समतलीकरण।               (द) सांस्कृतिक उपकरणों

 

प्रश्न 05. एक प्रगतिशील कक्षा में व्यक्तिगत विभिन्नताओं को किस प्रकार देखा जाना चाहिए।

(अ) अध्यापक के पक्ष पर असफलता

(ब) योग्यता आधारित समूह बनाने का मापदंड

(स) अध्यापन अधिगम प्रक्रिया की परियोजना के लिए महत्वपूर्ण

(द) अधिगम की प्रक्रिया में बाधा

 

प्रश्न 06. एक समावेशी कक्षा में.......... पर जोर होना चाहिए।

(अ) अविभेदी/ समरूपी निर्देशों

(ब) सामाजिक पहचान के आधार पर छात्रों के अलगाव

(स) हर बच्चे के सामर्थ्य को अधिकतम करने के लिए अवसर प्रदान करने

(द) प्रदर्शन-अभिमुखी लक्ष्यों

 

प्रश्न 07. दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (2016) के अनुसार, निम्न में से किस शब्दावली का प्रयोग उपयुक्त है?

(अ) विकलांग छात्र

(ब) छात्र जिसे शारीरिक दिव्यांगता है

(स) छात्र जिसका अशक्त शरीर है।      (द) मंदित छात्र

 

प्रश्न 08. जन्म से किशोरावस्था तक बच्चों में विकास किस क्रम में होता है।

(अ) अमूर्त, सांवेदिक, मूर्त          (ब) मूर्त, अमूर्त, सांवेदिक

(स) अमूर्त, मूर्त, सांवेदिक          (द) सांवेदिक, मूर्त, अमूर्त

 

प्रश्न 09. सृजनात्मकता की पहचान का प्रमुख लक्षण क्या है ?

(अ) अपसारी चिंतन।          (ब) अतिसक्रियता

(स) असतर्कता                   (द) कम परिज्ञानता बोधगम्यता

 

प्रश्न 10. विभिन्न पृष्ठभूमियों के अधिगमकर्ताओं को संबोधित करने हेतु एक अध्यापक को -

(अ) विविध विन्यास से उदाहरण लेने चाहिए।

(ब) सभी के लिए मानकीकृत आंकड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए।

(स) विविधता संबंधी मुद्दों पर बात टालनी चाहिए।

 

प्रश्न 11. समस्या समाधान क्षमताओं को किस प्रकार सुसाध्य किया जा सकता है।

(अ) समस्याओं के हल हेतु अटल प्रक्रिया के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर।

(ब) समरूपों के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर।

(स) विद्यार्थियों में डर की भावना पैदा कर।

(द) लगातार अभ्यास और कार्यान्वयन पर जोर देकर।

 

प्रश्न 12. अधिगम कठिनाइयों से जूझते छात्रों की जरूरतों को संबोधित करने के लिए एक अध्यापक को क्या नहीं करना चाहिए ?

(अ) संरचनात्मक शिक्षा शास्त्रीय उपागमों का इस्तेमाल।

(ब) व्यक्तिगत शैक्षिक योजना बनाना।

(स) शिक्षाशास्त्र और आकलन की जटिल संरचनाओं का प्रयोग।

(द) श्रव्य दृश्य सामग्रियों का इस्तेमाल।

 

प्रश्न 13. शर्मिंदगी -

(अ) का संज्ञान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

(ब) बच्चों को अधिगम हेतु अभिप्रेरित करने के लिए बहुत प्रभावशाली है।

(स) के भाव को अध्यापन अधिगम प्रक्रिया में बारंबार पैदा करना चाहिए।

(द) का संज्ञान से कोई संबंध नहीं है।

 

प्रश्न 14. निम्न में से अध्यापन-अधिगम का सबसे प्रभावशाली माध्यम कौन सा है ?

(अ) संकल्पों के बीच संबंध खोजना।

(ब) बिना विश्लेषण के अवलोकन करना‌।

(स) अनुकरण/ नकलत और दोहराना।

(द) विषय वस्तु को यंत्रवत याद करना।

 

प्रश्न 15. एक अध्यापिका को दिए गए किसी कार्यकलाप में छात्रों की विभिन्न त्रुटियों का विश्लेषण करना चाहिए -

(अ) क्योंकि त्रुटियों की समझ, अध्यापन अधिगम प्रक्रिया के लिए अर्थपूर्ण है।

(ब) इसके आधार पर वह ज्यादा त्रुटियां करने वाले छात्रों को दूसरे छात्रों से अलग कर सकती है।

(स) अधिगम केवल त्रुटियों के शोधन पर निर्भर है।

(द) इसके आधार पर वह दंड की मात्रा निर्धारित कर सकती है।

 

प्रश्न 16. अधिगम की अभिप्रेरणा को किस प्रकार कायम रखा जा सकता है ?

