[Solved] BSER REET 2021 Question Paper Level-2

[Solved] BSER REET 2021 Question Paper Level-2, Board of Secondary Education Rajasthan (BSER) REET 2021 Level-2 Exam hold on 26 September 2021.

REET 2021 L-2 Question Paper With Answer Key

Board of Secondary Education Rajasthan (BSER) REET 2021 Exam hold on 26 September 2021. REET Level - 2 Exam hold on 26 September 2021 morning Shift.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा REET 2021 परीक्षा जो 26 सितंबर 2021 को संपन्न हुए थी। सामाजिक अध्ययन (लेवल-2) के प्रश्न उत्तर व्याख्या सहित दिए गए हैं। जो प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।

MCQ REET 2021 Hold on 26 September 2021 Lavel -2 Question Paper with Answer Key

इस आर्टिकल में बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र संबंधित 30 प्रश्न, सामाजिक अध्ययन से संबंधित 60 प्रश्न, हिंदी भाषा -1 से संबंधित 30 प्रश्न, द्वितीय भाषा संस्कृत से संबंधित 30 प्रश्न उत्तर सहित कुल 150 प्रश्न उत्तर दिए गए हैं।

नोट - प्रश्नों के उत्तर स्मृति पर आधारित है। बोर्ड द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने के बाद अपडेट कर दिया जाएगा।

REET 2021 Solved Question Paper Lavel-2 (Class 6-8)

भाग -1 बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र

प्रश्न 01. अल्बर्ट बाण्डूरा के अनुसार निरीक्षणात्मक अधिगम हेतु चार परिस्थितियों का सही क्रम है -

(अ) अनुप्रेरणा - अवधान - धारणा - पुनरुत्पादन

(ब) अवधान - अनुप्रेरणा - धारणा - पुनरुत्पादन

(स) अवधान - धारणा - पुनरुत्पादन - अनुप्रेरणा

(द) अवधान - धारणा - अनुप्रेरणा - पुनरुत्पादन

Ans : स

प्रश्न 02. सिगमंड फ्रायड के अनुसार अचेतन मन की विशेषताओं को ज्ञात करने की सर्वाधिक उपयुक्त विधि कौनसी है?

(अ) व्यैक्तिक अध्ययन

(ब) स्वप्न विश्लेषण

(स) समाजमिति तकनीक

(द) साक्षात्कार

Ans : ब

प्रश्न 03. ADHD का अर्थ है?

(अ) वाचिक कठिनाई वाले बालक

(ब) श्रवण दुर्बलता वाले बालक

(स) ध्यानविकार वाले बालक

(द) दृष्टिहीनता वाले बालक

Ans : स

प्रश्न 04. एक परीक्षण जो व्यक्ति की किसी एक या अधिक क्षेत्रों में उसकी विशेषताओं और कमियों को व्यक्त करने के लिए बनाया गया है, कहलाता है

(अ) उपचारात्मक परीक्षण                      

(ब) निदानात्मक परीक्षण

(स) उपलब्धि परीक्षण

(द) रचनात्मक परीक्षण

Ans : स

प्रश्न 05. भारतीय संविधान में कौन से संशोधन द्वारा 'शिक्षा का अधिकार' सम्मिलित किया गया?

(अ) 86 वां संशोधन

(ब) 74 वां संशोधन

(स) 89 वां संशोधन

(द) 91 वां संशोधन

Ans : अ

प्रश्न 06. शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 में शिक्षक के लिए प्रति सप्ताह न्यूनतम कार्य घंटों की संख्या है?

(अ) 30

(ब) 56

(स) 45

(द) 70

Ans : स

प्रश्न 07. एक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यार्थियों की विभिन्न संवेगात्मक समस्याओं के कारणों को पहचानने व उन्हें दूर करने हेतु कौन सा अनुसंधान किया जाता है?

(अ) क्रियात्मक अनुसंधान

(ब) गुणात्मक अनुसंधान 

(स) ऐतिहासिक अनुसंधान

(द) वर्णनात्मक अनुसंधान

Ans : अ

प्रश्न 08. जब हम वर्तमान स्कीमा का प्रयोग बाह्या जगत के विश्लेषण हेतु करते हैं तब उसे कहा जाता है?

(अ) आत्मसात्मीकरण         (ब) सम्बंध

(स) अनुकूलन                    (द) संतुलन

Ans : अ

प्रश्न 09. निम्नलिखित में से कौन सा सिद्धांत परिणामों द्वारा सीखने से संबंधित है

(अ) क्रिया प्रसूत अनुबंधन         (ब) अंतर्दृष्टि अधिगम

(स) शास्त्रीय अनुबंधन               (द) संज्ञानात्मक सीखना

Ans : अ

प्रश्न 10. निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्षेपीय परीक्षण की विशेषता नहीं है?

(अ) अस्पष्ट उद्दीपक

(ब) अनुक्रिया की स्वतंत्रता

(स) व्यक्तिपरक प्रत्यक्षण

(द) वस्तुनिष्ठ व्याख्या

Ans : द

प्रश्न 11. बाल केंद्रित शिक्षण विधि का अर्थ है 

(अ) बच्चों को शिक्षक का अनुसरण करने के लिए कहना

(ब) बच्चों को पूर्ण रुप से स्वतंत्रता देना

(स) बच्चों को नैतिक शिक्षा देना

(द) बच्चों की अभिव्यक्ति और उनकी सक्रिय भागीदारी को महत्व देना

Ans : द

प्रश्न 12. रैबीन प्रोग्रेसिव मैट्रिसेज का प्रयोग........ के मापन के लिए किया जाता है

(अ) व्यक्तित्व

(ब) अधिगम

(स) बुद्धि

(द) सृजनात्मकता

Ans : स

प्रश्न 13. वाइगोत्सकी के अनुसार बच्चे सीखते हैं 

(अ) अनुकरण से

(ब) व्यस्कों और समव्यस्कों के साथ परस्पर क्रिया से

(स) जब पुनर्बलन प्रदान किया जाता है 

(द) परिपक्व होने से

Ans : ब

प्रश्न 14. किस मनोवैज्ञानिक के द्वारा सर्वप्रथम बुद्धि परीक्षण का निर्माण किया गया

