HTET 2020 PGT Geography Solved Question Paper Level - 3
HTET Exam hold on 02 -03 Jan 2021. PGT Geography level 3 Exam hold on 02 Jan 2021.
इस आर्टिकल में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा PGT लेवल 3 का भूगोल हल प्रश्न पत्र (Geography Solved Question Paper) दिया गया है। यह परीक्षा 02/03 जनवरी 2021 को आयोजित की गई थी।
HTET PGT Geography Solved Question Paper 2020
भाग - 4, Q. 91 से 150 तक
भूगोल/ Geography
Q. 01. एलनबर्ग के पारितंत्र के पदानुक्रमिक वर्गीकरण के अनुसार वन पारितंत्र है एक :
(अ) महापारितंत्र (ब) महाबृहद परितंत्र
(स) मध्य पारितंत्र (द) सूक्ष्म पारितंत्र
Q. 02. निम्नलिखित कथनों का परीक्षण करें तथा नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए -
a. फेल्सिक चट्टानों का रंग हल्का होता है
b. एक बैथोलिथ का तल दृश्य मन होता है
c. ग्रेनाइट तथा रयोलाइट मैफिक चट्टानें है
कूट -
(अ) केवल a सही है (ब) a तथा c सही है
(स) केवल b सही है (द) a, b तथा c सही है
Q. 03. कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है ?
जलवायु प्रकार प्रदेश
(अ) Cfb - पश्चिम तटीय समुद्री
(ब) Csa - भूमध्यसागरीय
(स) Aw - उष्म कटिबंधीय सवाना
(द) Dfa - शुष्क महाद्वीपीय
Q. 04. निम्नलिखित को सुमेलित करें और नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन करें -
a. प्रमुख याम्योत्तर | 1. 23.5 दक्षिण |
b. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा | 2. 0° देशांतर |
c. मकर रेखा | 3. 180° देशांतर |
कूट -
(अ) a -3, b -2, c -1 (ब) a -3, b -1, c -2
(स) a -2, b -3, c -1 (द) a -2, b -1, c -3
Q. 05. सर्वाधिक विस्तृत महासागरीय निक्षेप है ?
(अ) ग्लोबिजेरीना (ब) डाइटम
(स) टेरोपोड (द) रेडियोलेरियन
Q. 06. बहुशंकु प्रक्षेप का आविष्कार किया था :
(अ) फर्डिनेण्ड हैसलर ने (ब) रिगबर्ट बोन ने
(स) जी एस बचन ने (द) जे वी निकोल्सी ने
Q. 07. ब्लैक फॉरेस्ट तथा वॉस्जेस के मध्य भ्रंश घाटी में कौन सी नदी बहती है ?
(अ) सीन (ब) लोन
(स) राइन (द) डेन्यूब
Q. 08. निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है -
बायोम | वनस्पति |
---|---|
(अ) सुई पत्ती शंकु वृक्ष | स्प्रूस, फर |
(ब) उष्ण कटिबंधीय मानसूनी | सागवान, साल |
(स) मध्य अक्षांशीय मिश्रित | रोजवुड, आयरन वुड |
(ब) उष्ण कटिबंधीय सवाना | चपटे मुकुट वाले पेड़ |
Q. 09. निम्नलिखित कथनों का परीक्षण करें तथा नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन करें -
a. ऍटोल प्रवाल भित्ति के वलयाकार द्वीप हैं
b. चौरस शिखर युक्त ज्वालामुखी के जलमग्न द्वीपों 'गिओ' कहलाते हैं
c. महासागरों में मग्नढालों का औसत ढालान लगभग 10 डिग्री होता है
कूट -
(अ) a, b और c सही है (ब) a और c सही है
(स) केवल a सही है (द) a और b सही है
Q. 10. निम्नलिखित में से कौन-सा डेविस के भौगोलिक चक्र मॉडल से संबंधित नहीं है ?
(अ) उत्थान की धीमी दर