(अ) प्रवीणता अभिमुखी लक्ष्यों पर जोर देकर।

(ब) बच्चों को बहुत आसान क्रियाकलाप देकर।

(स) यंत्रवत याद करने पर जोर देकर।

(द) बच्चों को दंड देकर।

 

प्रश्न 17. अधिगम की सर्वोत्तम अवस्था कौन सी है -

(अ) निम्न उत्तेजना, उच्च भय।

(ब)  संतुलित उत्तेजना, कोई भय नहीं।

(स) कोई उत्तेजना नहीं, कोई भी नहीं।

(द) उच्च उत्तेजना, उच्च भय।

 

प्रश्न 18. अधिगम का संरचनात्मक विचार यह सुझाव देता है कि ज्ञान की संरचना में -

(अ) बच्चे पूर्ण रूप से वयस्कों पर निर्भर रहते हैं।

(ब) बच्चे सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

(स) बच्चे पूर्ण रूप से पाठ्य पुस्तकों पर निर्भर रहते हैं।

(द) बच्चों की कोई भूमिका नहीं होती है।

 

प्रश्न 19. अधिगम के लिए निम्न में से कौन सी धारणा उपयुक्त है -

(अ) योग्यता अटल है।

(ब) प्रयासों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

(स) असफलता अनियंत्रित है।

(द) योग्यता सुधार्य है।

 

प्रश्न 20. निम्न में से कौन-सी परिपाटी, विद्यार्थियों में संकल्पनात्मक समझ में बढ़ोतरी करने में सहायक है ?

(अ) पाठ्यपुस्तक केंद्रित शिक्षा शास्त्र

(ब) बारंबार परीक्षाएं

(स) अन्वेषण और संवाद

(द) प्रतिस्पर्धा आधारित प्रतिस्पर्धाएं

 

प्रश्न 21. बच्चों को सीखने में कठिनाई होती है जब -

(अ) वो आंतरिक रूप से अभिप्रेरित हो।

(ब) अधिगम सामाजिक संदर्भ में हो।

(स) विषय वस्तु को बहुरूपों में प्रस्तुत किया गया हो।

(द) सूचना अलग-अलग टुकड़ों में प्रस्तुत की जाए।

 

प्रश्न 22. मूल्यांकन पद्धतियों का लक्ष्य होना चाहिए -

(अ) योग्यता आधारित समूह में विद्यार्थियों को विभाजित करना।

(ब) विद्यार्थियों की जरूरतों एवं आवश्यकताओं को पहचान करना।

(स) पुरस्कार वितरण हेतु उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की पहचान करना।

(द) विद्यार्थियों को नामांकित करना।

 

प्रश्न 23. बच्चों के विकास की व्यक्तिगत विभिन्नताओं को किस पर प्रतिरोपित किया जा सकता है ?

(अ) केवल पर्यावरण पर।

(ब) ना अनुवांशिकता पर ना पर्यावरण पर।

(स) अनुवांशिकता एवं पर्यावरण की पारस्परिकता पर।

(द) केवल अनुवांशिकता पर।

 

प्रश्न 24. एक कार्य के दौरान, सायना स्वयं से बात कर रही है कि वह कार्य पर किस प्रकार प्रगति कर सकती है। लेव वाइगोत्सकी के भाषा और चिंतन/ सोच के बारे में दिए गए विचारों के अनुसार इस तरह का 'व्यक्तिगत वाक्' क्या दर्शाता है ?

(अ) स्व: नियमन                      (ब) आत्म-केंद्रिता

(स) मनोवैज्ञानिक विकार

(द) संज्ञानात्मक अपरिपक्वता

 

प्रश्न 25. एक प्रगतिशील कक्षा में -

(अ) विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा पर बल देना चाहिए।

(ब) ज्ञान की संरचना के लिए प्रचूर मौके प्रदान करने चाहिए।

(स) विद्यार्थियों को उनके अकादमिक अंकों के आधार पर नामाकित करना चाहिए।

(द) अध्यापक को अटल पाठ्यक्रम का पालन करना चाहिए।

 

प्रश्न 26. एक गतिविधि के दौरान, छात्रों को संघर्ष करते देख, एक अध्यापिका बच्चों को संकेत और इशारे जैसे - 'क्या, क्यों, कैसे' प्रदान करने का फैसला लेती है। लेव वाइगोत्सकी के सिद्धांत के अनुसार अध्यापिका की यह योजना -

(अ) अधिगम के लिए पाड/ आधारभूत संरचना (Scaffold) का काम करेगी।

(ब) छात्रों में प्रत्याहार /निकास प्रवृतियां पैदा करेगी।

(स) अधिगम की प्रक्रिया में अर्थहीन होगी।

(द) बच्चों को अधिगम के लिए अनुत्प्रेरित/ निष्प्रेरित करेगी।

 