(अ) वेक्सलर

(ब) बिने

(स) स्पीयरमैन

(द) कैटल

Ans : ब

प्रश्न 15. एक शिक्षक द्वारा प्रतिभाशाली बालकों के उत्थान हेतु कौन सा प्रयास किया जाएगा

(अ) पढ़ाने की धीमी गति

(ब) विशिष्ट कक्षाएं व प्रोत्साहन

(स) उन्हें दण्ड देना

(द) उन पर ध्यान नहीं देना

Ans : ब

प्रश्न 16. यदि बालक की वास्तविक आयु 13 वर्ष हो और मानसिक आयु 14 वर्ष हो तो बुद्धिलब्धि क्या होगी

(अ) 112.50

(ब) 107.69

(स) 110.25

(द) 100.50

Ans : ब

प्रश्न 17. सीखने का 'क्लासिकल कंडीशनिंग सिद्धांत' प्रतिपादित किया था

(अ) स्किनर ने

(ब)  पावलव ने

(स) थॉर्नडाइक ने

(द) कोहलबर्ग ने

Ans : ब

प्रश्न 18. बाल-अपराध का कारण है

(अ) माता पिता में अनबन रहना

(ब) परिवार के सदस्यों का सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार

(स) परिवार में आपसी सहमति से कार्य होना

(द) समृद्ध परिवार

Ans : अ

प्रश्न 19. बालकों के मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 में निम्न में से किस पर ध्यान नहीं दिया गया है?

(अ) अध्यापकों को प्रशिक्षण सुविधा प्रदान करना  

(ब) घुमंतू बालकों के प्रवेश को सुनिश्चित करना

(स) एकेडमिक कैलेंडर को निर्धारित करना

(द) 14 वर्ष के पश्चात शिक्षा व्यवस्था

Ans : द

प्रश्न 20. निम्न में से कौन सा चरण शोध को क्रियात्मक अनुसंधान बनाता है

(अ) उपकल्पनाओं का निर्माण

(ब) प्रोग्राम का क्रियान्वयन एवं मूल्यांकन

(स) सामान्यीकरण

(द) साहित्य का पुनरीक्षण

Ans : ब

प्रश्न 21. ncf-2005 में कला शिक्षा को जोड़ने का उद्देश्य है

(अ) तार्किक चिंतन में अभिवृद्धि   

(ब) वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास

(स) सांस्कृतिक विरासत की सराहना

(द) ऐतिहासिक जगहों का परिभ्रमण

Ans : स

प्रश्न 22. विकास कभी न समाप्त होने वाली प्रक्रिया है, यह विचार संबंधित है

(अ) निरंतरता के सिद्धांत से

(ब) अंतर्संबंध के सिद्धांत से

(स) अन्योन्यक्रिया के सिद्धांत से

(द) एकीकरण के सिद्धांत से

Ans : अ

प्रश्न 23. निम्नलिखित में से कौन-सा बुद्धि घटक नहीं है

(अ) तार्किक चिंतन

(ब) व्यावसायिक रूचियां

(स) स्मृति

(द) अनुभवों से सीखना

Ans : ब

प्रश्न 24. निम्नलिखित में से बालक की कौन सी प्रक्रिया मनोगत्यात्मक नहीं है

(अ) सोचना                      (ब) लिखना

(स) गेंद फेंकना

(द) खेलना

Ans : अ

प्रश्न 25. व्यक्तित्व को मापने के लिए 16pf प्रश्नावली किसने दी

(अ) गोर्डन आलपोर्ट

(ब) शैल्डन

(स) आर बी कैटल

(द) स्प्रैन्जर

Ans : स

प्रश्न 26. निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता प्रतिभावान शिक्षार्थी की है

(अ) यदि कक्षा की गतिविधियां अधिक चुनौतीपूर्ण नहीं होती है, तो वह कम प्रेरित अनुभव करता है और ऊब जाता है

(ब) वह आक्रामक और कुंठित हो जाता है

(स) वह रस्मी व्यवहार करता है जैसे हाथ थपथपाना, हिलाना आदि

(द) वह बहुत ही तनुकमिजाजी होता है

Ans : अ

प्रश्न 27.  विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शामिल करना

(अ) एक अवास्तविक लक्ष्य है

(ब) विद्यालयों पर भार बढ़ा देगा

(स) शिक्षण के प्रति दृष्टिकोण, विषय वस्तु और धारणा परिवर्तन की अपेक्षा रखता है

(द) जिनमें अक्षमता न हो, उन बच्चों के लिए हानिकारक है

Ans : स

प्रश्न 28. समस्या समाधान नहीं है

(अ) लक्ष्योन्मुखी

(ब) एक कौशल है जो सीखा जा सकता है और जिसका व्यास किया जा सकता है

(स) समझ और क्रमिक चरणों के प्रयोग पर आधारित है

(द) संगीत संबंधी योग्यता के बारे में

Ans : द

प्रश्न 29. प्रासंगिक अंतर्बोध परीक्षण व्यक्तित्व को मापने की

(अ) आत्मनिष्ठ विधि है               (ब) वस्तुनिष्ठ विधि है

(स) प्रक्षेपीय विधियां                  (द) प्रयोगात्मक विधि है

Ans : स

प्रश्न 30. निम्नलिखित में से कौन सा सृजनात्मकता की ओर ले जाता है

(अ) सांवेगिक चिंतन

(ब) अभिसारी चिंतन

(स) अपसारी चिंतन

(द) अहंवादी चिंतन

Ans : स

भाग द्वितीय - प्रथम भाषा हिन्दी

प्रश्न 01. निम्नलिखित में से रचना शिक्षण का उद्देश्य नहीं है

(अ) साहित्य सृजन की प्रेरणा देना

(ब) क्रमबद्धता बनाना

(स) विविध भाषाओं का ज्ञान कराना

(द) व्याकरण सम्मत कार्य करना

Ans : द

प्रश्न 02. अभिक्रमित अनुदेशन विधि के सिद्धांत में सम्मिलित है

(अ) स्व-गति का सिद्धांत

(ब) परगति का सिद्धांत

(स) समूह गति का सिद्धांत

(द) कक्षीय एकता का सिद्धांत

Ans : अ

प्रश्न 03. निम्न में से कौन सा सस्वर वाचन का भेद नहीं है?