(ब) स्थलाकृतियां संरचना, प्रक्रम तथा अवस्था का प्रतिफल है
(स) पेनीप्लेन
(द) मोनेडनॉक
Q. 11. अल्यूशियन तथा मेरियाना खाइयों का निर्माण हुआ है :
(अ) अपसारी प्लेट किनारे के सहारे
(ब) अभिसारी प्लेट किनारे के सहारे
(स) ट्रांसफॉर्म भ्रंश प्लेट किनारे के सहारे
(द) संरक्षी प्लेट किनारे के सहारे
Q. 12. निम्नलिखित में से कौन सा शीतोष्ण चक्रवातों का सामान्य लक्षण नहीं है ?
(अ) एक लंबी अवधि तक मूसलाधार वर्षा
(ब) अस्थिर मौसम
(स) कुहरापन तथा अस्पष्ट दृश्यता
(द) कमोबेश विस्तृत समदाब रेखाएं
Q. 13. चंद्रमा की किस प्रावस्था में लघु ज्वार आता है ?
(अ) प्रथम एवं तृतीय चतुर्थांश पर
(ब) अर्धचंद्राकार पर
(स) गिबस/ उभरा हुआ पर
(द) अमावस्या एवं पूर्णिमा पर
Q. 14. पृथ्वी की आंतरिक संरचना के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है ?
(अ) एस्थेनोस्फीयर आंशिक पिघला हुआ है
(ब) पृथ्वी का क्रोड निकेल एवं लौह से निर्मित है
(स) पृथ्वी का भूपृष्ठ अधिकांशत: मैग्निशियम से निर्मित है
(द) पृथ्वी का अधिकतर भाग मैंटल है
Q. 15. 'शांत सांगर' (Sea of Tranquility) अवस्थित है :
(अ) मंगल पर (ब) चंद्रमा पर
(स) बृहस्पति पर (स) अंटार्कटिका पर
Q. 16. ज्वालामुखी राख के संगठित होने से निर्मित चट्टाने कहलाती है ?
(अ) सिल (ब) स्कोरिया
(स) टफ (द) ज्वालामुखी चट्टान
Q. 17. निम्नलिखित में से कार्स्ट स्थलाकृति 'हम्स' को मलान कर सकते हैं ?
(अ) कुली झील से (ब) इंसेलबर्ग से
(स) बरखान से (द) हमादा से
Q. 18. सर्क उत्पत्ति का 'बर्गश्रृंड सिद्धांत' दिया गया था :
(अ) गारवुड के द्वारा। (ब) हॉब्स के द्वारा
(स) जॉनसन के द्वारा। (द) स्ट्रालर के द्वारा
Q. 19. एक पुनर्युवित स्थलाकृति के लक्षण हैं -
(a) नदी वेदिकाएं (b) अंध: कर्तित विसर्प
(c) संरचनात्मक सोपान (d) निक-पॉइंट
कूट -
(अ) a, b, c और d. (ब) a, b और d
(स) b, c और d. (द) c और d
Q. 20. 'अश्व अक्षांश' निम्नलिखित में से किस वायुदाब पेटी से संबंधित है ?
(अ) ध्रुवीय उच्च वायुदाब (ब) डोलड्रम
(स) उपोषण निम्न वायुदाब (द) उपोषण उच्च वायुदाब
Q. 21. भूसंपत्ति मानचित्र के लघुकरण हेतु निम्न में से किस विधि का उपयोग नहीं किया जाता है ?
(अ) वर्ग विधि (ब) समरूप त्रिभुज विधि
(स) कैमरा लुसीडा वधि (द) बिंदु प्लेनीमीटर
Q. 22. निम्नलिखित में से कौन सा 'मेलानेशिया द्वीप समूह' में अवस्थित है ?
(अ) न्यू गिनी द्वीप (ब) मार्शल द्वीप
(स) हवाई द्वीप (द) कुक द्वीप
Q. 23. सूची A का सूची B से मिलान करें तथा नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर का चयन करें -
सूची A प्रक्षेप | सूची B गुण |
---|---|
a. दिगंशीय | 1. शुद्ध आकृति |
b. आर्थोमॉर्फिक | 2. शुद्ध दिशा |
c. होमोलोग्राफिक | 3. शुद्ध क्षेत्रफल |
d. मर्केटर | 4. एकदिश नौपथ |
कूट -
(अ) a-3, b-2, c-1, d-4 (ब) a-3, b-1, c-4, d-2
(स) a-2, b-1, c-3, d-4 (द) a-2, b-3, c-1, d-4