प्रश्न 27. एक खेल क्रिया के दौरान चोट लगने पर रोहन रोने लगा। यह देख कर उसके पिता ने कहा, "लड़कियों की तरह व्यवहार ना करो ; लड़के रोते नहीं है।" पिता का यह कथन -

(अ) लैंगिक रूढ़िवादिताओं को चुनौती देता है।

(ब) लैंगिक भेदभाव को कम करता है।

(स) लैंगिक समानता को बढ़ावा देता है।

(द) लैंगिक रूढ़िवादिताओं को दर्शाता है।

 

प्रश्न 28. बहु बुद्धि का सिद्धांत जोर देता है कि -

(अ) एक आयाम में बुद्धिमता, अन्य सभी आयामों में बुद्धिमता निर्धारित करती है।

(ब) बुद्धिमता की विभिन्न दशाएं हैं।

(स) बुद्धिमता में कोई व्यक्तिगत विभिन्नता नहीं होती हैं।

(द) बुद्धि लब्धि केवल वस्तुनिष्ठ परीक्षणों द्वारा ही मापी जा सकती है।

 

प्रश्न 29. लॉरेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत के अनुसार "किसी कार्य को इसलिए करना, क्योंकि दूसरे इसे स्वीकृति देते हैं", नैतिक विकास के........… चरण को दर्शाता है।

(अ) प्रथागत                       (ब) उत्तर - प्रथागत

(स) अमूर्त संक्रियात्मक         (द) प्रथा - पूर्व

 

प्रश्न 30. बच्चों के समाजीकरण के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सही है ?

(अ) विद्यालय समाजिकरण का एक प्राथमिक कारक है और समकक्ष समाजीकरण के द्वितीयक कारक हैं।

(ब) समकक्ष समाजिकरण के प्राथमिक कारक हैं और परिवार समाजीकरण का एक द्वितीयक कारक है।

(स) परिवार एवं जनसंचार दोनों समाजीकरण के द्वितीयक कारक हैं।

(द) विद्यालय समाजिककरण का एक द्वितीयक कारक है और परिवार समाजीकरण का एक प्राथमिक कारक है।

 

भाग द्वितीय - गणित

प्रश्न 01. गणित के कक्षा कक्ष में अध्यापक ने निम्नलिखित कुछ प्रश्न प्रस्तुत किए :

(A) आयत का क्या क्षेत्रफल है, जिसकी एक भुजा 5 सेमी और परिमाप 30 सेमी है।

(B) उन संख्याओं का समुच्चय ज्ञात कीजिए जिनका माध्यक 4 है।

(C) 0-8 के मध्य सभी अभाज्य संख्याओं की सूची बनाइए।

(D) आयतों के बारे में आपको जो भी गणितीय जानकारी है, मुझे बताइए।

(अ) A, B और C बंद सिरे वाले प्रश्न है व D मुक्त सिरे वाला प्रश्न है।

(ब) A बंद सिरे वाले प्रश्न है और B, C व D मुक्त सिरे वाला प्रश्न है।

(स) A व C बंद सिरे वाले प्रश्न है और B व D मुक्त सिरे वाला प्रश्न है।

(द) A व B बंद सिरे वाले प्रश्न है और C व D मुक्त सिरे वाला प्रसन्न है।

 

प्रश्न 02. गणित के शिक्षण अधिगम संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया वांछनीय है ?

(अ) संकल्पनाओं की अंतर्दशी समझ को प्रोत्साहित करना चाहिए।

(ब) खुली पुस्तक परीक्षा से बचना चाहिए।

(स) विद्यार्थियों को बताना चाहिए कि प्रश्नों को हल करने के लिए निर्धारित कदमों का अनुकरण करें।

(द) भ्रांति को रोकने के लिए मुक्त उत्तर वाले (Open Ended) प्रश्नों से बचना चाहिए।

 

प्रश्न 03. रोहित ने अनुभव किया कि वर्ग एक समचतुर्भुज और एक आयत, दोनों ही हैं। वह वैन हील के मानस चिंतन के कौन से चरण पर है।

(अ) स्तर 1 (विश्लेषण)            (ब) स्तर 2 (संबंध)

(स) स्तर 3 (निगमन)               (द) स्तर 0 (पहचानना)

 

प्रश्न 04. गणित के शिक्षण अधिगम पर निम्नलिखित में से किसका प्रभाव होने की संभावना न्यूनतम है ?