(अ) आदर्श वाचन               (ब) अनुकरण वचन

(स) समवेत वाचन               (द) गहन वाचन

Ans : द

प्रश्न 04. एक अच्छे मूल्यांकन की विशेषता नहीं है

(अ) वैधता

(ब) वस्तुनिष्ठता

(स) आत्मनिष्ठता

(द) व्यापकता

Ans : स

प्रश्न 05. वस्तुनिष्ठ प्रश्न का प्रकार है

(अ) आलोचनात्मक प्रश्न

(ब) विश्लेषणात्मक प्रश्न

(स) मिलान प्रश्न

(द) व्याख्यात्मक प्रश्न

Ans : स

प्रश्न 06. निम्नलिखित में से कौन-सा शिक्षाशास्त्री पढ़ाने से पहले लिखना सिखाने के पक्ष में है

(अ) हेलन पार्कहर्स्ट

(ब) किलपैट्रिक

(स) स्टीवेंसन

(द) मारिया मोंटेसरी

Ans : द

प्रश्न 07. मौन पठन का लाभ है

(अ) उच्चारण अभ्यास हेतु अवसर मिलना 

 (ब) स्वाध्याय की प्रवृत्ति विकसित होती है

(स) पठन की शुद्धता का संवर्धन होता है

(द) एकाग्रचित्त होकर ध्वनियों का शुद्ध उच्चारण करना

Ans : ब

प्रश्न 08. बुलेटिन बोर्ड है

(अ) श्रव्य सामग्री                     (ब) दृश्य सामग्री

(स) आयामी सामग्री                 (द) कोमल सामग्री

Ans : ब

प्रश्न 09. सीसीई में व्यापकता का आशय निम्नलिखित में से नहीं है

(अ) विषयों की व्यापकता

(ब) उपकरणों की व्यापकता

(स) दायरे की व्यापकता

(द) प्रश्नों की व्यापकता

Ans : स

प्रश्न 10. वर्तनी की विधिवत शिक्षा का ज्ञान किस स्तर पर होना चाहिए

(अ) प्राथमिक स्तर

(ब) उच्च प्राथमिक स्तर

(स) माध्यमिक स्तर

(द) उच्च माध्यमिक स्तर

Ans : अ

प्रश्न 11. 'डॉक्टर चंद्रा अदम्य साहस की धनी थी' वाक्य में प्रयुक्त साहस किस व्याकरणिक कोटि है

(अ) अव्यय

(ब) भाववाचक संज्ञा

(स) क्रिया विशेषण

(द) गुणवाचक विशेषण

Ans : ब

प्रश्न 12. "गोमूत्र असाध्य रोगों के उपचार में 'भी' उपयोगी है।" रेखांकित शब्द के संदर्भ में उपयुक्त विकल्प है

(अ) कारक चिन्ह

(ब) क्रिया

(स) अव्यय

(द) समुच्चयबोधक

Ans : स

प्रश्न 13. निम्नलिखित में से कौन सा कथन त्रुटिपूर्ण है

(अ) सरल वाक्य में एक उद्देश्य और एक ही विधेय होता है।

(ब) संयुक्त वाक्य में दो सरल वाक्यों को 'और', 'या' आदि समुच्चयबोधक अव्ययों से जोड़ दिया जाता है।

(स) ऐसे वाक्य जिनमें एक प्रधान उपवाक्य हो तथा अन्य उपवाक्य उस पर आश्रित हो, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं।

(द) वर्णों के सार्थक समूह से वाक्य बनते हैं।

Ans : द

प्रश्न 14. "यवन सैनिक घोड़े पर बैठकर आया; पर किले का दरवाजा बंद था। जैसे ही उसने दरवाजा खटखटाया, चिड़िया पर फड़फड़ा कर उड़ गई।" उपर्युक्त वाक्य में प्रयुक्त 'पर' शब्द के अर्थो का सही क्रम है

(अ) किंतु, ऊपर, पक्षी

(ब) ऊपर, पंख, किंतु

(स) पंख, ऊपर, किंतु

(द) ऊपर, किंतु, पंख

Ans : द

प्रश्न 15. "प्रकृति ने ग्रेनाइट तथा संगमरमर से मेरे क्षेत्र को नवाज़ा है।" इस वाक्य में रेखांकित शब्दों का क्रमशः सही भाषाई रूप बताइए

(अ) विदेशी, विदेशी, विदेशी

(ब) विदेशी, देशज, देशज

(स) देशज, देशज, देशज

(द) विदेशी, विदेशी, देशज

Ans : अ

निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्न संख्या 16 से 20 तक के उत्तर दीजिए

क्रोध सब मनोविकारों से फुर्तीला है, इसी से अवसर पड़ने पर यह और मनोविकारों का भी साथ देकर उनकी तुष्टि का साधक होता है। कभी वह दया के साथ कूदता है कभी घृणा के। एक क्रूर कुमार्गी किसी अनाथ अबला पर अत्याचार कर रहा है। हमारे ह्रदय में उस अनाथ अबला के प्रति दया उमड़ रही है। पर दया की अपनी शक्ति तो त्याग और कोमल व्यवहार तक होती है। यदि वह स्त्री अर्थकष्ट में होती तो उसे कुछ देकर हम अपने दया के वेग को शांत कर लेते।

प्रश्न 16. निम्नलिखित में 'स्त्री' शब्द का पर्यायवाची है

(अ) ईहा

(ब) आपगा

(स) शीला

(द) अबला

Ans : द

प्रश्न 17. 'अत्याचार' शब्द में कौन सा उपसर्ग है

(अ) अत् 

(ब) अति

(स) अती

(द) अत्य

Ans : ब

प्रश्न 18. निम्नलिखित में से भाववाचक संज्ञा है

(अ) अपनी

(ब) अवसर

(स) दया

(द) यह

Ans : स

प्रश्न 19. निम्नलिखित में से किस शब्द में प्रत्यय लगा हुआ है

(अ) वेग

(ब) फुर्तीला

(स) अनाथ

(द) उमड़

Ans : ब

प्रश्न 20. मनोविकार शब्द का समास विग्रह होगा

(अ) मन से विकार

(ब) मन और विकार

(स) मन का विकार

(द) मन के द्वारा विकार

Ans : स

निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्न संख्या 21 से 25 तक के उत्तर दीजिए

हमें स्वराज्य मिल गया, परंतु सुराज हमारे लिए सुखद स्वपन ही है। इसका प्रधान कारण यह है कि देश को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से कठोर परिश्रम करना हमने अब तक नहीं सीखा। श्रम का महत्व और मूल्य हम जानते ही नहीं। हम अब भी आराम मतलब हैं। हम कम से कम काम द्वारा जीविका उपार्जित करना चाहते हैं। यह दूषित मनोवृति राष्ट्र की आत्मा में जा बैठी है। यदि हम इससे मुक्त नहीं होते तो देश आगे नहीं बढ़ सकता और स्वराज्य सुराज में परिणत नहीं हो सकता।

प्रश्न 21. 'हमें स्वराज्य मिल गया' वाक्य में कौन सा काल है

(अ) सामान्य भूतकाल

(ब) संभाव्य भविष्यत्

(स) संभाव्य भूतकाल

(द) आज्ञार्थ वर्तमान

Ans : अ

प्रश्न 22. निम्न में से कौन-सा शब्द 'पुल्लिंग' है?

