Search Suggest

[Solved] CTET 2021 Question Paper L-2

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा CTET परीक्षा जो 31 जनवरी 2021 को संपन्न। द्वितीय पेपर (L-2) के हल प्रश्न पत्र CTET 2021 solve Question Paper.

CTET 31 Jan 2021 Question Paper 2 With Answer Key

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा CTET परीक्षा जो 31 जनवरी 2021 को संपन्न हुए थी। द्वितीय पेपर (L-2) के प्रश्न उत्तर व्याख्या सहित दिए गए हैं। जो प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।

MCQ CTET 2021 Hold on 31 Jan 2021 Question Paper with Answer Key

इस आर्टिकल में बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र संबंधित 30 प्रश्न, गणित-विज्ञान के शिक्षा शास्त्र संबंधित 19 प्रश्न, हिंदी भाषा -1 शिक्षण शास्त्र संबंधित 15 प्रश्न, हिंदी भाषा शिक्षण शास्त्र संबंधित 15 प्रश्न उत्तर सहित दिए गए हैं।

CTET 2021 Solved Question Paper 2 (class 6-8)

भाग -1 बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र

Q. 01. कक्षा में अर्थपूर्ण अधिगम को प्रोत्साहित करने के लिए अध्यापिका को --------
(I) विद्यार्थियों की सहायताा करनी चाहिए कि वे अपने मनोभावों और अभिप्रेरणों को सुव्यवस्थित कर पाए।
(II) विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर वर्गीकृत और नामांकित करके उनके योग्यता आधारित समूह बनाने चाहिए।
(III) विद्यार्थियों में संवाद और परिचर्चा को प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे वह बहुपरिप्रेक्ष्य करने में सशक्त हो।
(IV) कक्षा में विविधता की उपेक्षा करके शिक्षण की मानक विधि को अपनाना चाहिए।
कूट -
(अ) I, III, IV.                           (ब) I, II, III, IV
(स) I, III.                                (द) II, III

 

Q. 02. प्रतिकूल परिस्थितियों और वंचित पृष्ठभूमि वाले अधिगमकर्ताओं को संबोधित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी पद्धति प्रभावशाली नहीं है ?
(अ) विद्यार्थियों को संतुलित चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों के लिए अभिप्रेरित करना और उपयुक्त शिक्षण सहायता उपलब्ध कराना।
(ब) कार्यकलापों के लिए सहयोगी समूह बनाना और विद्यार्थियों को एक दूसरे का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करना।
(स) अधिगमकर्ताओं से बातचीत करके उनकी आवश्यकताओं और उनके सम्मुख आई चुनौतियों को समझना।
(द) अधिगमकर्ताओं को विद्यालय के बाहर ट्यूशन पढ़ने के लिए कहना, जिससे कि अध्यापक को उन पर अधिक ध्यान ना देना पड़े।

 

Q. 03. बच्चों के अधिगम में शारीरिक स्वास्थ्य और सामाजिक अवस्था-----------
(अ) का कोई आपसी संबंध नहीं है
(ब) की भूमिका नगण्य है
(स) का कोई प्रभाव नहीं होता है
(द) की एक महत्वपूर्ण भूमिका है

 

Q. 04. कक्षा में प्रभावशाली अधिगम के लिए-------- वातावरण की रचना करनी चाहिए बजाए---------- वातावरण के।
(अ) भयावह ; सुसाध्यक
(ब) प्रतिस्पर्द्धिक ; सुसाध्यक
(स) सहयोगिक ; प्रतिस्पर्द्धिक
(द) प्रतिस्पर्द्धिक ; सहयोगिक

 

Q. 05. निम्नलिखित में से कौन सा उदाहरण विद्यार्थियों को अधिगम के लिए अभिप्रेरित करने के लिए प्रभावशाली पद्धति है ?
(अ) वे कार्य देना जो कि बहुत सरल हो।
(ब) प्रतियोगिताओं के लिए बहुत से अवसर उत्पन्न करना।
(स) पाड़ (Scaffolding) उपलब्ध कराना विशेषकर जब विद्यार्थी कोई नया कौशल सीख रहे हो।
(द) सीखने से ज्यादा कार्य पूर्ण करने पर बल देना।

 

Q. 06. बच्चों के चिंतन के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
(अ) बच्चे अपने आसपास की विविध घटनाओं के बारे में सक्रियतापूर्वक सोचते हैं और उनमें अन्वेषण (छानबीन) की लालसा होती है।
(ब) बच्चे अपने आसपास की वस्तुओं को जानने के लिए जन्मजात जिज्ञासु होते हैं।
(स) बच्चे अपने आसपास की विविध घटनाओं के बारे में स्वयं अपने सिद्धांतों की रचना करते हैं।
(द) बच्चे प्रत्ययों को स्वयं नहीं सोच सकते और अध्यापक की मूल भूमिका उन्हें जानकारी उपलब्ध कराना है।

 