(अ) मूल्यांकन के परिणामों के प्रयोग से शिक्षण में परिवर्तन करना।

(ब) मूल्यांकन के कारण छात्रों के आत्मविश्वास पर प्रभाव पड़ने के तरीकों की जानकारी होना।

(स) छात्रों के गलत उत्तरों के पूरे हल देना।

(द) प्रतिपुष्टि की गुणवत्ता में वृद्धि।

 

प्रश्न 05. गणित के शिक्षण अधिगम के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है ?

(अ) गणितीय ज्ञान की रचना में संस्कृति और संदर्भों की कोई भूमिका नहीं है।

(ब) नमूनों के अवलोकन और सामान्यीकरण से प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों में गणितीय ज्ञान का सर्जन किया जा सकता है।

(स) गणितीय ज्ञान के सर्जन में तर्क और वार्ता की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।

(द) गणितीय अधिगम एक सामाजिक प्रक्रिया है जिसमें संवाद सम्मिलित है।

 

प्रश्न 06. प्राथमिक स्तर पर गणित पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा पहलू अत्यंत महत्वपूर्ण है ?

(अ) परिकलन में परिशुद्धता विकसित करना।

(ब) उच्चतर पढ़ाई और रोजगार के लिए तैयार करना।

(स) प्रौद्योगिकी के लिए प्रोत्साहन और तैयारी करना।

(द) गणित को बच्चों के जीवन के अनुभवों का भाग बनाना।

 

प्रश्न 07. प्राथमिक स्तर पर संख्याओं को पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य है ?

(A) संख्याओं की अंतर्दशी समझ को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

(B) संख्याओं को लिखना अनुक्रम में पढ़ाना चाहिए।

(C) गणना से पहले संख्याओं को संख्यांक के रूप में लिखना सिखाना चाहिए।

(D) संख्याओं में अनुक्रम असंगति को प्रोत्साहित करना चाहिए।

(अ) B और C                            (ब) A और D

(स) C और D                            (द) A और B

 

प्रश्न 08. बच्चों को भिन्न की संकल्पना पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से क्या अत्यंत उपयुक्त है ?

(अ) जियोबोर्ड।                     (ब) संख्या चार्ट

(स) क्विजि़नेयर (Cuisenaire) छड़ें       (द) गिनतारा

 

प्रश्न 09. गणित की प्रकृति के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है ?

(अ) गणितीय संकल्पनाओं की प्रकृति श्रेणीबद्ध है।

(ब) प्राथमिक स्तर पर गणित प्रत्यक्ष है और कल्पना की आवश्यकता नहीं है।

(स) गणित में विचारों के सही संचारण के लिए विशेष शब्दावली का प्रयोग होता है।

(द) गणितीय ज्ञान की संरचना में तर्क कौशल महत्वपूर्ण है।

 

प्रश्न 10. निम्नलिखित क्रियाकलापों में से किस से विद्यार्थियों में त्रिविम विवेचन (दिक्स्थान की समझ) विकसित होने की सर्वाधिक संभावना है ?

(अ) सुडोकू पहेली को हल करना।

(ब) चोपड़ा आकृतियों को पहचानना।

(स) आंकड़ों को निरूपित करने के लिए दंड आलेख खींचना।

(द) एक संख्या चार्ट में नमूने को पहचानना।

 

प्रश्न 11. प्राथमिक स्तर पर त्रिभुजों की अवधारणा का परिचय देने के संबंध में शुद्ध कथन को पहचानिए।

(अ) संभ्रांति से बचाने के लिए बच्चों को केवल समबाहु त्रिभुज ही प्रस्तुत करने चाहिए।

(ब) बच्चों के समक्ष विभिन्न प्रकारों के त्रिभुज प्रस्तुत किए जाने चाहिए परंतु अन्य आकृतियों से दूर रखना चाहिए।

(स) बच्चों के समक्ष सभी प्रकार के त्रिभुज व अन्य आकृतियां भी प्रस्तुत करानी चाहिए।

(द) सबसे पहले त्रिभुज की परिभाषा दे दी जानी चाहिए।

 

प्रश्न 12. गणितीय पाठ्यक्रम के संबंध में शुद्ध कथन को पहचानिए ।

(अ) भिन्नों की संकल्पना का परिचय केवल उच्च प्राथमिक स्तर पर देना चाहिए।

(ब) समझ को बेहतर करने के लिए ऋणात्मक संख्याओं की संकल्पनाओं का परिचय प्राथमिक स्तर पर देना चाहिए।

(स) क्षेत्रफल मापन की संकल्पना का परिचय केवल उच्च प्राथमिक स्तर पर देना चाहिए।

(द) बीजगणितीय विचारों की नींव प्राथमिक स्तर पर डाली जा सकती है।

 

भाग 3 पर्यावरण अध्ययन

प्रश्न 01. उपाख्यान अभिलेखों में क्या नहीं दर्ज करना चाहिए ?

