शब्द विचार - सर्वनाम | हिंदी व्याकरण एवं रचना

• सर्वनाम की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण

• सर्वनाम की परिभाषा –

वे विकारी शब्द जो संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं सर्वनाम कहलाते हैं। संज्ञा की पुनरावृति को रोकने के लिए संज्ञा के स्थान पर कुछ नए शब्दों का प्रयोग कर दिया जाता है। ये नए शब्द सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे –
1. राम वन गया और राम, राम की पत्नी को साथ ले गया।
2. राम वन गया और वह, अपनी पत्नी को साथ ले गया।

दूसरे वाक्य में राम शब्द के स्थान पर वह और अपनी शब्दों का प्रयोग किया गया है जो कि सर्वनाम है। इस प्रकार सर्वनाम के प्रयोग से संज्ञा की पुनरावृत्ति को रोका जा सकता है।

• सर्वनाम के भेद – सर्वनाम के 6 भेद होते हैं।

1. पुरुषवाचक सर्वनाम – जिन सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाले, सुनने वाले या अन्य किसी व्यक्ति के स्थान पर किया जाता है उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।

पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते हैं –

१. उत्तम पुरुषवाचक (वक्ता) – वे सर्वनाम शब्द जिनका प्रयोग बोलने वाला व्यक्ति स्वयं अपने लिए करता है। जैसे – मैं, हम, मुझे, मेरा, हमारा, हमें आदि।
मैं सो रहा हूं। इस वाक्य में मैं उत्तम पुरुषवाचक शब्द है।
२. मध्यम पुरुषवाचक (श्रोता) – ये सर्वनाम शब्द जो सुनने वालों के लिए प्रयुक्त किए जाते हैं। जैसे – तुम, तुझे, तुम्हें, आप, आपका, आपको, आदि।
आपका नाम क्या है ? रेखांकित शब्द में मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम हैै।
आपने बताया ही नहीं कि, आप यहीं रहते हैं। रेखांकित शब्द मध्य पुरुषवाचक सर्वनाम है।
३. अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम – वे सर्वनाम, जिनका प्रयोग बोलने तथा सुनने वाले व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के लिए प्रयुक्त करते हैं। जैसे – वह, वे, उन्हें, उसे, इसे, उसका, इसका आदि। जयशंकर प्रसाद ने काव्य लिखा, आपने कहानियां भी लिखी है। रेखांकित शब्द में अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम है।
कल तुम तो आए थे, वह क्यों नहीं आया ? रेखांकित शब्द में अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम है।
2. निश्चयवाचक (पास/दूर की वस्तु) सर्वनाम – वे सर्वनाम जो किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध कराते हैं उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे – यह, वह, इस, उस, यह, वह आदि।
वह आपकी घड़ी है। रेखांकित शब्द में निश्चयवाचक सर्वनाम है।यह मेरा घर है। रेखांकित शब्द में निश्चयवाचक सर्वनाम है।
जन-गण-मन, यह हमारा राष्ट्रगान हैै। रेखांकित शब्द में निश्चयवाचक सर्वनाम है।
वह किताब है। रेखांकित शब्द में निश्चयवाचक सर्वनाम है।
3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम – वे सर्वनाम शब्द जिनसे किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध नहीं होता बल्कि अनिश्चय की स्थिति बनी रहती है, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे – कोई, कुछ, कोई-कोई आदि।
कोई जा रहा है। रेखांकित शब्द में अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।वह कुछ खा रहा है। रेखांकित शब्द में अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।
किसी ने कहा थाा। रेखांकित शब्द में अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।
कहते सब हैं करते कोई-कोई है। रेखांकित शब्द में अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।
किसी की चिट्ठी डाकिया हमारे घर फेेंक गया। रेखांकित शब्द में अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।
कोई न कोई आज अवश्य आएगा। रेखांकित शब्द में अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।
4. प्रश्नवाचक सर्वनाम – वे सर्वनाम जो प्रश्न का बोध कराते हैं या वाक्य को प्रश्नवाचक बना देते हैं, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे – कौन, क्या, किससे, किसको, किसकी आदि।कहां जा रहा है ? रेखांकित शब्द में प्रश्नवाचक सर्वनाम है।
वह क्या खा रहा है ? रेखांकित शब्द में प्रश्नवाचक सर्वनाम है।कौन गाना गा रही है ? रेखांकित शब्द में प्रश्नवाचक सर्वनाम है।वह क्या लाया ? रेखांकित शब्द में प्रश्नवाचक सर्वनाम है।किसकी पुस्तक पड़ी है ? रेखांकित शब्द में प्रश्नवाचक सर्वनाम है।
तुम किसके लिए कार्य करते हो ? रेखांकित शब्द में प्रश्नवाचक सर्वनाम है।
5. संबंधवाचक सर्वनाम – वे सर्वनाम जो दो पृथक-पृथक बातों के स्पष्ट संबंध को व्यक्त करते हैं, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे – जो-वह, जो-सो, जिसकी-उसकी, जितना-उतना, आदि।
जो पढ़ेगा सो पास होगा।
जितना गुड़ डालोगे, उतना मीठा होगा।
जो बात उसने की, वह करके बता दी।
जिसकी लाठी उसकी भैंस।
जो गया सो गया।
जिसकी चीज है, उससे पूछो।
जो रावण ने किया, वह ठीक नहीं किया।
जो सोता है सो खोता होता है।
6. निजवाचक (स्वयं) सर्वनाम – वे सर्वनाम, जिन्हें बोलने वाला कर्ता स्वयं अपने लिए प्रयुक्त करता है, जिन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे – आप, अपना, स्वयं, खुद आदि।
मैं अपना खाना बना रहा हूं। रेखांकित शब्द में निजवाचक सर्वनाम है।
तुम अपनी पुस्तक पढ़ो। रेखांकित शब्द में निजवाचक सर्वनाम है।
आप भला तो जग भला। रेखांकित शब्द में निजवाचक सर्वनाम है।
वह औरों को नहीं अपने आपको दिखा रहा है। रेखांकित शब्द में निजवाचक सर्वनाम है।
मैं आप यह देख कर आया हूं। रेखांकित शब्द में निजवाचक सर्वनाम है।
यह काम मैं आप कर लूंगा। रेखांकित शब्द में निजवाचक सर्वनाम है।
सब काम मैं अपने आप करूंगा। रेखांकित शब्द में निजवाचक सर्वनाम है।

Also Read :
My name is Mahendra Kumar and I do teaching work. I am interested in studying and teaching competitive exams. My qualification is B.A., B.Ed., M.A. (Pol.Sc.), M.A. (Hindi).

Post a Comment