(अ) मनोवृति

(ब) जीविका

(स) बैठी

(द) स्वप्न

Ans : द

प्रश्न 23. गद्यांश के अनुसार 'परिणत' शब्द का अर्थ है

(अ) विनम्र

(ब) विवाहित

(स) रूपांतरित

(द) विनीत

Ans : स

प्रश्न 24. मनोवृति शब्द का बहुवचन है 

(अ) मनोवृत्तों

(ब) मनोवृत्तियां

(स) मनोवृत्तिओं

(द) मनोवृत्ताओं

Ans : ब

प्रश्न 25. दूषित शब्द का अर्थ है

(अ) दोषयुक्त

(ब) दोषरहित

(स) दोषमुक्त

(द) दोष से विरक्त

Ans : अ

प्रश्न 26. वाक्य के मुख्यत: कितने अंग होते हैं

(अ) एक

(ब) दो

(स) तीन

(द) चार

Ans : ब

प्रश्न 27. 'वस्तु की पूर्ति की तुलना में मांग अधिक' आशय की लोकोक्ति कौन-सी है?

(अ) एक अनार सौ बीमार

(ब) आधा तीतर आधा बटेर

(स) ऊंची दुकान फीके पकवान

(द) 9 कनौजिया 13 चूल्हे

Ans : अ

प्रश्न 28. घास काटना मुहावरे का सही अर्थ है

(अ) कठिनतापूर्वक कार्य करना

(ब) गैर जिम्मेदार होना

(स) कुछ भी असर नहीं होना

(द) गुणवत्ता का ध्यान रखें बिना जैसे-तैसे काम निपटाना

Ans : द

प्रश्न 29. 'वह मेरे घर आएंगे, क्योंकि उन्हें अजमेर शहर घूमना है।' रचना की दृष्टि से यह वाक्य किस प्रकार का है

(अ) मिश्र वाक्य

(ब) सरल वाक्य

(स) संयुक्त वाक्य

(द) विधानवाचक वाक्य

Ans : स

प्रश्न 30. शगुन मेरी सहेली है अर्थ के आधार पर इस वाक्य का प्रकार है 

(अ) संभावनार्थक वाक्य

(ब) विधानवाचक वाक्य

(स) इच्छावाचक

(द) संकेतार्थक

Ans : ब

भाग -3 द्वितीय भाषा संस्कृत

प्रश्न 01. 'मनुते' इत्यत्र क्रियापदे क: धातु:?

(अ) मह्                            (ब) मन्

(स) मान्                            (द) मा

Ans : ब

प्रश्न 02. चतुर्दशमाहेश्वरसूत्रेषु स्वरवर्णानां संख्या: अस्ति -

(अ) नव

(ब) सप्त

(स) दश

(द) एकादश

Ans : अ

प्रश्न 03. संस्कृतभाषाशिक्षणस्य प्रथमं सोपानं भवेत् -

(अ) धातुरूपाणां शब्दरूपाणां च रटनम् 

(ब) श्लोकानां स्मरणम्

(स) संस्कृतसंभाषणम्               (द) व्याकरणावगमनम्

Ans : स

प्रश्न 04. सूत्रविधौ सूत्राणां मुख्योद्देश्यं किम्

(अ) पारायणम्

(ब) कथाकथनम्

(स) उपदेशज्ञानम्

(द) घटेसमुद्रपूरणम्

Ans : द

प्रश्न 05. "या भाषा अध्यापनीया सा स्वरमाध्यमेनैव बोधनीया -  यथा संस्कृतं संस्कृतमाध्यमेन आंग्लभाषा आंग्लमाध्यमेन" गति अस्य विधे: गुण: अस्ति?

(अ) कथाकथन विधे:

(ब) प्रत्यक्ष विधे:

(स) भाषण विधे:

(द) प्रश्नोत्तर विधे:

Ans : ब

प्रश्न 06. एकैकस्य प्रश्नस्य पदेनैकेन वर्णेनैकेन वा समाधानं प्रदेयं भवति चेत् सा का परीक्षा भवेत्?

(अ) शलाका परीक्षा

(ब) निबन्धात्मक परीक्षा

(स) वस्तुनिष्ठ परीक्षा

(द) मौखिक परीक्षा

Ans : स

प्रश्न 07. ‘ध्वनीन् सम्यक् श्रुत्वा पुन: स्पष्टं वक्तव्यम्’ इति कस्य कौशलस्य उपाय:?

(अ) पठन कौशलस्य

(ब) श्रवण कौशलस्य

(स) कथा कौशलस्य

(द) लेखन कौशलस्य

Ans : ब

प्रश्न 08. अल्पमूल्येनैव सुलभं दृश्यसाधनं किम् अस्ति?

(अ) ध्वनिमुद्रण यन्त्रम्

(ब) संगणक यन्त्रम्

(स) ध्वनिप्रसार यन्त्रम्             (द) श्यामफलकम्

Ans : द

प्रश्न 09. “सज्ज्न: आसने अधितिष्ठति” वाक्यमिदं संशोधयत –

(अ) सज्जन: आसनमधितिष्ठति

(ब) सज्जन: आसनेनातिष्ठति।

(स) सज्जनः आसनं तिष्ठति।

(द) सज्जनं आसने अधितिष्ठति।

Ans : अ

प्रश्न 10. ‘र’ कारस्य उच्चारणस्थानं विद्यते -

(अ) नासिक

(ब) कण्ठ

(स) तालु

(द) मूर्धा

Ans : द

अधोलिखितम् अपठितं श्लोकम् आधारीकृत्य निम्नलिखिता: (11 – 16) प्रश्ना: समाधेया:
शौर्याधिदैवतविहारवनस्थलीयम्
एषा कवीश्वरगिरां वररङ्गभूमि।
अत्युत्तमा च बलिनां कषपट्टिकेयम्
श्री चित्रकूटनगरी ननु दर्शनीया।।

प्रश्न 11. ‘अत्युत्तमा’ इत्यत्र कः सन्धिः ?