A. मुख्य रूप से समस्याग्रस्त स्थितियों की पहचान करना

B. निर्णय वाले कथनों को लिखना

C. मजबूती और कमजोरियों की पहचान करना

D. बच्चे की रुचियां और संबंधों आदि की पहचान करना

(अ) C और D                            (ब) A, B और C

(स) A, C और D                        (द) A और B

 

प्रश्न 02. आप एक एकीकृत ईवीएस कक्षा के लिए कैसे योजना बनाएंगे ?

(अ) अलग योजनाओं में सभी विषयों को अलग करेंगे।

(ब) विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के लिए अलग अध्यापकों का प्रबंध करेंगे।

(स) पर्यावरण विज्ञान के लिए अलग अध्यापक का प्रबंध करेंगे।

(द) एक पाठ में दो या अधिक ही विशेष क्षेत्रों को मिलाएगे।

 

प्रश्न 03. निम्नलिखित में से कौन सा ncf-2005 के अनुसार ईवीएस पाठ्यक्रम में सुझाव के छह विषयों में से एक है ?

(अ) प्राकृतिक संसाधन

(ब) चीजें जो हम बनाते हैं और करते हैं

(स) चीजें कैसे काम करती है                (द) पदार्थ

 

प्रश्न 04. निम्नलिखित में से क्या रचनात्मक आकलन के संबंध में सही नहीं है ?

(अ) अधिगम को सुदृढ़ करने के लिए यह अध्यापक को समय पर कार्यवाही करने में मदद करता है।

(ब) इसको छात्रों की प्रगति की निगरानी करनी है।

(स) बच्चे के सीखने की कोई भी जानकारी रचनात्मक आकलन में मदद कर सकती है।

(द) रिपोर्ट कार्ड के प्रत्येक तिमाही में इसकी सूचना दी जानी है।

 

प्रश्न 05. स्मिता अपने शिक्षार्थियों को कार्य से संबंधित लैंगिक विषमता और रूढ़िवादी छवियों के प्रति संवेदनशील करना चाहती है। स्मिता को निम्नलिखित में से अपनी कक्षा में क्या करना चाहिए ?

(अ) विभिन्न प्रकार के कार्यों के फ्लैश कार्ड दिखाएं।

(ब) केवल लड़कों से प्रतिदिन कक्षा को साफ करने को कहें।

(स) एक छात्र की मां को कक्षा में आमंत्रित करें जो ऑटो चालक है।

(द) रूढ़िवादी मॉडलों को छात्रों को प्रस्तुत करें।

 

प्रश्न 06. ईवीएस में मानचित्रण कौशल -

(अ) पूर्वानुमान और गणना के कौशल को विकसित करता है।

(ब) रिकॉर्डिंग कौशल को विकसित करता है।

(स) स्थानों की सापेक्ष स्थिति की समझ को विकसित करता है।

(द) लैंडस्केप खींचने के कौशल को विकसित करता है।

 

प्रश्न 07. कक्षा 5 के समयन आमतौर पर अपना दिया हुआ कक्षा का कार्य नहीं करते हैं। मुद्दे को हल करने का सबसे अच्छा उपाय हो सकता है।

(अ) किसी दूसरे बच्चे को उसकी कक्षा के कार्य को पूरा करने में मदद करें।

(ब) माता-पिता से बात करें और उन्हें सलाह दें।

(स) उसे वैकल्पिक और आसान गृह कार्य दे।

(द) उसकी कठिनाई का पता लगाने और उसके अनुसार कक्षा कार्य को समायोजित करने के लिए उससे बात करें।

 

प्रश्न 08. निम्नलिखित में से क्या ईवीएस में आकलन का एक व्यापक संकेतक नहीं है ?

(अ) न्याय के प्रति सरोकार

(ब) समानता के प्रति सरोकार

(स) अवधारणा मानचित्रण             (द) सहयोग

 

प्रश्न 09. कुछ हजार साल पहले भारत में तालाबों के निर्माण के अल - बिरुनी के अवलोकन के आधार पर कक्षा 5 के ईवीएस के पाठ्यपुस्तक में एक अनुच्छेद है। इस अनुच्छेद को शामिल करने का क्या उद्देश्य होगा ?