Q. 24. सूची A का सूची B से मिलान करें तथा नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर का चयन करें -
सूची A | सूची B |
---|---|
a. अगुल्हास धारा | 1. दक्षिणी हिंद महासागर |
b. बेंग्यूला धारा | 2. उत्तरी पश्चिमी अफ्रीकी तट |
c. लेब्रेडोर धारा | 3. दक्षिणी अटलांटिक महासागर |
d. कनारी धारा | 4. उत्तरी अटलांटिक महासागर |
कूट -
(अ) a-2, b-1, c-3, d-4 (ब) a-3, b-2, c-1, d-4
(स) a-1, b-3, c-4, d-2 (द) a-1, b-3, c-2, d-4
Q. 25. ओटो श्मिड की अंतरतारक धूल परिकल्पना किन वैज्ञानिकों के पूर्ववर्ती विचारों पर आधारित है ?
(अ) जींस तथा जेफ्रीज (ब) होयल तथा लिटिलटन
(स) कांट तथा लाप्लास (द) रसेल
Q. 26. कॉरियालिस बल एवं इसके प्रभाव के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
(अ) ठीक ध्रुवों पर यह शून्य होता है
(ब) यह पृथ्वी के घूर्णन का परिणाम है
(स) पवनों में विक्षेपण ध्रुवों के निकट अधिक पाया जाता है
(द) उत्तरी गोलार्द्ध में पवनें अपनी दाईं और विक्षेपित हो जाती है
Q. 27. समुंद्र जल में द्वितीय सर्वव्याप्त लवण है ?
(अ) कैल्शियम सल्फेट (ब) मैग्निशियम क्लोराइड
(स) सोडियम क्लोराइड (द) पोटैशियम सल्फेट
Q. 28. पद 'स्वाशिनबर्ग' संबंधित है -
(अ) जेफ्रीज के तापीय संकुचन सिद्धांत से
(ब) डेली के महाद्वीपीय स्खलन सिद्धांत से
(स) जॉली के रेडियोसक्रियता सिद्धांत से
(द) कोबर के भूअभिनति सिद्धांत से
Q. 29. 'टेरारोसा' मिट्टी के संबंध में कौन सा सही है ? नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए :
a. इसका रंग ललाई युक्त (लाल) होता है
b. यह सुप्रवाहित अच्छी तरह से सूखने वाली मिट्टी है
c. इसका पीएच सामान्य (तटस्थ) होता है
कूट -
(अ) केवल a और b सही है
(ब) केवल a और c सही है
(स) केवल b और c सही है
(द) a, b, और c सही है
Q. 30. यदि कथनात्मक मापक 3 इंच = 1 मील है, तो निरूपक भिन्न/ प्रदर्शक भिन्न होगी :
(अ) 1: 63,360 (ब) 1 : 1,90,080
(स) 1 : 21,120 (द) 1 : 31,680
Q. 31. भारत के निम्नलिखित राज्यों में से कौन सा भारत - म्यांमार सीमा पर अवस्थित नहीं है ?
(अ) अरुणाचल प्रदेश (ब) मिजोरम
(स) नागालैंड (द) त्रिपुरा
Q. 32. हैडन के वर्गीकरण के अनुसार 'लिओट्रिकी' मानव प्रजाति के बालों का ऊर्ध्व काट है ?
(अ) 20 से 40 (ब) 40 से 60
(स) 60 से 70 (द) लगभग 80
Q. 33. निम्नलिखित भूगोलवेताओं में से कौन 'उद्देश्यवादी' था?
(अ) गुयोट (ब) हम्बोलट
(स) रिटर (द) ला ब्लाश
Q. 34. निम्नलिखित में से कौन सा एक स्वच्छंद उद्योग नहीं है ?
(अ) हीरा कटाई (ब) हाईटेक
(स) कंप्यूटर चिप (द) एलुमिनियम
Q. 35. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्न में से किस राज्य में महिला कार्य-सहभागिता दर सबसे कम थी ?
(अ) हिमाचल प्रदेश (ब) मणिपुर
(स) छत्तीसगढ़ (द) पंजाब
Q. 36. 'बोट पीपुल' स्थानांतरण संबंधित है ?
(अ) 70 तथा 80 के दशक में वियतनामी लोगों के स्थानांतरण से
(ब) मैक्सिको लोगों के स्थानांतरण से
(स) प्रतिभा पलायन स्थानांतरण से
(द) गोल्ड रश स्थानांतरण से