(अ) गुण

(ब) यण

(स) दीर्घ

(द) अयादि

Ans : ब

प्रश्न 12. ‘दर्शनीया’ इत्यत्र क: प्रत्यय:?

(अ) यत्

(ब) ण्यत्

(स) तव्यत्

(द) अनीयर्

Ans : द

प्रश्न 13. श्लोकेऽस्मिन् प्रयुक्तस्य छन्दस: नाम किम्?

(अ) मालिनी

(ब) शिखरिणी

(स) वसन्ततिलका

(द) इन्द्रवज्रा

Ans : स

प्रश्न 14. ‘विहारवनम्’ इत्यत्र समाविग्रहो विद्यते –

(अ) विहाराय वनम्

(ब) विहारं वनम्

(स) विहारस्य वनम्

(द) वहारेण वनम्

Ans

प्रश्न 15. श्लोकेऽस्मिन् क: अलंकारः प्रयुक्तः?

(अ) विभावना

(ब) रूपक

(स) उपमा

(द) निदर्शना

Ans : ब

प्रश्न 16. माहेश्वरसूत्रेषु ‘शल्’ वर्णानां क्रम: विद्यते –

(अ) श स ष ह ल्

(ब) श ष ह स ल्

(स) श ह ष स ल

(द) श ष स ह लु

Ans : द

प्रश्न 17. दूरदर्शन कार्यक्रमेषु संस्कृते ‘अक्षरा’ नामक: कार्यक्रम: कस्मात् स्थानात् प्रसार्यते?

(अ) बीकानेरात्

(ब) दिल्लीनगरात्

(स) जयपुरात्

(द) उदयपुरात्

Ans : स

प्रश्न 18. ‘शिक्षणसूत्रेषु छात्राणां समक्षं उदाहरणानि प्रस्तूय नियम प्रतिगमनम्’ इति कस्य शिक्षणसूत्रस्य विशेषता?

(अ) आगमनात् निगमनं प्रति

(ब) पूर्णादशं प्रति

(स) विश्लेषणात् संश्लेषणं प्रति

(द) ज्ञातादज्ञातं प्रति

Ans : अ

प्रश्न 19. श्रवण-भाषण-पठन-कौशलानां मूल्यांकनं कया परीक्षया कर्तुं शक्यते?

(अ) निदानात्मक परीक्षया

(ब) मौखिक परीक्षया

(स) आसक्ति परीक्षया

(द) लिखित परीक्षया

Ans : ब

प्रश्न 20. 'देवदत्त यज्ञदत्त का सौ रुपये का ऋणी है।’

अस्य वाक्यस्य संस्कृते अनुवादः भविष्यति –

(अ) देवदत्त: यज्ञदत्तस्य शतं धारयति।

(ब) देवदत्त: यज्ञदत्तं शतं धारयति।

(स) देवदत्त: यज्ञदत्ताय शतं धारयति।

(द) देवदत्त: यज्ञदत्तेन शतं धारयति।

Ans : स

प्रश्न 21. ‘बालक: पुस्तकं पठति’ इत्यस्य वाक्यस्य वाच्यपरिवर्तनं भविष्यति –

(अ) बालक: पुस्तकं पठ्यते।

(ब) बालकेन पुस्तकं पठति।

(स) बालकेन पुस्तकं पठ्यते।

(द) बालकाय पुस्तकं पठन्ति।

Ans : स

अधोलिखितम् अपठित गद्यांशम् आधारीकृत्य निम्नलिखिताः (22 – 27) प्रश्ना: समाधेया:

गृहस्य सुशिक्षिता स्त्री सद्गृहिणी गृहलक्ष्मी: गृहस्वामिनी वा भवति। सैव मातृभूता सदशं सत्रागरिकं च निर्मातुं प्रभवति।

स्त्री एवं समाजे धार्मिकसंस्काराणां सद्गृणादिकानां स्थापनां करोति। अत: समाजे राष्ट्र वा स्त्रीणां समादरो मातृशक्तेश्च गौरवरक्षणं तदेव सम्भवति यदा ता: सुशिक्षिता: स्युः।

प्रश्न 22. ‘मातृशक्तेः’ इत्यत्र का विभक्तिः?

(अ) चतुर्थी

(ब) षष्ठी

(स) सप्तमी

(द) तृतीया

Ans : ब

प्रश्न 23. ‘प्रभवति’ इत्यस्य लङ् लकारे रूपं भविष्यति

(अ) प्राभवत्

(ब) अप्रभवत्

(स) प्राभूयत्

(द) प्राभवत

Ans : अ

प्रश्न 24. ‘तदैव:’ इत्यस्मिन् पदे क: सन्धिः ?

(अ) गुण सन्धिः

(ब) यण् सन्धिः

(स) वृद्धि सन्धिः

(द) अयादि सन्धिः

Ans : स

प्रश्न 25. ‘निर्मातुम्’ इत्यस्मिन् पदे प्रत्ययः अस्ति

(अ) तुन्

(ब) तुम्

(स) टुम्

(द) तुमुन्

Ans : द

प्रश्न 26. ‘गृहलक्ष्मी:’ इत्यत्र समास: अस्ति

(अ) द्वन्द्व

(ब) अव्ययीभाव:

(स) तत्पुरुषः

(द) बहुव्रीहिः

Ans : स

प्रश्न 27. “समादरो” इत्यस्य पदस्य संधि विच्छेदः भविष्यति

(अ) सम् + आदरः

(ब) समा + आदरः

(स) स + मादर:

(द) समा + दर:

Ans : अ

प्रश्न 28. दण्डिन: पदलालित्यं माघे सन्ति ______ गुणा:।।

इत्यत्र रिक्त स्थानं पूरयित्वा सूक्तिं संयोजयत –

(अ) पञ्ज

(ब) त्रयः

(स) नव

(द) सप्त

Ans : ब

प्रश्न 29. अङ्कानां स्थाने संस्कृतपदेन समयं लिखत –

अहं प्रात: (4 : 15) ______ वादेन उत्तिष्ठामि –

(अ) पादेन चतुर्वादने

(ब) सार्ध चतुर्वादने

(स) सपाद चतुर्वादने

(द) पादोन पञ्चवादने

Ans : स

प्रश्न 30. “रुचे: सिद्धान्तसन्दर्भे यावत् छात्रेषु सक्रियरुचिर्न भविष्यति तावत् शिक्षकस्य सर्वोत्तम कार्य पूर्ण न भविष्यति” इति केन पाश्चात्यविदुषा कथितम्?