(A) यह इतिहास के स्त्रोतों की पहचान करने में शिक्षार्थियों की मदद करता है।

(B) यह शिक्षार्थियों को उनके अवलोकनों की रिकॉर्डिंग में सुधार करने में मदद करता है।

(C) यह शिक्षार्थियों को कुछ 1000 साल पहले भारत में मौजूद तकनीक की सराहना करने में मदद करता है।

(D) यह शिक्षार्थियों को इतिहास में साक्ष्य की भूमिका की सराहना करने में मदद करता है।

(अ) A, C, D                            (ब) केवल A और B

(स) केवल A और C                   (द) A, B, C

 

प्रश्न 10. ईवीएस की एकीकृत प्रकृति सहायक है -

(अ) पाठ्यचर्या के भार को कम करने और शिक्षार्थियों को सार्थकतापूर्वक सीखने में।

(ब) शिक्षार्थी केंद्रित उपागम का पालन करने और संकल्पनाओं की अधिक संख्या का परिचय देने में।

(स) दी गई सूचनाओं और विवरण से सीखने में।

(द) पाठ्यचर्या के भार को कम करने और विशिष्ट प्रकरणों को पेश करने में।

 

प्रश्न 11. इकरा अपने शिक्षार्थियों को ईवीएस में समाचार पत्रों और पत्रिकाओं को पढ़ने के लिए क्यों प्रोत्साहित करती है ?

(अ) यह शिक्षार्थियों को उनके अपने संसार से जुड़ने में सहायता करते हैं।

(ब) यह शिक्षार्थियों को स्वतंत्र बनाने में सहायता करते हैं।

(स) यह शिक्षार्थियों को प्रतिस्पर्धी बनाते हैं।

(द) यह मनोरंजक संसाधन उपलब्ध हैं।

 

प्रश्न 12. पर्यावरण अध्ययन में प्रश्न करने को एक युक्ति के रूप में उपयोग किया जाता है।

(अ) ध्यान खींचने के लिए।

(ब) विषयों के पालन को बढ़ावा देने के लिए।

(स) कक्षा कक्ष में जिज्ञासा को बढ़ाने के लिए।

(द) अनुशासन को बनाए रखने के लिए।

 

प्रश्न 13. अपनी कक्षा में 50 से अधिक छात्रों के साथ वाणी उन्हें एक ऐसी गतिविधि से जोड़ना चाहती है जिसमें सीखने को बढ़ाने के लिए अधिकतम संख्या में इंद्रियां शामिल हो। निम्न में से कौन सा क्रियाकलाप उपरोक्त कार्य के लिए ठीक रहेगा।

(अ) सामूहिक चर्चा को प्रोत्साहित करना।

(ब) उचित ए-बी साधन के लिए स्मार्ट कक्षा कक्ष का उपयोग करना।

(स) नजदीक के स्थान के लिए क्षेत्र भ्रमण का आयोजन करना।

(द) कौशलों के प्रदर्शन के लिए समुदाय से संदर्भ व्यक्तियों को आमंत्रित करना।

 

भाग - 4 भाषा -1 हिंदी

प्रश्न 01. स्किनर के अनुसार -

(अ) भाषा अंतः क्रिया से सीखी जाती है।

(ब) भाषा सीखना एक अत्यंत जटिल प्रक्रिया है।

(स) भाषा अनुकरण के द्वारा सीखी जाती है।

(द) भाषा परिवेश से सीखी जाती है।

 

प्रश्न 02. प्राथमिक स्तर की पाठ्य पुस्तक में दिए गए प्रश्न को ध्यान से पढ़िए -

 'अगर तुम पापा की जगह होती तो ठेला कहां लगाती ?' ऐसा तुमने क्यों तय किया ?

 यह प्रश्न किससे जुड़ा है ?

(अ) अनुभवों की अभिव्यक्ति से।

(ब) चिंतन क्षमता के विस्तार से।

(स) परिवार की जानकारी से।

(द) विभिन्न व्यवसायों से।

 

प्रश्न 03. हिंदी भाषा का आकलन करते समय आप किस बिंदु को सर्वाधिक महत्व देंगे ?

(अ) अलंकारिक भाषा           (ब) भाषा की सरचना

(स व्याकरण सम्मत भाषा       (द) सहज अभिव्यक्ति

 

प्रश्न 04. द्विभाषिकता और..…..... उपलब्धियों का गहरा सकारात्मक संबंध पाया जाता है।

(अ) विद्वत                           (ब) साहित्यिक

(स) वैज्ञानिक                      (द) व्यवसायिक

 

प्रश्न 05. प्राथमिक स्तर पर पढ़ाते समय आप हिंदी भाषा संबंधी किस पक्ष पर सर्वाधिक बल देंगे ?