Q. 37. "मानव भूगोल अस्थाई पृथ्वी तथा चंचल मानव के पारस्परिक परिवर्तनशील संबंधों का अध्ययन है" कथन था :
(अ) ब्रूंज का (ब) एफ रेटजेल का
(स) ब्लाश का (द) ई सी सेम्पल का
Q. 38. निम्नलिखित कथनों का परीक्षण करें तथा नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन करें :
a. भारत की लगभग 50% जनसंख्या केवल 10% क्षेत्र में संकेंद्रित है
b. भारत की नगरीय जनसंख्या कुल जनसंख्या का लगभग 30.20% है
c. भारत की 75% से अधिक नगरीय जनसंख्या प्रथम श्रेणी के नगरों में संकेंद्रित है
कूट -
(अ) a, b और c सही है
(ब) केवल a सही है
(स) a और c सही है
(द) b और c सही है
Q. 39. सूची A का सूची B से मिलान करें तथा नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर का चयन करें -
सूची A पर्वत प्रकार | सूची B पर्वत (भारत) |
---|---|
a. वलित (नवीन) | 1. सह्याद्रि |
b. अवशिष्ट | 2. हिमालय |
c. ज्वालामुखीय | 3. राजमहल पहाड़ियां |
d. भ्रंशोत्थ | 4. अरावली |
कूट -
(अ) a-4, b-2, c-1, d-3 (ब) a-2, b-1, c-3, d-4
(स) a-2, b-3, c-4, d-1 (द) a-2, b-4, c-3, d-1
Q. 40. सूची A का सूची B से मिलान करें तथा नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर का चयन करें -
सूची A (खनिज) | सूची B (देश/प्रदेश) |
---|---|
a. बॉक्साइट | 1. ब्रोकन हिल (ऑस्ट्रेलिया) |
b. आयरन अयस्क | 2. विपा (ऑस्ट्रेलिया) |
c. निकेल | 3. मा. गोल्ड्सवर्थी (ऑस्ट्रेलिया) |
d. सीसा एवं जस्ता | 4. ग्रीनवेल (ऑस्ट्रेलिया) |
कूट -
(अ) a-4, b-3, c-2, d-1 (ब) a-2, b-3, c-4, d-1
(स) a-1, b-2, c-3, d-4 (द) a-2, b-3, c-1, d-4
Q. 41. म्बूती, त्वा तथा बात्स्व समूह है :
(अ) बुशमैन प्रजाति के (ब) पिग्मी प्रजाति के
(स) एस्किमो प्रजाति के (द) सकाई प्रजाति के
Q. 42. पृथ्वी की सतह से जीपीएस उपग्रह की कक्षीय ऊंचाई होती है :
(अ) लगभग 36000 किलोमीटर
(ब) लगभग 970 किलोमीटर
(स) लगभग 20,200 किलोमीटर
(द) लगभग 30,200 किलोमीटर
Q. 43. 'कील नहर' जोड़ती है :
(अ) उतरी सागर और बाल्टिक सागर को
(ब) काला सागर और लाल सागर को
(स) बाल्टिक सागर और लाल सागर को
(द) उत्तरी सागर और काला सागर को
Q. 44. भारत में निम्न में से किस सिंचाई के स्त्रोत द्वारा अधिकतम क्षेत्र सिंचित होता है ?
(अ) नहर (ब) तालाब
(स) कुआ और नलकूप (ट्यूबवेल) (द) नहर तथा तालाब
Q. 45. 'रडार' शब्द का सही पूर्ण रूप है :
(अ) रेडियो डिटेक्शन ऐपरचर सिस्टम
(ब) रियल ऐपरचर डिटेक्शन रेंजिंग
(स) रेडियो एंड डायरेक्शन रेंजिंग
(द) रेडियो डिटेक्शन एंड रेंजिंग
Q. 46. निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है ?
घाटी (घाटियां) | अवस्थित |
---|---|
अ. शांत | केरल |
ब. नुब्रा | जम्मू एवं कश्मीर |
स. मिलाम | उत्तराखंड |
द. जोहार | सिक्किम |
Q. 47. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है ?
(अ) संपूर्ण प्रायद्वीपीय भारत केवल आर्कियन चट्टानों से निर्मित है