(अ) पिन्टसेट महोदयेन

(ब) हेराल्ड ई. पामर महोदयेन

(स) सुकरात महोदयेन

(द) प्रो. डी. एस. कोठारी महोदयेन

Ans : अ

भाग - 4 सामाजिक अध्ययन

प्रश्न 01. चौरी चौरा की घटना कब हुई

(अ) जनवरी 1922

(ब) फरवरी 1922

(स) नवंबर 1922

(द) अप्रैल 1922

Ans - ब

प्रश्न 02. पंडित हरि नारायण शर्मा को अलवर के किस शासक ने अपना सलाहकार नियुक्त किया

(अ) उदय सिंह

(ब) जय सिंह

(स) राम सिंह

(द) मान सिंह

Ans : ब

प्रश्न 03. यह किसने कहा था कि "धर्म मनुष्य के भीतर निहित देवत्व का विकास है, धर्म न तो पुस्तकों में है और नए धार्मिक सिद्धांतों में"?  

(अ) राजा राममोहन राय         (ब) स्वामी दयानंद सरस्वती

(स स्वामी विवेकानंद              (द) दादू दयाल

Ans : स

प्रश्न 04. भारत के वंचित वर्ग का पहला कवि किसे कहा जाता है    

(अ) दादू                            (ब) जयानक

(स) रामदास                      (द) चोखा मेला

Ans : द

प्रश्न 05. औरंगजेब द्वारा जजिया कर लगाया जाने पर किस शासक ने पत्र लिखकर विरोध किया

(अ) राज सिंह                    (ब) जसवंत सिंह

(स) मान सिंह                       (द) दुर्गादास राठौड़

Ans : क

प्रश्न 06. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में प्रस्तावित राष्ट्रीय आकलन केंद्र को क्या नाम दिया गया है

(अ) दीक्षा                              (ब) निखार

(स) दिशा                                (द) परख

Ans : द

प्रश्न 07. राजस्थान में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कल्प (CALP) कार्यक्रम का प्रारंभ कब हुआ   

(अ) 2007-08                      (ब) 2010-11

(स) 2015-16                      (द) 2004-05

Ans : द

प्रश्न 08. पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रस्तावित उद्देश्य प्रस्ताव को संविधान सभा द्वारा कब स्वीकार किया गया

(अ) 9 दिसंबर 1946

(ब) 13 दिसंबर 1946

(स) 22 जनवरी 1947

(द) 26 जनवरी 1947

Ans : स

प्रश्न 09. 86 वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा शिक्षा के अधिकार को किस मौलिक अधिकार का भाग बनाया है 

(अ) स्वतंत्रता का अधिकार        (ब) समानता का अधिकार

(स) शिक्षा एवं संस्कृति का अधिकार

(द) शोषण के विरुद्ध अधिकार

Ans : अ

प्रश्न 10. भारत में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण का अधिनियम कब बनाया गया    

(अ) 2010                         (ब) 2012

(स) 2014                         (द) 2016

Ans : ब

प्रश्न 11. पाठ्यक्रम के जिस सिद्धांत में 'करके सीखने' पर बल दिया जाता है वह है

(अ) अभिप्रेरणा का सिद्धांत      (ब) व्यापकता का सिद्धांत

(स) क्रिया का सिद्धांत             (द) उपयोगिता का सिद्धांत

Ans : स

प्रश्न 12. उत्तरी गोलार्ध में व्यापारिक पवनों के प्रवाह की दिशा होती है

(अ) उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम

(ब) दक्षिण पश्चिम से उत्तर पूर्व

(स) दक्षिण पूर्व से उत्तर पश्चिम

(द) उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व

Ans : अ

प्रश्न 13. सूर्य एवं पृथ्वी के मध्य अधिकतम दूरी कहलाती है    

(अ) उपसौर                   (ब) उपभू

(स) अपसौर                   (द) अपभू

Ans : अ

प्रश्न 14. खाद्य श्रंखला में 'चूहा' जिस श्रेणी में आता है वह है    

(अ) प्राथमिक उपभोक्ता             (ब) द्वितीयक उपभोक्ता

(स) तृतीयक उपभोक्ता               (द) उत्पादक

Ans : ब

प्रश्न 15. निम्न में से कौन सा कथन सही है

(अ) उत्तरी गोलार्ध में चक्रवात में पवन की दिशा घड़ी की सुई की दिशा में होती है

(ब) दक्षिणी गोलार्ध में चक्रवात में पवन की दिशा घड़ी की सुई की दिशा के विपरीत होती है

(स) पृथ्वी की सतह पर चक्रवातों में पवनों की दिशा घड़ी की सुई की दिशा एवं घड़ी की सुई की दिशा के विपरीत, दोनों ही दिशाओं में होती है

(द) पृथ्वी की सतह पर चक्रवातों में पवनों की दिशा केवल घड़ी की सुई की दिशा के विपरीत ही होती है

Ans : स

प्रश्न 16. प्रश्नोत्तर तकनीक सामाजिक विज्ञान के शिक्षण में काफी प्रभावी हो सकती है क्योंकि यह सुनिश्चित करती है कि

(अ) विद्यार्थियों की परीक्षा में बेहतर प्रत्युत्तर देने की क्षमता

(ब) विद्यार्थी कक्षा में अच्छी तैयारी के साथ आते हैं

(स) शिक्षार्थियों द्वारा सक्रिय भागीदारी

(द) एक अधिक अनुशासित कक्षाकक्ष

Ans : स

प्रश्न 17. एश्योरेंस शब्द का प्रयोग होता है

(अ) जीवन बीमा के लिए

(ब) अग्नि बीमा के लिए

(स) समुद्री बीमा के लिए

(द) चिकित्सा बीमा के लिए

Ans : अ

प्रश्न 18. निम्नलिखित में से जिला स्तर पर उपभोक्ता विवादों का निपटारा कौन करता है