Q. 07. अधिगम, एक______ और______ प्रक्रिया है।
(अ) सरल ; व्यक्तिगत                   (ब) जटिल ; निष्क्रिय
(स) जटिल ; सक्रिय                     (द) सरल ; रैखिक

 

Q. 08. अपनी कक्षा में अर्थपूर्ण अधिगम को सुसाध्य बनाने के लिए अध्यापिका को अपनी कक्षा में सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, भाषीय विविधता को______ चाहिए।
(अ) समझना                            (ब) अनदेखा करना
(स) टालना                               (द) उपेक्षित करना

 

Q. 09. एक_______ कक्षा में अध्यापिका अपनी शिक्षा-शास्त्र व आकलन की विधियों को विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार परिवर्तित करती है।
(अ) पाठ्य-पुस्तक केंद्रित                  (ब) व्यवहारवादी
(स) अध्यापक केंद्रित                        (द) प्रगतिशील

 

Q. 10. बच्चों का विद्यालय में असफल होना -
(अ) साबित करता है कि इन बच्चों में आनुवांशिक पैदाइशी कमियां हैं और इन्हें विद्यालय से निकाल देना चाहिए।
(ब) सूचित करता है कि अभिभावकों में अपने बच्चों के अधिगम में सहायता करने का सामर्थ्य नहीं है।
(स) प्रस्तावित करता है कि वंचित पृष्ठभूमि वाले बच्चों में अधिगम का सामर्थ्य नहीं होता है।
(द) निर्दिष्ट करता है कि विद्यालय इन बच्चों की आवश्यकताओं और रूचियों की पूर्ति करने में समर्थ नहीं है।

 

Q. 11. समूह में एक दूसरे को पढ़ाने और सहायता करने से -
(अ) बच्चों का ध्यान भंग हो सकता है और यह एक प्रभावशाली शैक्षिक पद्धति नहीं है।
(ब) बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक प्रवृत्ति उत्पन्न होती है जो कि अधिगम में विध्न/ रुकावट पैदा करती है।
(स) बच्चे स्वयं की चिंतन प्रक्रिया पर आक्षेप कर सकते हैं और संज्ञानात्मक क्रियाकलाप के उच्च स्तर पर पहुंच सकते हैं।
(द) बच्चों में भ्रांति उत्पन्न हो सकती है जो उनके अधिगम में हस्तक्षेप करती है।

 

Q. 12. बच्चों के समाजीकरण में विद्यालय______
(अ) प्राथमिक कारक है।
(ब) द्वितीयक कारक है।
(स) कि कोई भूमिका नहीं है।
(द) कि बहुत कम भूमिका है।

 

Q. 13. निम्नलिखित में से किस मनोवैज्ञानिक ने प्रस्तावित किया है कि बच्चों का चिंतन गुणात्मक रूप से वयस्कों की अपेक्षा अलग होता है ?
(अ) हॉवर्ड गार्डनर                    (ब) लॉरेंस कोलबर्ग
(स) जीन पियाजे                      (द) लेव वाइगोत्सकी

 

Q. 14. विकास के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?
(अ) विकास सुरुचिपूर्ण, सुव्यवस्थित समूह की अवस्थाओं में पूर्वनिश्चित अनुवांशिक घटकों के कारण होता है।
(ब) विकास एक सरल और एक दिशीय प्रक्रिया है।
(स) बच्चों के विकास में बहुत-सी सांस्कृतिक विविधताएं होती हैं।
(द) संसार में सभी बच्चों का विकास एक ही क्रम में और सुनिश्चित समय में होता है।

 

Q. 15. निम्नलिखित में से मध्य बाल्यावस्था की अवधि का मुख्य प्रमाण चिन्ह कौन सा है ?
(अ) पेशीय कौशल और समग्र शारीरिक वृद्धि का तेजी से विकास।
(ब) वैज्ञानिक तर्क और अमूर्त रूप से सोचने की क्षमता का विकास।
(ब) प्रतीकात्मक-खेल का उभरना।
(द) तर्कसंगत विचारों का विकास जो कि प्राकृतिक रूप से मूर्त है।

 

Q. 16. जीन पियाजे के अनुसार बच्चे अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था में -
(अ) संरक्षण, वर्गीकरण व श्रेणीबद्धता करने में सक्षम नहीं है।
(ब) प्रतीकात्मक और सांकेतिक खेलों में भाग लेना प्रारंभ करते हैं।
(स) परिकल्पित निगमनात्मक तर्क और प्रतिज्ञप्ति चिंतन करने में समर्थ हैं।
(द) केंद्रीकरण और अनुत्क्रमणीय सोच से आबद्ध है।

 

Q. 17. लॉरेंस कोलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत के अनुसार व्यक्ति किस अवस्था में है जब वह विश्वास करता है कि वर्तमान सामाजिक प्रणाली को सक्रियतापूर्वक बनाए रखने में धनात्मक मानवीय संबंध और सामाजिक वर्ग सुरक्षित रहता है।
(अ) यंत्रीय के उद्देश्य अभिविन्यास
(ब) सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास
(स) दंड और आज्ञापालन अभिविन्यास
(द) सामाजिक-क्रम व्यवस्था अभिविन्यास

