Search Suggest

[Solved] HTET 2020 PGT Child Development And Pedagogy Question Paper

HTET 2020 PGT Child Development And Pedagogy Solved Question Paper Level - 3, HTET Exam hold on 02 -03 Jan 2021. PGT Child Development And Pedagogy

HTET 2020 PGT Child Development And Pedagogy Solved Question Paper Level - 3

HTET Exam hold on 02 -03 Jan 2021. PGT Child Development And Pedagogy level 3 Exam hold on 02 Jan 2021.

इस आर्टिकल में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा PGT लेवल 3 का बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र हल प्रश्न पत्र (solved Question Paper) दिया गया है। यह परीक्षा 02 जनवरी 2021 को आयोजित की गई थी।

ये प्रश्न राजनीति विज्ञान पेपर के साथ पूछे गए हैं। SET - C

HTET PGT Child Development And Pedagogy Solved Question Paper 2020

भाग - 1, Q. 01 से 30 तक

बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र/ child development and pedagogy

Q. 01. निम्नलिखित में से कौन-सा एडलर द्वारा प्रदत व्यक्तित्व विकास हेतु जीवन शैली का प्रकार नहीं है ?
(अ) अलसी टाइप                    (ब) शासकीय टाइप
(स) टिकट में टाइप
(द) बचकर निकल जाने वाले जैसा

 

Q. 02. निम्नलिखित में से कौन सा उद्दीपन का वस्तुनिष्ठ / बाह्य निर्धारक है ?
(अ) अभिरुचि                       (ब) आदत
(स) जिज्ञासा                         (द) उद्दीपन की अवधि

 

Q. 03. 16 वर्ष की आयु तक मस्तिष्क का भार लगभग कितना हो जाता है ?
(अ) 750 ग्राम से 900 ग्राम
(ब) 1200 ग्राम से 1400 ग्राम
(स) 1000 ग्राम से 1200 ग्राम
(द) 800 ग्राम से 1000 ग्राम

 

Q. 04. आत्म संप्रत्यय के आधार पर क्या होते हैं ?
(अ) सामाजिक भूमिकाएं                (ब) शरीर प्रतिभा
(स) उपरोक्त (अ) एवं (ब)
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

 

Q. 05. पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत अनुसार  'ज्ञान का आधारभूत निर्माण खंड' कहलाता है :
(अ) स्कीमा                        (ब) आत्मसात्करण
(स) समाविष्टीकरण             (द) संतुलनीकरण

 

Q. 06. निम्नलिखित में से कौन-सी विकास की सही विशेषता नहीं है ?
(अ) विकास में परिवर्तन होता है
(ब) प्रारंभिक विकास परवर्ती विकास से अधिक महत्वपूर्ण होता है
(स) विकास पैटर्न अपूर्वानुमेय होते है
(द) विकास में वैयक्तिक विभिन्नता होती है

 

Q. 07. रोर्शा स्याही धब्बा परीक्षण में कितने कार्ड उपयोग में लिए जाते हैं ?
(अ) 10         (ब) 12         (स) 15          (द) 28

 

Q. 08. निम्नलिखित में से कौन सी फ्रायड द्वारा प्रदत्त मनोलैंगिक अवस्था नहीं है ?
(अ) शैशवावस्था                  (ब) स्वायत्त अवस्था
(स) गुदावस्था                      (द) मुखावस्था

 

Q. 09. निम्नलिखित में से कौन सा मध्यम मानसिक मंदता बालकों का बुद्धि लब्धि प्रसार है ?
(अ) 52 से 67                         (ब) 36 से 51
(स) 20 से 35                          (द) 20 से नीचे

 

Q. 10. "पूर्व ज्ञान के रूपांतरण, संगठन एवं पुनर्संगठन के द्वारा ज्ञान की रचना की जाती है।" यह निम्नांकित में से किसके दृष्टिकोण की सर्वोत्तम व्याख्या है ?
(अ) पियाजे                             (ब) वाइगोत्सकी
(स) फ्रायड                               (द) बंडूरा

