पियाजे और वाइगोत्सकी के सिद्धांत में मुख्य अंतर क्या है?

पियाजे और वाइगोत्सकी के सिद्धांत में मुख्य अंतर क्या है?

Answer :
वाइगोत्सकी और जीन पियाजे के सिद्धांत में प्रमुख अंतर भाषा और चिंतन के दृष्टिकोण से है।
1. वाइगोत्सकी के अनुसार बालक में विचार पहले तथा भाषा बाद में आती है जबकि प्याजे के अनुसार बालक में पहले भाषा आती है विचार बाद में। परंतु वाइगोत्सकी और पियाजे के सिद्धांतों का निष्कर्ष यही है कि विचार और भाषा एक दूसरे पर आधारित है।
2. वाइगोत्सकी बच्चों के सीखने में सामाजिक कारक (Social Factor) की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हैं। पियाजे बालक के विकास का आधार आयु को मानते हैं तो वाइगोत्सकी समाज को मानते हैं।
वाइगोत्सकी के अनुसार जैविक कारक मानव विकास में बहुत ही कम भूमिका निभाते हैं। जबकि सामाजिक कारक संज्ञानात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके विपरीत पियाजे का सिद्धांत जैविकता तथा विकास अधिगम में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।
वाइगोत्सकी के सिद्धांत के अनुसार अधिगम व विकास सांस्कृतिक व सामाजिक वातावरण की मध्यस्थता के साथ चलते हैं।
4. वाइगोत्सकी के अनुसार अधिगम (Learning) सर्वप्रथम बालक तथा वयस्क जिसमें जो अधिक ज्ञानवान होगा के बीच होता है। दूसरों के साथ अंतः क्रिया तथा सहयोग द्वारा जानने की प्रक्रिया गुणात्मक रूप से श्रेष्ठ होती है।
अतः वे इस बात पर जोर देते हैं कि संज्ञानात्मक विकास की प्रकृति सामाजिक है न की संज्ञानात्मक, जैसा जीन पियाजे का मानना है। इस प्रकार पियाजे का सिद्धांत निर्मितीवाद है जबकि वाइगोत्सकी का सामाजिक निर्मितीवाद है। वाइगोत्सकी का सामाजिक निर्मितीवाद अधिगम के लिए दूसरे के सहयोग पर बल देता है।

My name is Mahendra Kumar and I do teaching work. I am interested in studying and teaching competitive exams. My qualification is B.A., B.Ed., M.A. (Pol.Sc.), M.A. (Hindi).

Post a Comment