(अ) व्याकरण ज्ञान                    (ब) भाषा ज्ञान

(स) भाषा प्रयोग                       (द) व्याकरण के नियम

 

प्रश्न 06. मौखिक भाषा का आकलन............. पर सर्वाधिक बल देता है।

(अ) विचारों की क्रमबद्धता        (ब) धाराप्रवाह की तीव्रता

(स) संस्कृतनिष्ठ शब्दों का प्रयोग   (द) उच्चारणगत शुद्धता

 

प्रश्न 07. कक्षा 1 में लिखना............ से प्रारंभ होता है।

(अ) चित्र बनाने                (ब) वाक्य लिखने

(स) शुरू से                      (द) अक्षर लिखने

 

प्रश्न 08. भाषा कौशलों के बारे में आप किस विचार से सहमत हैं।

(अ) ये एक दूसरे से अंतः संबंधित होते हैं।

(ब) ये एक दूसरे को प्रभावित नहीं करते।

(स) ये सभी एक साथ नहीं सीखे जा सकते।

(द) ये एक निश्चित क्रम में सीखे जाते हैं।

 

प्रश्न 09. पाठ्य पुस्तकों में रचनाएं एक वातावरण निर्मित करती है और अभ्यास प्रश्न उन्हें............,उनसे गहराई से.......... और व्यापक अनुभव स्तर से.........….का मौका देते हैं।

(अ) जानने, जूझने, जुड़ने        (ब) परखने, जूझने, तादात्म्य

(स) जानने, परखने, जुड़ने       (द) परखने, जुड़ने, तादात्म्य

 

प्रश्न 10. प्राथमिक स्तर पर पढ़ना सिखाने की शुरुआत करने के लिए आप किस सामग्री को सर्वाधिक महत्व देंगे ?

(अ) वर्णमाला                         (ब) शुद्ध उच्चारण

(स) रोचक कहानी                   (द) अक्षर ज्ञान

 

प्रश्न 11. सलमा पहली कक्षा में पढ़ती है। वह 'किताब' शब्द को 'कतब' लिखती है। सलमा का लिखने का यह तरीका......... को दर्शाता है।

(अ) स्व वर्तनी                         (ब) नियंत्रित लेखन

(स) लापरवाही                         (द) अज्ञानता

 

प्रश्न 12. सामाजिक अंतः क्रिया से भाषा सीखने का समर्थन........ ने किया है।

(अ) पियाजे                           (ब) वाइगोत्सक

(स) चॉम्स्की                          (द) स्किनर

 

प्रश्न 13. हम भाषा के माध्यम से.…..... और........ भी करते हैं।

(अ) अनुभव, महसूस                   (ब) चिंतन, विचरण

(स) सोचते, महसूस                     (द) सोचते, विचार

 

प्रश्न 14. हिंदी भाषा सीखने सिखाने का दायरा इतना बड़ा होना चाहिए कि............ से उसका नाता न टूटे।

(अअ) भाषा प्रयोग                (ब) भाषा की परिभाषा

(स) व्याकरण रटने                 (द) व्याकरण सीखने

 

प्रश्न 15. प्राथमिक स्तर पर भाषा सीखने सिखाने में बाल साहित्य मदद करता है। क्योंकि -

(अ) वह रंगीन चित्रों वाला होता है।

(ब) वह भाषा की रंगते प्रस्तुत करता है।

(स) वह बच्चों के लिए है।

(द) वह सरल होता है।

 

भाग -5 भाषा -2 हिंदी

प्रश्न 01. प्राथमिक स्तर पर पढ़ाने वाली सुनीता अपनी कक्षा के बच्चों को प्रतिदिन एक कहानी पढ़कर सुनाती है और उस पर चर्चा करती है। आप इस कक्षा के बारे में क्या कहेंगे ?

(अ) कहानी पर चर्चा भाषा विकास को अवरुद्ध करती है।

(ब) पढ़ने और मौखिक अभिव्यक्ति का विकास हो रहा है।

(स) सुनीता अपने शिक्षक प्रशिक्षण कृतियों को निभा रही है।

(द) कहानी सुनाने में समय नष्ट हो रहा है।

 

प्रश्न 02. पहली - दूसरी कक्षा में अनेक बच्चे हिंदी भाषा सीखते समय अपनी मातृभाषा का प्रयोग करते हैं। यह -

(अ) अस्वीकार्य है                   (ब) वैध नहीं है

(स) बहुत गलत है                   (द) स्वीकार्य है

 

प्रश्न 03. रूपा चौथी कक्षा को पढ़ाती है। उन्होंने गुजराती लोक कथा 'मुफ्त ही मुफ्त' पढ़ाने के बाद बच्चों से पूछा कि उनकी भाषा में आदर के लिए किन-किन शब्दों का प्रयोग किया जाता है। जैसे गुजराती भाषा में 'भाई' 'बेन' का प्रयोग किया जाता है। रूपा का उद्देश्य है -

(अ) सभी बच्चों को अवसर देना।

(ब) बहुभाषिकता को संबोधित करना।

(स) अभ्यास प्रश्न को करवाना।

(द) अन्य भाषाओं को जानना।

 

प्रश्न 04. 'भाषा अर्जन क्षमता' सिद्धांत......... से संबंधित है।

(अ) पियाजे                           (ब) स्किनर

(स) वाइगोत्सकी                     (द) चॉम्स्की

 

प्रश्न 05. बच्चों की लेकिन क्षमता का आकलन करने की दृष्टि से कौन सा प्रश्न सर्वाधिक बेहतर है ?