 

Q. 11. निम्नलिखित में से कौन सा समायोजन का प्रत्यक्ष तरीका है ?
(अ) दमन                                       (ब) प्रतिगमन
(स) प्रत्याहार तथा आज्ञाकारिता         (द) युक्तिकरण

 

Q. 12. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिगम के धनात्मक स्थानांतरण का प्रकार नहीं है ?
(अ) पार्श्व स्थानांतरण                 (ब) क्रमिक स्थानांतरण
(स) क्षैतिज स्थानांतरण              (द) शून्य स्थानांतरण

 

Q. 13. निम्नलिखित में से कौन-सा थार्नडाइक द्वारा प्रदत्त अधिगम का गौण / सहायक नियम है ?
(अ) तत्परता का नियम             (ब) अभ्यास का नियम
(स) मानसिक वृत्ति का नियम     (द) प्रभाव का नियम

 

Q. 14. निम्नलिखित में से कौन-सा मूल्यों की दृष्टि से स्प्रेंग्लर द्वारा दिया गया व्यक्तित्व का प्रकार नहीं है ?
(अ) सैद्धांतिक                         (ब) आर्थिक
(स) कलात्मक                          (द) सुडौलकाय

 

Q. 15. निम्नलिखित में से कौन सा अच्छी स्मृति का लक्षण नहीं है ?
(अ) तीव्रता                            (ब) औसत धारण
(स) शुद्धता
(द) सही सामग्रियों का सही समय पर स्मरण करना

 

Q. 16. निम्नलिखित में से कौन सी शिक्षा मनोविज्ञान में अध्ययन की मनोभौतिकी की विधि नहीं है ?
(अ) न्यूनतम परिवर्तन की विधि अथवा सीमा की विधि
(ब) स्थिर उद्दीपक की विधि
(स) औसत अथवा माध्य त्रुटि की विधि
(द) व्यक्तिगत अभिवृत्ति में परिमार्जन

 

Q. 17. निम्नलिखित में से कौन सा गिलफोर्ड द्वारा प्रदत्त सृजनात्मकता का तत्व नहीं है ?
(अ) प्रवाहिता                          (ब) उद्भवन
(स) लचीलापन                        (द) मौलिकता

 

Q. 18. कौन से मनोवैज्ञानिक ने अपनी पुस्तक 'हेरेडिटरी जीनीयस' में 'वैयक्तिक विभेद' का वैज्ञानिक ढंग से विवेचन प्रस्तुत किया था ?
(अ) ऑलपोर्ट                         (ब) बीगी एंड हंट
(स) जीन पियाजे                    (द) सर फ्रांसिस गाल्टन

 

Q. 19. निम्नलिखित में से कौन-सा संप्रत्यय के बंडूरा के सामाजिक अधिगम सिद्धांत से संबंधित नहीं है ?
(अ) मॉडलिंग                           (ब) अनुकूलन
(स) अनुकरण
(द) अवलोकनात्मक अधिगम

 

Q. 20. किसने कहा कि "मनोविज्ञान जीवित जीव जंतुओं के बर्ताव का धनात्मक विज्ञान है।" ?
(अ) सर विलियम मैक्डुगल        (ब) सर फ्रांसिस गॉल्टन
(स) मैक्स वरदाईमर                  (द) विलियम जेम्स

 

Q. 21. शेल्डन ने शारीरिक गठन के आधार पर श्रेणीकरण को मानते हुए प्रबल एण्डोमॉर्फ व्यक्तियों का श्रेणी अनुपात क्या बताया है?
(अ) 7 :1 : 1                            (ब) 1 :7 : 1
(स) 1 :7 : 7                             (द) 4 :4 : 4

 