(अ) सत्र न्यायालय

(ब) जिला न्यायालय

(स) जिला फोरम

(द) जिलाधीश

Ans : स

प्रश्न 19. हमारे देश का केंद्रीय बैंक है

(अ) भरतीय स्टेट बैंक

(ब) भारतीय रिजर्व बैंक

(स) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

(द) बैंक ऑफ बड़ौदा

Ans : ब

प्रश्न 20. राजस्थान राज्य सहकारी बैंक का मुख्यालय स्थित है

(अ) जोधपुर

(ब) जयपुर

(स) अजमेर

(द) कोटा

Ans : ब

प्रश्न 21. 100 टापुओं का शहर राजस्थान के किस जिले में स्थित है

(अ) डूंगरपुर

(ब) उदयपुर

(स) प्रतापगढ़

(द) बांसवाड़ा

Ans : द

प्रश्न 22. राजस्थान की निम्न में से कौन सी जनजाति को भारत सरकार द्वारा आदिम जनजाति समूह की सूची में शामिल किया गया है

(अ) भील

(ब) सहरिया

(स) गरासिया

(द) मीणा

Ans : स

प्रश्न 23. राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है

(अ) जयसमंद

(ब) राजसमंद

(स) कायलाना

(द) सिलीसेढ़

Ans : अ

प्रश्न 24. राजस्थान भारत में निम्न में से कौन सी फसल का सर्वाधिक उत्पादक राज्य है

(अ) मक्का

(ब) मूंगफली

(स) सरसों

(द) कपास

Ans : स

प्रश्न 25. अध्यापन कक्ष में पृथ्वी की आकृति को समझाने का सर्वश्रेष्ठ साधन क्या है

(अ) ग्लोब

(ब) मानचित्र

(स) रेखाचित्र

(द) चार्ट

Ans : अ

प्रश्न 26. राज्य विधान परिषद में राज्यपाल द्वारा कितने सदस्यों का मनोनयन किया जाता है

(अ) 1/3

(ब) 1/12

(स) 1/9

(द) 1/6

Ans : द

प्रश्न 27. स्वतंत्र भारत की पहली लोकसभा के प्रथम उपाध्यक्ष थे

(अ) सरदार हुकुम सिंह

(ब) एस वी कृष्णामूर्ति राव

(स) अनंत शयनम अयंगर

(द) जी जी स्वेल

Ans : स

प्रश्न 28. भारत में मतदान के दौरान मतदान केंद्र पर मतदाता रजिस्टर का प्रभारी कौन होता है 

(अ) प्रथम मतदान अधिकारी

(ब) द्वितीय मतदान अधिकारी

(स) तृतीय मतदान अधिकारी

(द) पीठासीन अधिकारी

Ans : ब

प्रश्न 29. किस शासन प्रणाली में कार्यपालिका विधायिका के प्रति उत्तरदाई होती है

(अ) संसदीय सरकार

(ब) अध्यक्षीय सरकार

(स) सर्वाधिकारवादी सरकार

(द) सैनिक शासन

Ans : अ

प्रश्न 30. निम्न में से कौन सा ज्ञान उद्देश्य का उदाहरण है

(अ) व्याख्या करना

(ब) रचना करना

(स) परिभाषित करना

(द) विश्लेषण करना

Ans : स

प्रश्न 31. दुर्गादास राठौड़ की छतरी किस राज्य में स्थित है    

(अ) राजस्थान

(ब) उत्तर प्रदेश

(स) मध्य प्रदेश

(द) गुजरात

Ans : स

प्रश्न 32. चावंड चित्रकला शैली का विकास किस क्षेत्र में हुआ

(अ) मेवाड़                          (ब) हाडौती

(स) मारवाड़                        (द) शेखावाटी

Ans : अ

प्रश्न 33. श्रीमती किशोरी देवी किस किसान आंदोलन से संबंध रही

(अ) बरड़

(ब) सीकर

(स) बिजोलिया

(द) बीकानेर

Ans : ब

प्रश्न 34. 'बजट्टी' नामक आभूषण शरीर के किस भाग में धारण किया जाता है

(अ) नाक                           (ब) दांत

(स) कान                           (द) गला

Ans : द

प्रश्न 35. एडवर्ड थॉर्नडाइक (1898) को शिक्षा मनोविज्ञान में किस सिद्धांत के लिए जाना जाता है

(अ) स्मृति का सिद्धांत

(ब) विस्मृति का सिद्धांत

(स) सीखने का सिद्धांत

(द) समायोजन का सिद्धांत

Ans : स

प्रश्न 36. निम्नलिखित में से कौन सा वाद्ययंत्र बांसुरी की तरह होता है

(अ) अलगोजा

(ब) भपंग

(स) रावणहत्ता

(द) तंदूरा

Ans : अ

प्रश्न 37. निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म सही सुमेलित है

       महाजनपद                             नगर

(अ) गांधार                                   मथुरा

(ब) अंग                                       उज्जैन

(स) अवन्ति                                  सोत्थवती

(द) कंबोज                                   राजपुर

Ans : द

प्रश्न 38. भंडदेवरा मंदिर किस जिले में स्थित है

(अ) कोटा

(ब) बूंदी

(स) बारां

(द) झालावाड़

Ans : स

प्रश्न 39. चंद्रगुप्त मौर्य के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

1. उसने सेल्यूकस की पुत्री के साथ विवाह किया।

2. उसने अपने जीवन के अंतिम काल में बौद्ध धर्म स्वीकार किया।

3. उसने अशोक को अपना उत्तराधिकारी बनाया।

 उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है

(अ) केवल 1

(ब) केवल 2

(स) 1, 2

(द) 1, 2, 3

Ans : अ

प्रश्न 40. अशोक के अभिलेखों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

1. अधिकांश अभिलेख प्राकृत भाषा में है।

2. अधिकांश अभिलेख ब्राह्मी लिपि में है।

 उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है

(अ) केवल एक

(ब) केवल 2

(स) 1 और 2 दोनों

(द) इनमें से कोई नहीं।

Ans : स

प्रश्न 41. डूंगजी व जवाहर जी किन राज्यों की सेना के विरुद्ध संघर्ष किया

(अ) बीकानेर व जोधपुर

(ब) भरतपुर व जोधपुर

(स) भरतपुर व बीकानेर

(द) उदयपुर व बांसवाड़ा

Ans : अ

प्रश्न 42. निम्न में से किस क्रांतिकारी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अमरदास बैरागी का छद्म नाम धारण किया

