स्थायी बंदोबस्त के जनक कौन थे?

स्थायी बंदोबस्त के जनक कौन थे? A मार्टिन बर्ड B मुनेरो C कार्नवालिस D जॉन

स्थायी बंदोबस्त के जनक कौन थे?

A
मार्टिन बर्ड
B
मुनेरो
C
कार्नवालिस
D
जॉन शोर
Answer:

The Correct Option is C. कार्नवालिस

Details
स्थायी बंदोबस्त अथवा इस्तमरारी बंदोबस्त ईस्ट इण्डिया कंपनी और बंगाल के जमींदारों के बीच कर वसूलने से सम्बंधित एक स्थाई व्यवस्था हेतु सहमति समझौता था। जिसे बंगाल में लार्ड कार्नवालिस द्वारा 22 मार्च, 1793 को लागू किया गया।
स्थाई बन्दोबस्त को 1790 में जॉन शोर की व्यवस्था के नाम से शुरू किया गया था। जिसेे बाद में स्थाई बन्दोबस्त या इस्तमरारी बन्दोबस्त के नाम से जाना जाने लगा।
इस्तमरारी बन्दोबस्त सन् 1793 ई० में बंगाल के गवर्नर जनरल लॉर्ड कार्नवालिस ने बंगाल में लागू किया था। इस व्यवस्था के अनुसार जमींदार को एक निश्चित राजस्व की राशि ईस्ट इण्डिया कम्पनी को देनी होती थी। जो जमींदार अपनी निश्चित राशि नहीं चुका पाते थे, उनकी जमींदारियाँ नीलाम कर दी जाती थीं। यह तत्कालीन भारत के 19 % भू-भाग पर लागू थी।
वारेन हेस्टिंग्ज द्वारा बंगाल में स्थापित कर संग्रहण की ठेकेदारी व्यवस्था से किसानों की स्थिति सोचनीय हो गयी थी। इस स्थिति में सुधार के लिए कंपनी सरकार ने लार्ड कार्नवालिस को स्थायी सुधार के लिए नियुक्त किया। और अधिक पढ़ें : स्थायी बंदोबस्त

My name is Mahendra Kumar and I do teaching work. I am interested in studying and teaching competitive exams. My qualification is B.A., B.Ed., M.A. (Pol.Sc.), M.A. (Hindi).

Post a Comment