Q. 22. मुरे द्वारा प्रतिपादित "प्रासंगिक अंतर्बोध परीक्षण" व्यक्तित्व के किस सिद्धांत से संबंधित है ?
(अ) शीलगुण सिद्धांत
(ब) शीलगुण प्रकार सिद्धांत
(स) प्रकार सिद्धांत
(द) मनोविश्लेषणात्मक सिद्धांत

 

Q. 23. निम्नलिखित में से कौन सी उन्मुखता कोहलबर्ग के द्वारा दिए गए नैतिक विकास सिद्धांत के उत्तर रूढ़िगत स्तर के अंतर्गत आती है ?
(अ) दंड एवं अधिकारिता
(ब) सामाजिक अनुबंध
(स) उत्तम लड़का /अच्छी लड़की
(द) कानून और सामाजिक व्यवस्था

 

Q. 24. निम्नलिखित में से कौन-सी जुंग द्वारा प्रदत अंतर्मुखी चिंतन प्रकार व्यक्तित्व की विशेषता नहीं है ?
(अ) आत्मकेंद्रित।                           (ब) आज्ञावादी
(स) अपने स्वयं के बौद्धिक कामकाज में मगन
(द) तथ्यों के आधार पर सिद्धांतों का साथ देने वाला

 

Q. 25. उन ज्ञान अथवा कौशलों का कथन जिन्हें विद्यार्थी को अनुदेशन के बाद सीख जाना चाहिए, कहलाते हैं :
(अ) विषयवस्तु विश्लेषण
(ब) वैयक्तिक शिक्षा कार्यक्रम (EIP)
(स) अनुदेशनात्मक उद्देश्य               (द) सामान्य लक्ष्य

 

Q. 26. निम्नलिखित में से कौन सी किशोरावस्था की सही विशेषता नहीं है ?
(अ) किशोरावस्था बाल्यावस्था और वयस्कावस्था के बीच की परवर्ती अवस्था है।
(ब) किशोरावस्था में एक अस्पष्ट वैयक्तिक स्थिति होती है।
(स) किशोरावस्था वयस्कावस्था की दहलीज होती है।
(द) किशोरावस्था वास्तविकताओं का समय होता है।

 

Q. 27. एरिक्सन के अनुसार व्यक्तित्व विकास की पांचवी अवस्था कौन सी है ?
(अ) परिश्रम प्रियता बनाम हीनता
(ब) पहचान बनाम भूमिका संभ्रांति
(स) प्रगाढ़ता बनाम विलगन
(द) उत्पादनशीलता बनाम स्थिरता

 

Q. 28. निम्नलिखित में से कौन-सी प्रेरकों के मापन हेतु अप्रत्यक्ष विधि है ?
(अ) वाक्य पूर्ति तकनीकी                (ब) प्रश्नावली
(स) चैक लिस्ट                               (द) साक्षात्कार

 

Q. 29. निम्नलिखित में से कौन सी किशोरावस्था की विशेषता नहीं है ?
(अ) संवेगात्मक स्थिरता
(ब) विरोधी मानसिक दशाएं
(स) व्यवसाय की चिंता
(द) वीर पूजा की भावना

 


Q. 30. एक अंग्रेजी के अध्यापक ने अपने विद्यार्थियों को पढ़ाते समय कैट का बहुवचन कैट्स हाउस का बहुवचन हाउसेस पेन का बहुवचन पेन्स उसी क्रम में विद्यार्थी ने माउस का बहुवचन गलती से माउसेस बना दिया। यह किस प्रकार के अधिगम स्थानांतरण का उदाहरण है ?
(अ) धनात्मक अंतरण               (ब) ऋणात्क अंतरण
(स) शुन्य अंतरण                      (द) लंबवत अंतरण

 
My name is Mahendra Kumar and I do teaching work. I am interested in studying and teaching competitive exams. My qualification is B.A., B.Ed., M.A. (Pol.Sc.), M.A. (Hindi).

Post a Comment