(ब) प्रायद्वीपीय नीस को बंगाल नीस कहते हैं
(स) भारत की प्राचीनतम चटाने आर्कियन समूह से संबंधित हैं
(द) हिमालय का केंद्रीय भाग आर्कियन चट्टानों से निर्मित है
Q. 48. भारतीय मानसून उत्पत्ति की 'गतिक संकल्पना' के अनुसार ग्रीष्म अयनांत पर NITCZ विस्तृत हो जाता है :
(अ) 30° उत्तरी अक्षांशों तक
(ब) 45° उत्तरी अक्षांशों तक
(स) 15° उत्तरी अक्षांशों तक
(द) 30° दक्षिणी अक्षांशों तक
Q. 49. निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है ?
(अ) मानव पारिस्थितिकी - बैरोज
(ब) इतिहास का भौगोलिक धुराग्र - मैकिण्डर
(स) रुको और जाओ निश्चयवाद - जी टेलर
(द) प्रसम्भववाद - ला ब्लाश
Q. 50. कोट्टापुरम से कोल्लम तक विस्तृत राष्ट्रीय जलमार्ग है :
(अ) राष्ट्रीय जलमार्ग 4 (ब) राष्ट्रीय जलमार्ग 3
(स) राष्ट्रीय जलमार्ग 2 (द) राष्ट्रीय जलमार्ग 5
Q. 51. निम्नलिखित को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें :
a. आस्ट्रालोपिथेकस b. होमो इरेक्टस
c. होमो सेपियंस
कूट -
(अ) a, b, c. (ब) a, c, b
(स) b, a, c. (द) b, c, a
Q. 52. 'टी इन ओ मानचित्र' विकसित हुए थे :
(अ) रोमन काल के दौरान
(ब) ग्रीक काल के दौरान
(स) अंध युग के दौरान
(द) अरब काल के दौरान
Q. 53. 'पाट भूमि' स्थलाकृतिक विशेषता है :
(अ) बांगर प्रदेश की (ब) भाभर प्रदेश की
(स) छोटा नागपुर पठार की (द) दक्कन ट्रैप की
Q. 54. मौसम मानचित्र पर Θ चिन्ह् प्रदर्शित करता है :
(अ) हिम झंझावत (ब) सूर्य प्रकाश
(स) सौर परिवेश (द) सौर कोरोना
Q. 55. विश्व जनसंख्या दिवस 2015 की निम्नलिखित में से कौन सी विषय वस्तु है ?
(अ) आपातकाल में असुरक्षित जनसंख्या
(ब) प्रजननीय स्वास्थ्य सेवाओं की सार्वभौमिक पहुंच
(स) यौवनोन्मुख गर्भावस्था पर ध्यान
(द) जनसंख्या की प्रवृत्ति पर चिंतन का समय
Q. 56. राजस्व चैन/ रेवेन्यू चैन की मानक लंबाई होती है ?
(अ) 66 फीट (ब) 33 फीट
(स) 30 फीट (द) 50 फीट
Q. 57. निम्नलिखित में से कौन सा सम्मिलित नहीं है :
(अ) संकेंद्रीय जोन मॉडल - बर्गेस
(ब) बहु नाभिक मॉडल - हैरिस तथा उल्मैन
(स) खण्ड मॉडल - कोल्बी
(द) कोटि आकार नियम - जी के जिफ
Q. 58. तुंगता बाररम्बारता वक्र दर्शाता है :
(अ) जनसंख्या वितरण
(ब) भिन्न मौसमों में वर्षा का वितरण
(स) समुद्री बेसिन का उच्चावच
(द) समुंद्र तल से ऊपर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों का प्रदर्शन
Q. 59. 'दूरस्थ संवेदन' (Remote Sensing) शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किया था ?
(अ) एवलिन प्रूट द्वारा (ब) सेण्टोलेसी द्वारा
(स) बी मेलविल द्वारा (द) एम ग्रिफिथ द्वारा
यह भी पढ़ें - HTET PGT Child Development Solved Question Paper 2020
यह भी पढ़ें - HTET 2020 PRT Child Development Question Paper
Q. 60. निम्नलिखित में से कौन सा जनजाति समूह भारत में नैग्रिटो प्रजाति का प्रतिनिधित्व करता है ?
(अ) सेंटिनेली तथा जारवा (ब) संथाल तथा मुण्डा
(स) उरांव तथा कुरूम्बा (द) टोडा तथा बागडा