 

Q. 18. बाल्यावस्था की अवधि में विकास -
(अ) में केवल परिमाणात्मक परिवर्तन होते हैं।
(ब) अनियमित और असंबंद्ध होता है।
(स) धीमी गति से होता है एवं उसे मापा नहीं जा सकता।
(द) बहुस्तरीय और मिश्रित होता है।

 

Q. 19. 'निकटस्थ विकास का क्षेत्र' क्या है ?
(अ) वह प्रक्रिया जिसमें शुरू से विभिन्न समझ वाले दो व्यक्ति समान समझ पर पहुंचते हैं।
(ब) वह प्रक्रिया जिसमें बच्चे समाज के व्यस्क सदस्यों द्वारा निर्धारित विधि से कार्य करते हैं।
(स) बच्चों के वर्तमान स्तर पर स्वतंत्र प्रदर्शन और व्यस्क व अधिक कौशल वाले समकक्षियों की सहायता से बच्चे द्वारा उपार्जित किए जाने वाले प्रदर्शन के मध्य का क्षेत्र है।
(द) विभिन्न प्रकार के कार्य जो कि अपनी आयु के अनुसार बच्चों को करने चाहिए परंतु वह नहीं कर सकता है।

 

Q. 20. एक प्रगतिशील कक्षा में शिक्षण - अधिगम प्रक्रिया के दौरान अधिगमकर्ताओं का मूल्यांकन -
(अ) अभिभावकों को प्रतिपुष्टि देने के प्रयोजन से 'बेहद सफल', 'कम सफल' व 'असफल' विद्यार्थियों को पहचानने में सहायक होता है।
(ब) बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह बच्चों की समझ की जानकारी देता है और अध्यापिका को अपने शिक्षा-शास्त्र पर विचार करने में सहायक होता है।
(स) बच्चों के अधिगम में सहायक नहीं है।
(द) बच्चों की अधिगम प्रक्रिया में रुकावट उत्पन्न करता है।

 

Q. 21. हॉवर्ड गार्डनर के बहु-बुद्धि सिद्धांत के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा बुद्धि के प्रकार और अंत-स्थिति अनुपालन संभावना के अनुसार सही है -

बुद्धि का प्रकार अंत-स्थिति अनुपालन संभावना
अ. भाषिक-- मूर्तिकार
ब. शारीरिक गति-संवेदना-- खिलाड़ी
स. स्थानिक-- मनोवैज्ञानिक
द. अंतरावैयक्तिक-- विक्रेता

 

Q. 22. लेव वाइगोत्सकी के अनुसार -
(अ) बच्चों का संज्ञानात्मक विकास चरणों में होता है।
(ब) स्किमा के परिपक्व से बच्चों में संज्ञानात्मक विकास अग्रसर होता है।
(स) बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में भाषा की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।
(द) बच्चे 'भाषा अधिग्रहण यंत्र' द्वारा भाषा सिखते हैं।

 

Q. 23. बाल केंद्रित कक्षा वह है, जिसमें -
(अ) बच्चों के व्यवहार को निदेशित करने के लिए अध्यापक पुरस्कार और दंड का प्रयोग करता है।
(ब) अध्यापक लचीला है और प्रत्येक बच्चे की व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा करता है।
(स) अध्यापक केवल पाठ्यपुस्तक को ज्ञान के स्रोत के लिए उपयोग करता है।
(द) अध्यापक, बच्चों को उनकी क्षमता के आधार पर वर्गीकृत करता है।

 

Q. 24. किस मनोवैज्ञानिक के अनुसार बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में 'सांस्कृतिक उपकरण' एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ?
(अ) अल्बर्ट बंडूरा।                       (ब) बी एफ स्किनर
(स) लेव वाइगोत्सकी।                   (द) जीन पियाजे

 

Q. 25. कक्षा में सभी लिंगों में जेंडर रूढ़िवादिता कम करने और विकास के विस्तार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए प्रभावशाली पद्धति कौन सी है ?
(अ) एक ही लिंग के योग्यता समूह बनाना।
(ब) क्रियाकलाप के लिए मिश्रित लिंग समूह बनाना और विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करना।
(स) लिंगों के जैविक अंतरों की उपेक्षा करना और उन्हें अस्वीकार करना।
(द) समाज में चित्रित लिंग भूमिकाओं को प्रबल करना।

 

Q. 26. अध्यापकों को कक्षा में बहुभाषीयता को____ समझना चाहिए।
(अ) एक समस्या                     (ब) एक व्यवस्थागत मुद्दा
(स) एक गुण और साधन           (द) एक रुकावट

 