(अ) अर्जुनलाल सेठी

(ब) प्रताप सिंह बारहठ

(स) केसरी सिंह बारहठ

(द) जोरावर सिंह बारहठ

Ans : द

प्रश्न 43. राजस्थान के किस क्रांतिकारी को तिहाड़ जेल में रखा गया था    

(अ) अर्जुन लाल सेठी                 (ब) गोपाल सिंह खरवा

(स) केसरी सिंह बारहठ               (द) प्रताप सिंह बारहठ

Ans : ब

यह भी पढ़ें - REET 2021 Question Paper L-1

प्रश्न 44. निम्नलिखित में से कौन हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप के चंदावल दस्ते में शामिल थे

1. पुरोहित गोपीनाथ 2. राणा पूंजा 3. जयमल मेहता 4. हकीम खां, 5. चारण जैसा, 6. कृष्णदास चुंडावत

(अ) 1, 2, 3, 4                            (ब) 2, 3, 4, 5

(स) 2, 3, 5, 6                            (द) 1, 2, 3, 5

Ans : द

प्रश्न 45. निम्नलिखित में से किस छतरी को शेखावाटी की सबसे बड़ी छतरी माना जाता है 

(अ) रामगोपाल पोद्दार की छतरी

(ब) कल्याण सिंह की छतरी

(स) हरदयाल सिंह की छतरी

(द) गोपाल सिंह की छतरी

Ans : अ

प्रश्न 46. निम्नलिखित सिंधु-सरस्वती सभ्यता स्थलों में से कौन से पाकिस्तान में स्थित हैं

1. मोहनजोदड़ो, 2. हड़प्पा, 3. प्रभास पाटन, 4. आलमगीरपुर, 5. चन्हूदड़ो, 6. कोटदीजी

(अ) 1, 3, 5, 6

(ब) 1, 2, 4, 5

(स) 1, 2, 5, 6

(द) 1, 2, 3, 4

Ans : स

प्रश्न 47. महान गणितज्ञ ब्रह्मगुप्ता का जन्म राजस्थान के किस जिले में हुआ

(अ) जालौर

(ब) चूरू

(स) सीकर

(द) बीकानेर

Ans : अ

प्रश्न 48. वैदिक काल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

1. गृहस्थ आश्रम अन्य सभी आश्रमों का पोषक था।

2. ग्राम के अधिकारी को 'ग्रामीण' कहा जाता था।

3. व्यापारी वर्ग को 'विश' कहा जाता था।

 उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही है 

(अ) केवल 1

(ब) 1, 2

(स) 1, 3

(द) 1, 2, 3

Ans : ब

प्रश्न 49. संत दरियावजी द्वारा रामस्नेही संप्रदाय की शाखा कहां स्थापित की गई

(अ) शाहपुरा

(ब) सिंहथल

(स) रैण

(द) खेड़ापा

Ans : स

प्रश्न 50. महावीर स्वामी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

1. उनका जन्म लुंबिनी में हुआ।

2. उनके बचपन का नाम वर्द्धमान था।

3. उनकी माता का नाम महामाया था।

4. वे जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर थे।

 उपर्युक्त कथनों में से कौन सा सही है

(अ) केवल 2

(ब) 2, 3

(स) 1, 2

(द) 1, 4

Ans : अ

प्रश्न 51. भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है

(अ) 25 जनवरी

(ब) 25 मार्च

(स) 25 सितंबर

(द) 25 नवंबर

Ans : अ

प्रश्न 52. भारतीय संविधान की जिस सूची में कृषि एवं सिंचाई को शामिल किया गया है वह है    

(अ) संघ सूची

(ब) राज्य सूची

(स) समवर्ती सूची

(द) अवशिष्ट विषय

Ans : ब

प्रश्न 53. संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय को अभिलेख न्यायालय का स्थान दिया गया है

(अ) 129

(ब) 130

(स) 137

(द) 143

Ans : अ

प्रश्न 54. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति में संघ की कार्यपालिका शक्ति निहित होती है 53 54 55 56

(अ) 53

(ब) 54

(स) 55

(द) 56

Ans : अ

प्रश्न 55. राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 के अध्याय 2 क में जिसके गठन का प्रावधान है, वह है

(अ) ग्राम पंचायत

(ब) पंचायत समिति

(स) जिला परिषद

(द) ग्राम सभा

Ans : द

प्रश्न 56. निम्न में से किस दशक में भारत में नकारात्मक जनसंख्या वृद्धि दर्ज की गई    

(अ) 1901-1911

(ब) 1911-1921

(स) 1921-1931

(द) 1971-1981

Ans : ब

प्रश्न 57. निम्न में से कौन सा लौह इस्पात कारखाना भारत में सर्वाधिक पुराना है 

(अ) TISCO

(ब) IISCO

(स) VISL

(द) SAIL

Ans : अ

प्रश्न 58. दी गई भू आकृतियों का उत्तर से दक्षिण दिशा में अवस्थिति का सही क्रम है 

(अ) तराई-भाबर-खादर-डेल्टा

(ब) तराई-भाबर-डेल्टा-खादर

(स) भाबर-खादर-डेल्टा-तराई

(द) भाबर-तराई-खादर-डेल्टा

Ans : द

प्रश्न 59. भारत में जिप्सम का सर्वाधिक उत्पादक राज्य कौन सा है

(अ) राजस्थान

(ब) गुजरात

(स) झारखंड

(द) मध्य प्रदेश

Ans :  अ

प्रश्न 60. जंस्कर नदी का उपयोग सिंचाई एवं विद्युत उत्पादन हेतु किस प्रदेश में किया जाता है

(अ) अरुणाचल प्रदेश

(ब) सिक्किम

(स) लद्दाख

(द) गढ़वाल-कुमाऊं

Ans : स

My name is Mahendra Kumar and I do teaching work. I am interested in studying and teaching competitive exams. My qualification is B.A., B.Ed., M.A. (Pol.Sc.), M.A. (Hindi).

Post a Comment