Search Suggest

प्लेटो के अनुसार न्याय क्या है?

प्लेटो के अनुसार न्याय क्या है?

Answer :
अपने उन सब कर्तव्यों का पूरा पालन करें, जिसका पालन समाज के प्रयोजन की दृष्टि से किया जाना आवश्यक है। न्याय शब्द के अंतर्गत सामान्यतया मानव के नैतिक जीवन तथा उसके समस्त कर्तव्यों का समावेश है। ई. एम. फॉस्टर के शब्दों में, "जिसे हम नैतिकता कहते हैं वही प्लेटो के लिए न्याय है।"

प्लेटो के अनुसार न्याय :

  1. न्याय शक्तिशाली का हित नहीं
  2. न्याय चार मानवीय सद्गुणों में से एक
  3. न्याय राजनीतिक समाज के संगठन का मुख्य तत्व
  4. प्रत्येक व्यक्ति का नैसर्गिक योग्यता के अनुसार निर्दिष्ट कार्य में लगे रहना ही न्याय
  5. न्याय पर आधारित व्यवस्था व्यक्ति में कर्तव्य की भावना को प्रेरित करती है
  6. प्लेटो की न्याय संबंधी धारणा वैधानिक नहीं वरन नैतिक और सर्वव्यापी है।
  7. प्लेटो के अनुसार नागरिकों में कर्तव्य भावना ही राज्य का न्याय सिद्धांत है।
  8. प्लेटो के अनुसार न्याय की प्राप्ति के लिए यह आवश्यक है कि राज्य की शासन व्यवस्था विवेकशील, नि:स्वार्थी और कर्तव्यपरायण व्यक्तियों के हाथों में हो।

और अधिक पढ़ें : प्लेटो का न्याय सिद्धांत क्या है

My name is Mahendra Kumar and I do teaching work. I am interested in studying and teaching competitive exams. My qualification is B.A., B.Ed., M.A. (Pol.Sc.), M.A. (Hindi).

Post a Comment