Q. 27. प्रतिभाशाली और सर्जनात्मक बच्चों की आवश्यकताओं को किस प्रकार संबोधित किया जा सकता है ?
(अ) प्रश्न हल करने के लिए विशिष्ट निर्देश उपलब्ध कराकर।
(ब) रटने पर आधारित परीक्षा देकर।
(स) चुनौतीपूर्ण कार्य और नीरसता दूर करने के लिए क्रियाकलाप देकर।
(स) वे प्रश्न देकर जिनमें अभिमुखी चिंतन की आवश्यकता है।

 

Q. 28. पठनवैफल्य बच्चों की पहचान किस प्रकार की जा सकती है ?
(अ) उनके पढ़ने और लिखने की कौशलता के विश्लेषण से।
(ब) उनकी जटिल व उच्च-स्तरीय समस्याओं को हल करने की क्षमता का आकलन करके।
(स) उनके सामाजिक एवं सांस्कृतिक संदर्भ को जानकर।
(द) पूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण द्वारा।

 

Q. 29. आंशिक दृष्टि वाले विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित में से कौन सी अधिगम सामग्री उपयुक्त नहीं है ?
(अ) बोलती पुस्तकें, स्पर्शीय सूचना पट्ट
(ब) छोटी मुद्रा वाली कार्यशीट
(स) बड़े आकार में मुद्रित पुस्तकें
(द) त्रि-विमीय नक्शे और चार्ट

 

Q. 30. 'समावेशी शिक्षा' के पीछे अंतर्निहित विचार है -
(अ) अलग-अलग अक्षमताओं वाले बच्चों के लिए विशिष्ट शैक्षिक संस्थानों का प्रावधान करना।
(ब) दार्शनिकता कि सभी बच्चों को नियमित विद्यालय में समान शिक्षा पाने का अधिकार है।
(स) बच्चों को उनकी योग्यता के आधार पर पृथक करना और व्यवसायिक प्रशिक्षण का प्रबंध करना।
(द) बच्चों की क्षमताओं के आधार पर, उनकी सीमाओं की पहचान करने के लिए उन्हें नामांकित करना।

 

भाग - 2 गणित व विज्ञान

Q. 01. मध्यमिक विद्यालय में दो दशमलव वाली संख्याओं के गुणनफल की संकल्पना का परिचय देने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी सर्वाधिक उपयुक्त रणनीति है ?
(अ) महत्व दिया जा जाना चाहिए कि गुणनफल, संख्याओं का बार-बार योग है।
(ब) महत्व दिया जाना चाहिए कि गुणनफल, विभाजन का प्रतिलोम है।
(स) संकल्पना का परिचय देने के लिए कलन विधि का प्रयोग किया जाना चाहिए।
(द) प्रक्रिया का चित्रात्मक रूप से प्रदर्शन करना चाहिए।

 

Q. 02. निम्नलिखित में से कौन सा गणित शिक्षण का संकीर्ण उद्देश्य है ?
(अ) विद्यार्थियों को संख्याओं और संख्याओं पर होने वाले संक्रियाओं का संचालन करने में निपुण करना।
(ब) विद्यार्थियों में सामान्यीकरण क्षमता का विकास करना।
(स) विद्यार्थियों में सुव्यवस्थित तर्कण को प्रोत्साहित करना।
(द) विद्यार्थियों में कथन की सत्यता और असत्यता को प्रमाणित करने की योग्यता का विकास करना।

 

Q. 03. निम्नलिखित में से कौन सी योजना विद्यार्थियों को गणितीय प्रश्नों को हल करने का शिक्षण देने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है ?
(अ) अध्यापिका को शुरू से ही समस्या के हल प्राप्त करने के चरणों की व्याख्या कर देनी चाहिए।
(ब) विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए कि वे प्रश्न का बहुत से परिप्रेक्ष्य में अवलोकन करें।
(स) अनुमान और सत्यापन अधिगम को कड़ाई से हतोत्साहित किया जाना चाहिए।
(स) प्रारंभ से ही दिए गए प्रश्नों के समूह को हल करने के लिए आवश्यक सूत्रों की सूची उपलब्ध करा देनी चाहिए।

 

Q. 04. निम्नलिखित में से अशुद्ध कथन को पहचानिए -
(अ) गणितीय संचारण में भाषा का प्रयोग परिशुद्ध होना आवश्यक है।
(ब) गणितीय ज्ञान की संरचना में अनुमान लगाना उपयोगी नहीं होता है।
(स) गणितीय ज्ञान की संरचना में परिकल्पना की एक भूमिका है।
(द) गणित में कल्पित तर्क प्रमुख होते हैं।

 

Q. 05. विद्यार्थियों में गणित अधिगम का मूल्यांकन करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी योजना वांछनीय है ?
(अ) विद्यार्थियों की अपने उत्तरों को समर्थन देने की क्षमता मूल्यांकन का महत्वपूर्ण आधार होना चाहिए।
(ब) गणितीय शब्द संग्रह का विकास मूल्यांकन का आधार नहीं होना चाहिए।
(स) समानता के लिए सभी विद्यार्थियों को एक समान कार्य दिए जाने चाहिए।
(द) विद्यार्थियों के अशुद्ध उत्तरों की उपेक्षा करनी चाहिए।