(अ) 'बहादुर बित्तो' कहानी का अंत बदलकर लिखिए।

(ब) 'बहादुर बित्तो' में संज्ञा शब्दों को चिन्हित कीजिए।

(स) 'बहादुर बित्तो' कहानी को शीर्षक दीजिए।

(द) 'बहादुर बित्तो' शीर्षक कहानी लिखिए।

 

प्रश्न 06. 'पोर्टफोलियो'.......... में मदद करता है।

(अ) बच्चों को भय मुक्त वातावरण देने

(ब) समस्त क्षमताओं की जानकारी देने

(स) क्रमिक प्रगति का आकलन करने

(द) कार्य को संचित करने

 

प्रश्न 07. पढ़ने की कुशलता में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है -

(अ) अर्थ - निर्माण                    (ब) तीव्र गति

(स) उच्चारणगत शुद्धता             (द) शब्द पढ़ना

 

प्रश्न 08. संयुक्त परिवारों में बच्चों का भाषा विकास अपेक्षाकृत बेहतर होता है। इसका आधार है -

(अ) बच्चों द्वारा बड़ों का अनुकरण

(ब) परस्पर अंत: क्रिया

(स) परस्पर प्रश्नोत्तर

(द) बड़ों की परिपक्व भाषा

 

प्रश्न 09. भाषा के माध्यम से बच्चों का ज्ञान क्षेत्र भी विस्तृत होता है। जिसमें सर्वाधिक योगदान है -

(अ) बाल साहित्य की पुस्तकों का

(ब) विभिन्न प्रकार की कविताओं का

(स) विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों का

(द) राष्ट्रीय समाचार पत्रों/ पत्रिकाओं का

 

प्रश्न 10. प्राथमिक स्तर पर भाषा सीखने सिखाने की सबसे पहली शर्त है -

(अ) निवेश समृद्ध संप्रेषण का वातावरण।

(ब) बाल साहित्यकारों का साहित्य।

(स) चार्ट, पोस्टर से सुसज्जित कक्षा।

(द) सरल पाठ्यपस्तक।

 

प्रश्न 11. प्राथमिक स्तर पर भाषा शिक्षण के संदर्भ में कौन सा कथन सर्वाधिक उचित है।

(अ) बच्चों को केवल भाषा की पाठ्य पुस्तक ही दी जाए।

(ब) सभी बच्चों की प्रगति समान रूप से ही होनी चाहिए।

(स) बच्चों को विभिन्न प्रकार का बाल साहित्य पढ़ने के अवसर दें।

(द) बच्चों को क्रम से भाषा कौशल सिखाए जाने चाहिए।

 

प्रश्न 12. बच्चों के भाषा विकास के लिए जरूरी है, बच्चों को -

(अ) भाषा प्रयोग के अवसर देना।

(ब) व्याकरण सीखने के लिए प्रोत्साहित करना।

(स) साहित्य पढ़ने के लिए पुरस्कृत करना।

(द) अनुकरण के लिए प्रोत्साहित करना।

 

प्रश्न 13. माया अक्सर शब्दों को लिखते समय अक्षरों को छोटा -बड़ा लिखती है या उनके बीच समान दूरी नहीं रख पाती। माया संभवत....... के कारण ऐसा करती है।

(अ) अज्ञानता                      (ब) डिस्ग्राफिया

(स) अरुचि                          (द) लापरवाही

 

यह भी पढ़ें - CTET 2021 Question Paper L-2

प्रश्न 14. भाषा का मनुष्य की.......... और मनुष्य के........... के साथ गहरा संबंध होता है।

(अ) व्यवहारिकता, व्यवहार         (ब) अस्मिता, विचार

(स) वैचारिकता, व्यापार              (द) अस्मिता, व्यापार

 

CTET 2021 Solved Question Paper 1
CTET 2021 Paper 1 Solved Question

प्रश्न 15. ज्यादातर बच्चे स्कूल की शिक्षा की शुरुआत से पहले ही भाषा की......... और......... को आत्मसात कर पूर्ण भाषिक रखते हैं।

(अ) जटिलताओं, मानकों          (ब) चुनौतियो, प्रचलनों

(स) जटिलताओं, नियमों        (द) चुनौतियो, अवसरों

 
My name is Mahendra Kumar and I do teaching work. I am interested in studying and teaching competitive exams. My qualification is B.A., B.Ed., M.A. (Pol.Sc.), M.A. (Hindi).

Post a Comment