 

Q. 06. एक आकृति का त्रिभुज होने के लिए शर्त कि यह तीन रेखाखंडों का सम्मिलन हो -
(अ) आवश्यक और पर्याप्त दोनों ही शर्त है
(ब) न तो आवश्यक और न ही पर्याप्त शर्त है
(स) आवश्यक है परंतु पर्याप्त शर्त नहीं है
(द) पर्याप्त है परंतु आवश्यक शर्त नहीं है

 

Q. 07. दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित में से किसका प्रयोग गणित शिक्षण अधिगम के साधनों के रूप में नहीं किया जा सकता है ?
(अ) टाइल                                (ब) जियो बोर्ड
(स) जियोजेब्रा                           (द) टेलर का गिनतारा

 

Q. 08. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सत्य हैं ?
(अ) गणितीय ज्ञान के उत्पादन में अंतर्ज्ञान की कोई भूमिका नहीं है।
(ब) गणितीय कथन प्रतिबंधित हो सकते हैं।
(स) गणित की पुस्तकों में दी गई सभी प्रेमेयों की उत्पत्ति से ही गणित बनता है।
(स) एक व्यक्ति जो कि अंकगणितीय परिकलन में अच्छा है वह गणित में भी अच्छा होगा और विलोमत: भी सत्य होगा।

 

Q. 09. समावेशी कक्षा में पठन क्षमता वाले विविध बाधित क्षमता के छात्रों के गणित अधिगम के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा सत्य नहीं है ?
(अ) पठन अक्षमता वाले बच्चों को अपने विचारों को क्रमबद्ध और संगठित रूप से लिखने में कठिनाई हो सकती है।
(ब) पठन अक्षमता केवल भाषा सीखने को प्रभावित करती है न कि गणित अधिगम को।
(स) पठन अक्षमता का प्रभाव व्यक्ति के संख्याओं के शाब्दिक और स्थानिक दृष्टिकोण में समन्वय करने पर होता है।
(द) गणित के चित्रांकित नमूने पठन अक्षमता वाले बच्चों द्वारा अनुभव की गई कठिनाइयों को दूर करने में सहायक होते हैं।

 

Q. 10. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा विज्ञान की प्रकृति का सबसे अच्छा वर्णन करता है ?
(अ) वैज्ञानिक अपने कार्य में पूर्ण रूप से निष्पक्ष होते हैं।
(ब) वैज्ञानिक विधि अनुसंधान के संचालन के लिए एकमात्र मार्गदर्शिका है।
(स) विज्ञान विश्वासों की एक प्रणाली है।
(द) विज्ञान प्रकृति में सामाजिक है।

 

Q. 11. विज्ञान की पाठ्यचर्या में संज्ञानात्मक वैधता का अर्थ है -
(अ) पाठ्य-वस्तु का तुच्छीकरण
(ब) विज्ञान के उचित मजेदार तत्वों को शामिल करना
(स) विज्ञान की अवधारणाएं समय के साथ कैसे विकसित होती हैं का समावेश
(द) शिक्षार्थियों के संज्ञानात्मक स्तर के अनुसार सामग्री का समायोजन

 

Q. 12. NCF-2005 के अनुसार उच्च प्राथमिक स्तर के विज्ञान की पाठ्यचर्या में निम्नलिखित में से कौन सा अनुशंसित है ?
(a) अवधारणाओं को रोजमर्रा के अनुभव से जोड़ा जाना चाहिए।
(b) अवधारणाओं तक गतिविधियों/प्रयोगों द्वारा पहुंचा जाना चाहिए।
(c) अवधारणाओं का विषयक उपागम द्वारा शिक्षण होना चाहिए।
(d) अवधारणाओं के साथ नियम और सिद्धांतों को पेश करने की आवश्यकता है।
कूट -
(अ) a, b और c                    (ब) a और d
(स) a, b, और c                   (द) a और b

 

Q. 13. निम्नलिखित कथनों से पहचाने जो कि विज्ञान के बारे में सत्य है ;
(अ) जब एक सिद्धांत को वैज्ञानिक सबूतों के द्वारा बहुत अधिक समर्थन मिलता है तो वह नियम बन जाता है।
(ब) आने वाले समय में विज्ञान समाज की अधिकांश समस्याओं को हल करने में सक्षम होगा।
(स) वैज्ञानिक अपने काम को पूरा करने के लिए कल्पना पर बहुत विश्वास करते हैं।
(द) सभी वैज्ञानिक विचारों को नियंत्रित प्रयोगों द्वारा खोजा और परखा जाता है।

 

Q. 14. ईशु को एक सप्ताह के लिए मौसम की रिपोर्ट एकत्र करने का एक व्यक्तिगत कार्य दिया गया। नीचे दिए गए आकलन संकेतकों से पहचाने कि ईशु कहां गलत हो गई :
(अ) वह निष्कर्ष निकालती है कि आद्रता में कमी से वर्षा की संभावना बढ़ जाती है।
(ब) वह समझती है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान की सीमा प्रतिदिन भिन्न है।
(स) वह हर दिन एक वेबसाइट से आंकड़े सारणीबंद करती है।
(द) वह इस परिणाम पर पहुंचती है कि आने वाले सप्ताह में बारिश हो सकती है या नहीं।

 

Q. 15. निम्नलिखित में से क्या शिक्षार्थियों में संकल्पनात्मक कमी को समझने के लिए एक उपयोगी रणनीति है ?
(अ) अवधारणा मानचित्रण का उपयोग करना
(ब) नियमित गृह कार्य देना
(स) प्रश्नोत्तरी सत्रों का आयोजन करना
(द) प्रयोगात्मक कौशलों का अवलोकन करना

 

Q. 16. विज्ञान को पढ़ने के लिए और अधिक लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए आप निम्न सभी प्रकारों को अपना सकते हैं, सिर्फ एक को छोड़कर -
(अ) कक्षा में महिला वैज्ञानिकों को आमंत्रित करें
(ब) विज्ञान के बारे में मिथकों और रूढ़ियों की जांच में शिक्षार्थियों को जोड़ें
(स) लैंगिक रूप से संवेदनशील भाषा का उपयोग करें और अपने शिक्षार्थियों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें
(द) ध्यान रखें कि विज्ञान की कक्षा में लड़कियां हमेशा हावी रहें।

 

Q. 17. विज्ञान शिक्षक को और अधिक अपसारी प्रश्न पूछने चाहिए क्योंकि -
(a) वह गहन सोच को प्रोत्साहित और विकसित करता है।
(b) यह शिक्षार्थियों को उत्तर सही करने में दिशा प्रदान करता है।
(c) यह सोचने की युक्तियों को विकसित करता है।
(d) यह शिक्षार्थियों में सर्जनात्मक व्यवहार के आकलन में सहायता करता है।
कूट -
(अ) केवल b                                 (ब) केवल a
(स) a, b, c                                  (द) a, c, d

 

Q. 18. कक्षा में प्रदर्शनों का उपयोग मुख्य रूप से शिक्षार्थियों को शामिल करता है -
(अ) दृश्य, श्रवण और गतिबोधक सीखना।
(ब) श्रवण और गतिबोधक सीखना।
(स) दृश्य और श्रवण सीखना।
(द) केवल दृश्य सीखना।

 

Q. 19. घनत्व की अवधारणा के शिक्षण के लिए जांच उपागम का उपयोग करके अपनी विज्ञान कक्षा के लिए नियोजन का क्रम दें -
(a) शिक्षार्थियों को तैरने और डूबने वाली वस्तुओं के बीच संबंध निर्धारित करने का अवसर दें।
(b) शिक्षार्थियों को विभिन्न वस्तुओं के साथ टब में पानी के साथ खेलने का अवसर दें।
(c) शिक्षार्थियों को एक छोटी नाव डिजाइन करने के लिए कहे जो 1 किलोग्राम वजन ले जा सके।
कूट -
(अ) b-->c-->a
(ब) b-->a-->c
(स) a-->b-->c
(द) c-->b-->a

 

भाग - 4 भाषा 1 हिन्दी

Q. 01. त्रिभाषा सूत्र के अनुसार स्कूल में पहली भाषा जो पढ़ाई जाए वह_____ हो या____ भाषा।
(अ) हिंदी, अंग्रेजी।                     (ब) अंग्रेजी, विदेशी
(स) मातृभाषा, क्षेत्रीय।                (द) मातृभाषा, हिंदी

 

Q. 02. व्याकरण पढ़ाने की आगमन विधि_____ पर सर्वाधिक बल देती है।
(अ) उदाहरणों।                        (ब) मानकता
(स) नियमों                             (द) परिभाषा

 

Q. 03. भाषा के संदर्भ में संचार माध्यमों का प्रयोग न केवल सामाजिक संवेदनाएं विकसित करता है बल्कि_____ को समझने में मदद करता है।
(अ) विभिन्न माध्यमों के उपयोग
(ब) विभिन्न माध्यमों की आर्थिक स्थिति
(स) विभिन्न माध्यमों की जानकारी
(द) विभिन्न माध्यमों में प्रयुक्त भाषा

 

Q. 04. कहानियों की विभिन्न शैलियों पर की गई चर्चा बच्चों को______ में मदद करती है।
(अ) कहानी के तत्वों को याद करने
(ब) कहानियों की कमियां बताने
(स) व्याकरण समझने
(द) कहानियां रचने

 

Q. 05. संदर्भ में व्याकरण किस पर बल देता है ?
(अ) पाठ के अंत में दिए समस्त भाषा अभ्यास को पूर्ण करवाने पर
(ब) पाठ पढ़ाते समय प्रसंगवश आने वाले व्याकरणिक बिंदुओं को स्पष्ट करने पर
(स) पाठ के अंत में समस्त व्याकरणिक बिंदुओं को स्पष्ट करने पर
(द) पाठ के दौरान आए समस्त व्याकरणिक बिंदुओं की परिभाषा बताने पर

 

Q. 06. प्रत्येक भाषा शिक्षक को इस बात की जानकारी जरूर होनी चाहिए कि उसकी कक्षा के बच्चों की_______ पृष्ठभूमि क्या है ?
(अ) भाषिक व सांस्कृतिक
(ब) सांस्कृतिक व आर्थिक
(स) आर्थिक व सामाजिक
(द) सामाजिक व व्यावसायिक

 

Q. 07. सातवीं कक्षा में पढ़ाने वाले ऋषभ ने बच्चों को जल संरक्षण पर आधारित सरकार द्वारा जारी पोस्टर दिखाया और चर्चा की। ऋषभ द्वारा प्रयुक्त सामग्री है ?
(अ) कृत्रिम                            (ब) प्रामाणिक
(स) अनुपयोगी                       (द) मनोरंजक

 

Q. 08. कविता शिक्षण के समय शिक्षक द्वारा ऐसे प्रश्नोत्तर पर बल देना चाहिए -
(अ) जिनका एक ही उत्तर हो
(ब) जिनका उत्तर पुस्तक में दिया हो
(स) जिनके उत्तर सरल हो
(द) जिनके उत्तर विभिन्न हो

 

Q. 09. गद्य शिक्षण में अपेक्षित नहीं है -
(अ) तार्किक शक्ति का विकास
(ब) अनुकरण क्षमता का विकास
(स) भाषा की बारीकियां समझना
(द) कल्पनाशीलता का विकास

 

Q. 10. हिंदी भाषा की पाठ्य पुस्तकों में हिंदीतर भाषाओं की रचनाओं को भी स्थान मिलना चाहिए ताकि -
(अ) बच्चे हिंदीतर भाषाओं पर अपनी पकड़ बना सके
(ब) बच्चे हिंदीतर भाषाओं के व्याकरण से परिचित हो सके
(स) बच्चों को हिंदीतर रचनाकारों की जानकारी मिल जाए
(द) बच्चे हिंदी रचनाओं की भाषिक विशेषताओं से परिचित हो सकें

 

Q. 11. उच्च प्राथमिक स्तर पर हिंदी भाषा शिक्षण का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है -
(अ) हिंदी भाषा के प्रसिद्ध रचनाकारों को जानना
(ब) हिंदी भाषा की प्रसिद्ध रचनाओं को जानना
(स) हिंदी भाषा की नियमबद्ध प्रकृति को पहचानना
(द) हिंदी भाषा के व्याकरण को कंठस्थ करना

 

Q. 12. भाषण, परिचर्चा, संवाद, बच्चों की_____ क्षमता का विकास करने में सहायक है।
(अ) कल्पनाशीलता।                   (ब) अनुकरण
(स) लिखित अभिव्यक्ति।             (द) मौखिक अभिव्यक्ति

 

Q. 13. गद्य रचना को पद्य में रूपांतरित करना और पद्य को गद्य में रूपांतरित करना______में मदद करता है।
(अ) भाषायी संरचनाओं पर अधिकार
(ब) भाषा व्याकरण पर अधिकार
(स) साहित्य के सर्वोत्कृष्ट सृजन
(द) अभ्यास प्रश्नों को गढ़ने

 

Q. 14. आठवीं कक्षा में हिंदी भाषा सीखने-सिखाने के लिए आप किस सामग्री को सर्वाधिक महत्व देंगे ?
(अ) व्याकरण की पुस्तक                (ब) पोस्टर
(स) पाठ्यपुस्तक                           (द) साहित्यिक सामग्री

 

Q. 15. आप छठी कक्षा के बच्चों के लिए हिंदी भाषा सीखने सिखाने की किस पद्धति का समर्थन करेंगे ?
(अ) जिसमें बच्चे परस्पर अंत: क्रिया करते हैं
(ब) जिसमें बच्चे केवल लेखन कार्य करते हैं
(स) जिसमें बच्चों को बोलने के अवसर मिले
(द) जिसमें बच्चों को पाठ्य पुस्तक बिल्कुल न पढ़नी हो

 

भाग -5, भाषा - द्वितीय

Q. 01. भाषा सीखने सिखाने की प्रक्रिया को रोचक और सोद्देश्यपूर्ण बनाने में सर्वाधिक प्रभावी है
(अ) कहानी, कविता की पंक्तियां देख कर लिखना
(ब) टी.वी. धारावाहिकों के नाम लिखना
(स) कक्षा में प्रिंट समृद्ध परिवेश का उपयोग
(द) पाठ्यपुस्तक के अभ्यास

 

Q. 02. 'उन विज्ञापनों को इकट्ठा कीजिए जो हाल ही के ठंडे पेय पदार्थों से जुड़े हैं। उनमें स्वास्थ्य और सफाई पर दिए गए ब्यौरों को छांट कर देखें की हकीकत क्या है ?' यह प्रश्न -
(अ) बच्चों को ठंडे पेय पीने की प्रेरणा देता है।
(ब) बाहर की दुनिया को अत्यधिक महत्व देता है।
(स) बाहर की दुनिया और कक्षा को जोड़ता है।
(द) बच्चों के लिए बहुत जटिल है।

 

Q. 03. उच्च प्राथमिक स्तर पर भाषा शिक्षण का एक अत्यंत महत्वपूर्ण उद्देश्य है -
(अ) समस्त हिंदी साहित्यकारों से परिचित कराना।
(ब) समस्त अहिंदी साहित्यकारों से परिचित कराना।
(स) व्याकरण के नियम सिखाना व प्रयोग करवाना।
(द) विभिन्न कार्यक्षेत्रों से जुड़ी प्रयुक्तियों से परिचित कराना।

 

Q. 04. हिंदी भाषा का आकलन करने के संदर्भ में वे प्रश्न अपेक्षाकृत बेहतर होते हैं -
(अ) जिनके उत्तर जटिल व दीर्घ होते हैं
(ब) जिनके उत्तर तयशुदा होते हैं
(स) जो बच्चों की कल्पनाशीलता को बढ़ावा देते हैं
(द) जो बच्चों को सुंदर लेखन के लिए प्रेरित करते हैं

 

Q. 05. एक व्यक्ति ने पूछ लिया - "कैसा है वह मुरली वाला मैंने तो उसे नहीं देखा ! क्या वह पहले खिलौने भी बेचा करता था ?" एक पाठ का यह अंश पढ़ने के दौरान_____ के विशिष्ट संदर्भ में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
(अ) अनुतान।                        (ब) लिखने
(स) उच्चारण।                        (द) अवबोध

 

Q. 06. उच्च प्राथमिक स्तर पर बच्चों की सृजनात्मक अभिव्यक्ति की दृष्टि से कौन सा प्रश्न सर्वाधिक प्रभावी है ?
(अ) लेखक खानपान में बदलाव को लेकर चिंतित क्यों है ?
(ब) घर में बातचीत करके घर में बनने वाले पकवानों के बनने की प्रक्रिया बताइए ?
(स) खानपान के मामले में स्थानीयता का क्या अर्थ है ?
(द) खानपान में बदलाव के कौन-कौन से फायदे हैं ?

 

Q. 07. भाषा सीखने और भाषा अर्जित करने में अंतर का मुख्य आधार है -
(अ) भाषा का परिवेश                 (ब) भाषा की प्रकृति
(स) भाषा की जटिलता               (द) भाषा का सौंदर्य

 

Q. 08. दीप्ति ने आठवीं कक्षा के बच्चों को समान भाव वाली कविता खोज कर सुनाने के लिए कहा। इसका प्रमुख कारण है -
(अ) बच्चों का मनोरंजन करने का निर्वहन
(ब) बच्चों के बोध स्तर का आकलन करना
(स) बच्चों को समान भाव का अर्थ समझाना
(द) बच्चों की श्रवण प्रक्रिया का आकलन करना

 

Q. 09. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 भाषा को बच्चे के______ का सबसे समृद्ध संसाधन मानती है ?
(अ) व्यवसाय                           (ब) भाषा
(स) अस्मिता                            (द) व्यक्तित्व

 

Q. 10. इनमें से कौन सा शब्द शब्दकोश में सबसे पहले आएगा ?
(अ) सिलसिला                       (ब) सीरत
(स) सिम्त                             (द) सिरजती

 

Q. 11. कक्षा 6 में कविता शिक्षण के दौरान____ सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
(अ) भिन्न-भिन्न समास
(ब) भिन्न-भिन्न छंद
(स) भिन्न-भिन्न शब्द प्रयोग
(द) भिन्न-भिन्न भाव भूमि

 

Q. 12. भाषा स्वयं में एक_____ व्यवस्था है।
(अ) नियमबद्ध।                          (ब) तार्किक
(स) सरल।                                (द) जटिल

 

Q. 13. नाटक और एकांकी पढ़ने पढ़ाने के दौरान सर्वाधिक महत्वपूर्ण है -
(अ) मौन पठन                        (ब) संवाद अदायगी
(स) उच्चारणगत शुद्धता            (द) नाटक के शास्त्रीय तत्व

 

Q. 14. कक्षा 8 के लिए साहित्य का चयन करते समय आप किस तत्व का सर्वाधिक महत्व देंगे ?
(अ) रहस्य-रोमांच                      (ब) पशु-पक्षी
(स) परी-कथा                           (द) राजा-रानी

 

यह भी पढ़ें - CTET 2021 Question Paper L-1

Q. 15. कक्षा 7 में हिंदी भाषा के आकलन की दृष्टि से सबसे कम प्रभावी है -
(अ) बातचीत                            (ब) श्रुतलेख
(स) प्रश्न निर्माण                        (द) अवलोकन

 
My name is Mahendra Kumar and I do teaching work. I am interested in studying and teaching competitive exams. My qualification is B.A., B.Ed., M.A. (Pol.Sc.), M.A. (Hindi).

Post a Comment